Saturday, 5 November 2016

चोरों ने पार किए लाखों के जेवर व नगदी



 
कमरे में बिखरा पड़ा सामान।
समय की खबर ब्युरो
चौकी क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित घर में गुरुवार की रात घर में घुसे चोरों ने  लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पार कर दी। सुबह दंपति को इसकी जानकारी होने  पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की है।
 रायपुर गांव निवासी बृजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ घर में सो  रहा था। बृजेंद्र ने बताया कि सुबह करीब तीन उठने पर छत की सीढ़ियों का  दरवाजा खुला हुआ था। वहीं, कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखे  जेवर नदारद मिले।
पीड़ित ने बताया कि चोरों ने 30 हजार रुपये, चार सोने की अंगूठी, दो गले की चेन, पांच चांदी की तोड़िया का सेट, सोने का हार, सोने  के कंगन, झुमकी, कमरपेटी आदि सामान पार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने  कमरों सहित आसपास छानबीन की। चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने बताया कि चोरी की  तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment