Thursday 16 July 2020

ब्राम्हणों की हत्याओं पर सभी चुप क्यों?-रावण

कानपुर।आज राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यम तिवारी रावण ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि एक समय मे त्रिलोक के स्वामी महादेव व भगवान श्रीराम ने ब्राम्हण हत्याओं में दुख जताया है व प्रायश्चित भी किया है। मगर आज केंद्र व राज्य सरकार के कान में जू तक नही रेग रही कि उत्तर प्रदेश में इतनी ब्राम्हण हत्यायें क्यो हो रही है।
कब जगेगा ब्राम्हण व सवर्ण समाज
आज ब्राम्हण समाज की इतनी हत्यायें हो रही है फिर भी यह ब्राम्हण समाज पार्टियों की चाटुकारिता में लगा हुआ है।जब कोई भी सरकार व विपक्ष तक इस समाज के लिये नही बोल पा रहा है परन्तु ब्राम्हण समाज पार्टियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है उसे अपने समाज से मतलब नही है केवल राजनीति चमकाने से मतलब है।
वही सवर्ण समाज को राजनीतिक दल घाव पे घाव देने का काम कर रहे है परन्तु सवर्ण समाज भी पार्टियों की चाटुकारिता में मस्त है पहले एक्ट्रोसिटी एक्ट फिर आरक्षण फिर पदोन्नति में आरक्षण कितने घाव देगी सरकार क्योंकि यह सवर्ण समाज घाव सहने की आदत डाल चुका है।
राजस्थान के हालात
पंडित रावण ने बताया कि राजस्थान में फिर एक बार जनमत का अपमान किया जा रहा है जिस तरह से भाजपा ने मध्यप्रदेश में तोड़ जोड़ के सरकार बना ली उसी तरीके से अब राजस्थान में भी सरकार बनाना चाहते है। 
किंतु यह नही जानते कि आज जनता पागल नही है आप सभी राजनेताओं ने जनमत का अपमान करना सीख लिया है जनता किसी को भी चुने परन्तु बनना आपको ही है तो फिर जनता के वोट की क्या आवश्यकता है।
पंडित रावण ने कहा कि अगर ब्राम्हण हत्याएं बन्द नही होती तो उग्र आंदोलन होगा उत्तर प्रदेश में।

Friday 10 July 2020

उत्तर प्रदेश में ब्राम्हणों के साथ निरन्तर दुर्व्यवहार

कानपुर। आज राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यम तिवारी जी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि आज उत्तर प्रदेश में विप्र समाज की जो दशा है वह दयनीय है इसके लिये सरकार भी कोई अग्रिम कार्यवाही नही कर रही है कैसे इस व्यवस्था का सुधार होगा कोई नही जानता।विप्र समाज की विवशता सरकार की नाकामी को दर्शाती है । 11 दिन में 24 ब्राम्हणों की हत्या और किसी को भी न पकड़ा जाना। यह समाज की स्तिथि को और दयनीय बना रही है। अब जरूरत है विप्र समाज अपने आपको पहचान कर एकता के बंधन मव बंधे तभी समाज सुरक्षित हो सकता है। संगठन द्वारा सदस्यता अभियान की भी शुरुआत की गई संगठन ने सदस्यता हेतु व्हाट्सअप न.8299037499 की शुरुआत की गई।