Friday, 18 November 2016

उपजिलाधिकारी तथा सी. ओ. ने शस्त्र दुकानों का औचक निरीक्षण करके बिक्रेता को दी हिदायत

राघवेंद्र शुक्ला ब्युरो  
              
            कालपी( जालौंन) । बिधानसभा का आम चुनाव नजदीक आते ही प्रशासनिक व्यवस्थाये चुस्त दुरस्त होने लगी हैं।इसीको मद्दे नजर रखकर स्थानीय प्रशासन गम्भीर हो गया है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह तथा डिप्टी एस. पी. सुबोध गौतम ने कालपी की शस्त्र दुकानों का औचक निरीक्षण किया तथा दुकान संचासक को आवश्यक निर्देश दिये।

             उल्लेखनीय हो कि चुनाव तारीख नजदीक होने से अराजक तत्व कही अवैध असलहों का दुरुपयोग न कर सकें इसी को लेकर प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी संदिग्ध ठिकानों पर चेकिंग अभियान में जुटे हुये हैं।

 एस. डी. एम. तथा सी. ओ. के द्वारा टरननगंज बाजार कालपी में शस्त्र व्यापारी धर्मेन्द्र गुप्ता के प्रतिष्ठांन में चेकिंग शुरू की।
 स्टाक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर असलहों तथा कारतूसों का निरीक्षण किया तथा अभिलेखों से स्टॉक का मिलान किया ।इसी के साथ उन्होंने शस्त्र बिक्रेता से कहा कि कारोबार में सतर्कता रखी जाये ताकि कोई भी व्यक्ति कारतूसों एवं शस्त्रों का दुरुपयोग न कर सके। एस. डी. एम. ने बताया कि समय समय पर शस्त्रों की दुकानों तथा संदिग्ध ठिकानों पर गतिशीलता से चेकिंग अभियान चलता रहेगा ताकि समाज में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।डिप्टी एस पी श्री गौतम के मुताबिक सर्किल के सभी थानो की पुलिस को भी चैकिंग करने के प्रभावी निर्देश दिये गये हैं।।

No comments:

Post a Comment