Friday, 18 November 2016

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राघवेंद्र शुक्ला ब्युरो
जालौन । लगभग पांच दिन पूर्व दलित महिला के साथ मारपीट करने वाले युवक को पुलिस क्षेत्राधिकारी ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल
भेजा।  
लगभग 5 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलकपुरा निवासी श्रीमती रूपा देवी पत्नी दिनेश जाटव ने पुलिस को बताया था कि वह अपने खेत में ट्यूबबैल से पानी लगा रही थी। तभी गांव का ही दबंग मनोज कुमार वहा आ गया और उसे पानी लगाने से मना करने लगा। जब उसने कहा कि वह अपने खेत में पानी लगा रही है इसमें उन्हें क्या ऐतराज है। इस बात से नाराज होकर मनोज व उसके अन्य तीन साथियों ने मिलकर गाली, गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी थी। गुरूवार की रात्रि पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह को सूचना मिली कि उक्त मामले में वांछित चल रहा मनोज कुमार अभी अपने घर पर आराम कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस वांछित को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां से कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजा गया।

No comments:

Post a Comment