समय की खबर न्युज
शिवली क्षेत्र के मैथा-लालपुर रोड पर शनिवार को एक मोड़ के पास बाइक
सवार बेकाबू होकर खड्ड में जा गिरा। सिर पर गंभीर चोट और काफी देर तक पानी
में पड़े रहने से युवक की मौत हो गई। बता दें कि युवक ने हेलमेट नहीं
लगाए था। मृतक के पिता ने फौती सूचना पुलिस को दर्ज कराई है। हेलमेट भी
नहीं लगाए था। उसके पास से मोबाइल व नकदी सही सलामत मिली।
कन्नौज जिले के काजीपुर गांव निवासी अनूप पुत्र ओमप्रकाश की
ससुराल शिवली क्षेत्र के छतेनी गांव में है। पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को
बताया कि शुक्रवार शाम वह ससुराल जाने के लिए निकला था।
मैथा-लालपुर रोड पर मैथा से थोड़ा चलकर एक मोड़ पर बाइक असंतुलित होकर खड्ड में जा गिरी। सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। शनिवार भोर में खड्ढ के पास बाइक पड़ी होने व युवक की लाश पड़े होने की सूचना से बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कोतवाली व मैथा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
युवक के जेब से एक देसी शराब का क्वार्टर पुलिस ने बरामद किया। चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि 8100 रुपये व दो मोबाइल मृतक के पास से मिले। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

No comments:
Post a Comment