राघवेंद्र शुक्ला ब्युरो चीफ उरई

*मां के कहने पर तालाब में*
*कूड़ा फेंकने गए तीन वर्षीय बालक अचानक फिसलकर तालाब में गिरकर डूब गया* *बच्चे की मौत के बाद वहां कोहराम मच गया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची बुरी तरह से रोती* *बिलखती बच्चे की मां की हालत देखते नहीं बन रही थी*
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी अजय
रजक ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर से खेत पर
चला गया था। घर पर उसकी पत्नी व तीन वर्षीय
पुत्र ऋषु अकेला था। दोपहर में पत्नी ने घर का कूड़ा
पुत्र से घर के सामने तालाब में फेंकने के लिए कहा।
ऋषु कूड़ा लेकर तालाब में फेंकने चला गया, वहां
उसका पैर फिसला और वह तालाब में डूब गया।
काफी देर तक जब वह वापस लौट कर नहीं आया तो
उसकी काफी खोजबीन की गई। इसके बाद भी जब
ऋषु का कुछ पता नहीं चला तब लोगों ने तालाब में
घुसकर देखा। तालाब में जमी काई के नीचे उसका शव
मिला। जैसे ही उसके शव को बाहर निकाला गया
पूरे मोहल्ले में जैसे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का
पंचनामा भरा। पूरे परिवार का रो- रो कर बुरा हाल
है।

No comments:
Post a Comment