Friday, 4 November 2016

ALERT भाजपा की फूट फेसबुक पर आई, शीतल अंगुराल ने भगत के खिलाफ फेसबुक पर डाली पोस्ट

 समय की खबर ब्यूरो
भाजपा वैस्ट की लड़ाई सड़क से फेसबुक तक आ गई है। एक समारोह में भाजपा एससी मोर्चा के महासचिव शीतल अंगुराल ने मोहिंदर भगत पर दूसरे नेताओ की तारीफ का आरोप लगा कर माइक छीन लिया था। शीतल अंगुराल कभी भगत के करीबी रहे मगर राजनीतिक मतभेद के चलते दोनों में दूरियां बढ़ती गई। शीतल ने फेसबुक पोस्ट पर भगत की एक पोस्ट को आधार बना कर शीतल ने उन पर पंजाब प्रधान विजय सांपला को भूलने का आरोप लगाया है। शीतल ने लिखा कि पहले वह उनके वार्ड में उन्हें भूल गए और अब पंजाब प्रधान को भूल गए। हालांकि इस स्टेटस पर भगत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है मगर इस तस्वीर पर उनके करीबियों ने कहा है कि तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत प्रोटोकोल के चलते सीएम, डिप्टी सीएम और भाजपा विधायक दल के नेता की तस्वीर लगाई गई है। तस्वीर मे कहीं भी अकाली और भाजपा के किसी सिंबल का जिक्र नहीं है । इसलिए इसे पार्टी पोस्ट के रूप में नहीं लेना चाहिए। गौर हो कि शीतल अंगुराल वैस्ट हल्के से भाजपा की टिकट मांग रहे हैं और वह विजय सांपला के करीबी है, फिर भी पार्टी अभी तक दोनों नेताओं के विवाद को सुलझा नहीं पाई है जिससे वैस्ट में भाजपा की फूट सार्वजनिक होती जा रही है।

No comments:

Post a Comment