Saturday, 5 November 2016

सेंट्रल स्टेशन उडाने की धमकी देने पर दो गिरफ्तार



समय की खबर ब्यूरो
संवाददाता : कंट्रोल रूम में फोन कर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच और कलक्टरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल और कई प्री एक्टीवेटेड सिम, आईडी बरामद हुई है।
सीओ कलक्टरगंज व क्राइम विवेक त्रिपाठी ने बताया कि बीते 23 अक्टूबर को अज्ञात युवक ने कंट्रोल रूम में फोन कर सेंट्रल स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी थी। एसएसपी आकाश कुलहरि ने सात थानों की फोर्स, जीआरपी, आरपीएफ व बम निरोधक दस्ते के साथ छानबीन की थी। कलक्टरगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ धमकी देने व सेवन सीएलए का मुकदमा दर्ज हुआ था। एसएसपी ने खुलासे के लिए दो टीमों के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया था। सर्विलांस की मदद से संयुक्त टीम ने शहर के साथ हमीरपुर, कन्नौज, जालौन, इटावा व औरैया में दबिश दीं। टीम ने पश्चिम बंगाल के केजा, अमादपुर निवासी ¨रटू सरकार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर ग्वालटोली मछली हाता निवासी मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया गया। सीओ कलक्टरगंज ने बताया कि इमरान की घंटाघर चौराहे के पास टेलीकॉम की दुकान है। जिस नंबर से धमकी दी गई थी, वह नंबर कुछ समय पहले प्री एक्टीवेटेड सिम कोलकाता की रोड कांस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी ¨रटू को बेचा था। ¨रटू ने कुछ दिन सिम इस्तेमाल करने के बाद उसे अपने एक साथी को दे दिया था। टीम ने इमरान के पास से विभिन्न कंपनियों के 32 प्री एक्टीवेटेड सिम, तीन फोटो, दो आईडी की छाया प्रति बरामद की है। पुलिस और क्राइम ब्रांच अब धमकी देने वाले मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment