डेरापुर थाना क्षेत्र के जिगनिश गांव में राशन लेने पहुंचे
कार्डधारक ने राशन विक्रेता से अभद्र व्यवहार करते हुए पीट दिया। पीड़ित
कोटेदार ने उपभोक्ता के खिलाफ
रिपोर्ट
दर्ज कराई है।
डेरापुर थाना क्षेत्र के जिगनिश गांव निवासी राजीव कुमार
दीक्षित की गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। शनिवार दोपहर उसकी
पत्नी दुकान पर मौजूद थी।
इसी दौरान जिगनिश गांव के मजरा टिढवा निवासी राहुल कठेरिया उसकी दुकान पर आया और राशन मांगने लगा। पत्नी ने राजीव के नाश्ता करने की जानकारी दी। राहुल ने कोटेदार की पत्नी पर अनाज देने का दबाव डाला तो उसने मना कर दिया। इसी बात पर भड़क गया और कोटेदार से गालीगलौज करने लगा।
कोटेदार राजीव कुमार ने बताया कि विरोध करने पर राहुल ने उसे व उसकी पत्नी को पीट दिया। मारपीट व शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित राशन कोटेदार ने घटना के बाबत थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मो. फाजिल सिददीकी ने बताया कि कोटेदार की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चौकी प्रभारी दस्तमपुर सुशील पाराशर को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

No comments:
Post a Comment