कुए से लाश निकालती पुलिस
समय की खबर ब्युरो
किशरवल गांव किनारे स्थित कुएं में दो दिन से लापता युवक
का शव मिला है। कुएं के पास खेल रहे बच्चों ने वहां शव होने की जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने शव को कुएं से निकाला। छानबीन में पुलिस को
मृतक की जेब से मोबाइल,
पर्स
व लीड बरामद हुई है। युवक की मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है हालांकि पुलिस
मामले की जांच
कर
रही है।
किशरवल गांव निवासी धीरेंद्र सिंह (22) पुत्र अनिल सिंह शुक्रवार
शाम परिजनों को बिना बताए कहीं चला गया था। काफी तलाश के बावजूद
उसका पता नहीं चल सका। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस चौकी में दी। रविवार दोपहर
घर के पास कुएं के पास खेल रहे बच्चों ने शव पड़े होने की जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियों ने शव को बाहर निकाला। बृजेंद्र सिंह ने मृतक की शिनाख्त भाई के रूप में की। बृजेंद्र ने बताया कि धीरेंद्र शुक्रवार को बाबा की तेरहवीं में शामिल हुआ था। देर शाम किसी का फोन आने पर वह बिना बताए चला गया था। देर रात न लौटने पर खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका था। रविवार का कुएं में उसका शव मिला है।
चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। इधर मृतक धीरेंद्र के भाई बृजेंद्र ने बताया कि भाई के लापता होने पर उसने शनिवार को रनियां चौकी में लिखित शिकायत की थी। अगर पुलिस समय रहते प्राथमिकी दर्ज कर तलाशती तो शायद उसका भाई जिंदा होता।

No comments:
Post a Comment