अकबरपुर डिग्री कालेज में हंगामा करता
महिला परीक्षार्थी का पति
समय की खबर ब्युरो
अकबरपुर डिग्री कालेज में शनिवार से शुरू हुईं एलएलबी और
बीएड की परीक्षाओं में सख्ती का आलम दिखा। वहीं दूसरी पाली में प्रवेश करते
समय तलाशी के दौरान महिला परीक्षार्थी की नकल सामग्री छीनने पर पति ने
हंगामा किया। कालेज परिसर में हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला
शांत किया। तत्पश्चात शांतिपूर्वक परीक्षाएं शुरू हुईं।
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से संचालित
एलएलबी एवं बीएड परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए अकबरपुर डिग्री कालेज
को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इस कालेज में 14 डिग्री कालेज के छात्र-छात्राएं
परीक्षा दे रहे हैं। शनिवार को सुबह पाली में हुई एसएलबी द्वितीय व
षष्ठम सेमेस्टर, बीएड
के छात्र-छात्राओं ने सख्ती के माहौल में परीक्षा दी।
परीक्षा संयोजक प्रदीप दीक्षित ने बताया कि शनिवार सुबह की पाली में एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर में 330 के सापेक्ष 187 परीक्षार्थी, षष्ठम सेमेस्टर में 111 के सापेक्ष 108 व बीएड में 109 के सापेक्ष 104 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए।
सायंकालीन पाली में गेट पर ही तलाशी के दौरान जूते उतार कर कक्ष में प्रवेश करने की बात पर एक छात्र शिक्षक से भिड़ गया, उसे शांत कराकर भेज दिया गया। तभी एक महिला परीक्षार्थी की नकल छीनने पर उसका पति महिला शिक्षकों से भिड़ गया। आरोप है कि उसने महिला शिक्षकों से अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया।
हंगामा बढ़ते देख कालेज प्राचार्य आरके चतुर्वेदी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर चौकी प्रभारी हरीकृष्ण त्रिपाठी व आदेश यादव पुलिस के साथ पहुंचें। उन्होंने हंगामा कर रहे युवक को परिसर से बाहर भेजकर मामले को शांत किया। हंगामे के कारण परीक्षा आधा घंटा विलंब से शुरू हो सकी। प्राचार्य ने बताया कि इस मामले की सूचना विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार सहित अन्य अधिकारियों को दे दी गई है।

No comments:
Post a Comment