राघवेंद्र शुक्ला ब्युरो

झांसी। झांसी-कानपुर रेल लाइन पर पुखराया और मलासा स्टेशन के बीच इंदौर पटना एक्सप्रेस उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। ट्रेन दुर्घटना के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुई है। वहीं रेलवे प्रशासन ने भी यात्रियों की मदद के लिए हेल्प लाइन नम्बर जारी कर दिए है। जिससे वे जानकारी कर सकते हैं इन्दौर से पटना जाने वाली ट्रेन 19321 इन्दौर पटना एक्सप्रेस पुखराया-मलासा स्टेशन के बीच पटरी से कई डिब्बे उतर गये। जिसमें बताया गया है कि कोच नम्बर एस-1,2 व 3 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिससे उसमें सवार तीन दर्जन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक सैकड़ा से अधिक लोग घायल हैं। घटना होते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद झांसी-कानपुर रेल लाइन पर ट्रेनों के पहिए थम गये। सूचना मिलते ही झांसी और कानपुर रेल प्रशासन व दुर्घटना राहत और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने ट्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरु कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन के कोचों को काटकर अलग-अलग किया जा रहा है। रेलवे ने ये जारी किये हेल्पलाइन नम्बर झांसी रेलवे जनसम्पर्क अधिकारी ने दूरभाष जानकारी देते हुये बताया कि यात्रियों की मदद के लिये हेल्पलाइन नम्बर जारी कर दिये हैं।
जिनकी मदद से यात्री जानकारी ले सकता है। जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने झांसी के लिए 05101072,051621072,
05113270239, इलाहाबाद के लिए 05321072 जारी किये गए हैं

मौके पर कई जिले की फोर्स व एम्बुलेस मौके पर लगी हुई है
No comments:
Post a Comment