Thursday, 17 November 2016

अलग-अलग हादसों में पांच लोग घायल हुए


समय की खबर न्युज
कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है।
पहली घटना दतारी गांव में हुई। रामसिंह की पत्नी फूलमती (45) सुबह मवेशियों के लिए कटिया मशीन से चारा काट रही थी। अचानक उसका हाथ फंस गया जिसमें हाथ की तीन उंगलियां कटने के साथ ही पंजा भी जख्मी हो गया। फूलमती को सीएचसी से उर्सला (कानपुर) रेफर किया गया है।

दूसरी घटना में कानपुर रोड पर स्थित वीरपुर गांव के सामने सुबह धुंध में दो ट्रक टकरा जाने से एक ट्रक का चालक जगदीश (45) और खलासी शिवकुमार (50) निवासी ग्राम बिलौटा (बांदा) घायल हो गए। दोनों को कानपुर रेफर किया गया है।

वहीं तीसरी घटना दोपहर में धरमपुर बंबा के निकट हुई। मकंदापुर (भोगनीपुर) कानपुर देहात निवासी श्रीप्रकाश सचान कार से कानपुर जा रहा था। धरमपुर बंबा के पास आगे जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार उसके पीछे जा टकराई। इस दौरान साइकिल सवार धरमपुर बंबा निवासी शैलेंद्र तिवारी भी चपेट में आ जाने  से घायल हो गया। श्रीप्रकाश को कानपुर रेफ्र किया गया है जबकि, शैलेंद्र तिवारी का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया गया।

No comments:

Post a Comment