Thursday, 13 October 2016

बिना पूछे पानी पीने पर दबंगो ने दलित को पीटा

सत्यम तिवारी सम्पादक
कानपुर(घाटमपुर)-मूर्ती विसर्जन कर लौटे दलित को नंदना चौराहे पर स्थित एक दुकान के बाहर रखे पानी को बिना अनुमति के पीना महंगा पड गया दुकानदार ने अपने कुछ साथियो के साथ दलित की बेरहमी से पिटाई कर दी पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कर ली है
गांव नंदना निवासी शंकर पुत्र सोहनलाल ने बताया की 11 अक्टूबर की रात 8बजे वह मूर्ती विसर्जित करके लौटा था गांव के चौराहे पर स्थित कन्हैया की मिठाई की दुकान पर उसने बिना पूछे पानी पी लिया तो आरोप है की मौके पर मौजूद कन्हैया पूत्र सुंदर विक्रम पुत्र मोहनलाल  गुड्डू पुत्र मान सिंह ने उसको जातीसूचक गालिया देते हुए जमकर पीटा पिटाई से युवक की दायी आंख व गले मे गम्भीर चोटे आयी है
आरोप है की पुलिस से शिकायत करने पर दबंगो ने उसे जान से मारने की धमकी दी है घटना के बाद कोतवाली आये युवक ने पुलिस से घटना की शिकायत की  प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया की मारपीट व हरिजन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जांच शुरू कर दी है वही घायल यूवक को कानपुर रेफर किया गया है!

No comments:

Post a Comment