कानपुर, अंकित शर्मा संवाददाता : काकादेव में दिव्यांग युवती ने पड़ोसी रिटायर्ड सफाई नायक पर अपहरण कर बंधक बन
कानपुर, संवाददाता : काकादेव में दिव्यांग युवती ने पड़ोसी रिटायर्ड सफाई
नायक पर अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है किसी तरह
वह बचकर भाग निकली और परिजनों को आपबीती बता थाने पहुंची। जहां कार्रवाई की
मांग को लेकर परिजनों ने थाने में हंगामा करते हुए आरोपी को पीट दिया। सर्वोदय नगर सुदर्शन कालोनी निवासी 19 वर्षीय सोनू उर्फ शानू बाएं हाथ व पैर से दिव्यांग है। उसके माता-पिता की बीमारी के चलते सात साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने भाई कमलेश व बृजेश के साथ ही रहती है। भाभी पुष्पा ने बताया कि उसे मिर्गी के दौरे आते हैं। उनके अनुसार 17 अक्टूबर की सुबह वह पड़ोस में ही दुकानदार इतवारी लाल के यहां घर का सामान खरीदने गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुष्पा के अनुसार बुधवार दोपहर वह सोनू घबराई हालत में घर आई। पूछताछ में उसने बताया कि जिस दिन वह दुकान पर सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि इतवारी लाल ने एक बाइक सवार युवक व वृद्धा की मदद से उसका अपहरण करवा दिया और उसे केसा कालोनी में दस दिनों तक बंधक बनाकर रखा। बुधवार दोपहर वह चकमा देकर भाग निकली। पूछताछ के दौरान इतवारी लाल ने बताया कि दस दिन पूर्व वह उसे रावतपुर स्टेशन के पास मिली थी। रास्ता भटकने की बात बताने पर उन्होंने उसे घर के पास छोड़ा था, अपहरण का आरोप गलत है। इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है युवती बार-बार बयान बदल रही उसका कहना है कि भइया-भाभी उसे मार पीटकर जंजीर से बांधते थे इसलिये वह खुद ही चली गयी थी। इसलिये परिजनों ने समझौता कर लिया है।
No comments:
Post a Comment