अंकित शर्मा संवाददाता
कानपुर, संवाददाता : शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं। वहीं कुछ गली व मोहल्ले तो गंदग
कानपुर, संवाददाता : शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं। वहीं कुछ
गली व मोहल्ले तो गंदगी से इतने पट चुके हैं कि वाहन तो दूर पैदल भी वहां
से निकलना मुश्किल है। वहीं सफाई करना केवल संबंधित सरकारी विभाग का काम
हीं नहीं है बल्कि राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व समझकर हमें भी इसमें
योगदान देना चाहिए। यह संदेश दैनिक जागरण संस्कारशाला की ओर से बुधवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया।
कक्षा दस से 12वीं तक के छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए ऐसा किरदार दिखाया, जिसकी सगाई सिर्फ इसलिए टूट जाती है कि शहर में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। नाटक का दूसरा दृश्य राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर था। छात्र छात्राओं ने अभिनय के माध्यम से स्वच्छता, प्राथमिक शिक्षा, समानता की भावना, पर्यावरण सुरक्षा, जाति धर्म का भेदभाव खत्म करने, संविधान का पालन करने, राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का सम्मान करने, देश के प्रति समर्पण का भाव रखने समेत राष्ट्र के प्रति 11 दायित्वों के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से इन दायित्व को पूछा। इस मौके पर स्कूल की शिक्षक पुष्पा त्रिपाठी भी मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment