सत्यम तिवारी सम्पादक
कंपनी ने अपने यहां काम करने वाले करीब 1200 से ज्यादा कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर कार गिफ्ट की है।
सूरत(एएनअाई)।
गुजरात में हीरा कारोबार से जुड़ी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर
बेहद खास तोहफा दिया है। इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के बोनस
के तौर पर कार और फ्लैट दिए हैं।
सूरत की हीरा कारोबार कंपनी हरी
कृष्णा डायमंड एक्सपोर्ट्स ने अपने कर्मचारियों को तोहफे में कार और घर की
सौगात दी है। कंपनी ने अपने यहां काम करने वाले करीब 1200 से ज्यादा
कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर कार गिफ्ट की है।
कार के साथ-साथ हीरा कंपनी ने करीब
400 कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस के तौर पर फ्लैट खरीदने में भी मदद की
है। कंपनी ने कुल 1600 से ज्यादा कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की थी। कंपनी
ने ये लिस्ट कर्मचारियों के किए गए कार्यों और बिजनेस में उसके असर के
मद्देनजर तैयार किया गया। जिन्हें गिफ्ट में कार और घर देने की योजना थी।
इसी के तहत उन्होंने ये कदम उठाया।
कंपनी की ओर से जिन कर्मचारियों को
कार और फ्लैट की सौगात दी गई है उन्होंने कंपनी की जमकर तारीफ की है।
उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार आगे बढ़े जिससे कंपनी को फायदा हो और
कर्मचारी भी लाभान्वित होते रहें। कंपनी की ओर से कहा गया कि हीरा तराशने
के काम जुटे ये कर्मचारी अपने काम के प्रति बेहद होशियार हैं।
No comments:
Post a Comment