Sunday, 16 October 2016

कानपुर- शहर में नही थम रहा दबंग शोहदों का आतंक



 सत्यम तिवारी सम्पादक
कानपुर- शहर में नही थम रहा दबंग शोहदों का आतंक, दिनदहाड़े बेख़ौफ़ शोहदे ने डॉक्टर से मिलने गयी युवती को खींचने का किया प्रयास,चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने शोहदे को दौड़ाया,शोहदा बाइक छोड़कर हुआ फरार,पुलिस के डायल 100 पर सूचना के बावजूद घण्टे भर बाद मौके पर पहुँची कानपुर की हाईटेक पुलिस...*
काकादेव के शास्त्री नगर की रहने वाली युवती पैथोलाजी लैब में काम करती है आज दोपहर वो किसी काम से जूही गौशाला डॉ कंचन माला गुप्ता  के क्लिनिक गयी थी तभी युवती के ही पड़ोस में रहने वाला राजेश शुक्ला भी क्लीनिक पहुँच गया और युवती से छेड़छाड़ करने लगा,घबराई युवती जब क्लीनिक से निकल कर वहाँ से जाने लगी तो दबंग राजेश ने युवती का हाथ पकड़ कर उसे जबर्दस्ती अपनी बाइक में खीचने का प्रयास किया,दिनदहाड़े का मामला होने के कारण शोर शराबा सुनकर काफी भीड़ लग गयी और माजरा समझ कर लोगो ने राजेश को दबोच लिया और युवती ने पुलिस को 100 नम्बर पर सूचना दी लेकिन पुलिस के काफी देर से पहुँचने के कारण शोहदा हाथ छुड़ाकर वहाँ से पैदल ही भाग निकला,मौके पर पहुँची पुलिस ने शोहदे की बाइक अपने कब्जे में ले ली है।
वही युवती ने उक्त के खिलाफ थाना नौबस्ता में तहरीर दी है साथ ही मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग लेकर एसएसपी से गुहार लगायी है

No comments:

Post a Comment