Thursday, 27 October 2016

अब आएगा दो हजार का नोट, पहले जारी हो चुका दस हजार का नोट


सत्यम तिवारी सम्पादक
केंद्र सरकार काला धन निकालने के लिए जल्द ही नया कदम उठा रही है, जिसके लिए सरकार दो हजार रुपये का नोट जारी करने की तैयारी में है।
कानपुर (अंकित शर्मा)। केंद्र सरकार काला धन निकालने के लिए जल्द ही नया कदम उठा रही है, जिसके लिए सरकार दो हजार रुपये का नोट जारी करने की तैयारी में है। आरबीआइ जल्द ही हाई सिक्योरिटी फीचर वाले दो हजार रुपये का नोट प्रचलन में ला सकती है। इसके साथ ही जाली नोटों पर अंकुश लगाने के लिए एक हजार व पांच सौ रुपये के नोट को लेकर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
माना जा रहा है कि आय घोषणा योजना 2016 में घोषित आय को नाकाफी मानते हुए सरकार यह रुख अपना रही है। सूत्रों का कहना है कि इसकी तैयारी हो चुकी है। आरबीआइ ने दो हजार रुपये के हाई सिक्योरिटी फीचर वाले नोट छपने के लिए दे दिए हैं। जल्द ही यह नोट बाजार में दिख सकते हैं। जानकारी के अनुसार देश में प्रचलित करेंसी में सबसे बड़ा हिस्सा पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट का है। हालांकि इसके लिए अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है लेकिन सूत्रों का कहना है कि सरकार विभिन्न मूल्य वर्ग के नए नोट जारी करने जा रही है।
दस हजार का नोट हो चुका जारी
आरबीआइ इससे पहले दस हजार रुपये का नोट भी छाप चुकी है। 1935 में स्थापना के बाद आरबीआइ ने 1938 में दस हजार रुपये मूल्य का नोट छापा था। इसे 1946 में वापस ले लिया गया था। तब कानपुर का भारतीय रिजर्व बैंक कार्यालय बर्मा (अब म्यांमार) से लेकर भारत के एक बड़े हिस्से के लिए करेंसी चेस्ट का काम करता था। 1954 में भी दस हजार रुपये के नोट छापे गए थे जो 1978 तक चले।

No comments:

Post a Comment