Monday, 3 October 2016

बारामूला के आर्मी कैंप पर फिदायीन हमला, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

सत्यम तिवारी सम्पादक
नई दिल्लीः उरी हमले के बाद अब जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना के कैंप पर फिदायीन हमला हुआ है. सेना की राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट का कैंप बारामूला के जांबाजपुरा में है. हमले के बाद दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. सेना ने इस बात की पुष्टि कर दी है. कैंप के दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है, जबकि बड़ी खबर ये आ रही है कि  आतंकी कैंप के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए हैं.
आतंकी जैसे ही कैंप के करीब पहुंचे वहां ग्रेनेड से हमला किया. खबरों की मानें तो आतंकी 2-4 की संख्या में है.
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि बारामूला से उन्हें खबर मिल रही है कि वहां फायरिंग की आवाज सुनी जा रही है, सभी की सलामती की दुआ करता हू.
मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने यूनिट कैंप के ठीक सामने बने स्टेडियम की तरफ से हमला किया.  खबरों की मानें तो ये वही आतंकी हो सकते हैं जो उरी हमले के समय भारत में घुसने में कामयाब हो गए थे. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ये पहलू घटना है. भारत ने 18 सितंबर को हुए उरी हमले के बाद  29 सितंबर को LOC के अंदर जा कर सर्जिकल स्ट्राइक किया था.

No comments:

Post a Comment