Thursday, 27 October 2016

बिधनू थाने के पास दिनदहाड़े चोरी

कानपुर, बिधनू संवाद सहयोगी : बिधनू थाने के पास एक किसान के घर में दिनदहाड़े दीवार में सेंध लगाकर चोरी
कानपुर, बिधनू संवाद सहयोगी : बिधनू थाने के पास एक किसान के घर में दिनदहाड़े दीवार में सेंध लगाकर चोरी कर ली गई।
थाने से करीब 200 मीटर पर खेरसा गांव निवासी किसान बाबूशंकर पासवान का घर है। बुधवार दोपहर वह पत्नी रामप्यारी के साथ खेत में गए थे जबकि तीनों बेटे अपने अपने काम पर गए थे। चोरों ने दिन में ही घर की पिछली दीवार में सेंध लगाकर चोरी कर ली। वह घर पहुंचे और सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। चोर 20 हजार रुपये व करीब 30 हजार रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। बिधनू एसओ जयवीर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल शॉप से हजारों की चोरी
कानपुर : बिठूर के लोधर गांव में चौबेपुर के रायगोपालपुर निवासी सुरेंद्र कुमार की मोबाइल शॉप है। मंगलवार रात चोरों ने ताला तोड़कर लैपटॉप व पुराने नए मोबाइल फोन सहित करीब 60 हजार का माल पार कर दिया।

No comments:

Post a Comment