Thursday, 27 October 2016

अगर ओवैसी को भारत में रहना है तो कहना होगा वन्दे मातरम् : साक्षी महाराज

सत्यम तिवारी सम्पादक
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को उन्नाव में एक प्रोग्राम के दौरान ओवैसी पे हमला बोलते हुए कहा कि ओवैसी को राष्ट्र विरोधी है उन्होंने कहा कि भारत में रहना है तो संविधान के अनुसार चलना होगा और वन्दे मातरम् कहना होगा .
साक्षी ने कहा कि ओवैसी एक राष्ट्र विरोधी व्यक्ति बुद्धि से पैदल है. उनको ठीक करने के लिए हैदराबाद का टी राजा ही काफी है टी राजा हैदराबाद की सीट से विधायक है .
इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि ओवैसी जैसे लोगों से मैं कहना चाहूंगा कि भारत में रहना होगा तो ‘वंदे मातरम्’ कहना होगा उन्होंने कहा कि भारत मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड से नहीं बल्कि सविधान से चलेगा.
उन्होंने मीडिया से बातचीत में भाजपा एमपी सीएम अखिलेश यादव के विकास के दावों की पुष्ठी करते दिखे ,जब उनसे सपा में ज़ारी रस्साकसी पे सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में सीएम को होनहार बता कर सबको चौका दिया

No comments:

Post a Comment