Thursday, 27 October 2016

केस्को के स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट को मंजूरी

अंकित शर्मा
कानपुर,  संवाददाता : अब केस्को अधिकारी जब चाहेंगे पता लगा सकेंगे कि किस ट्रांसफार्मर से कितनी ब
कानपुर, संवाददाता : अब केस्को अधिकारी जब चाहेंगे पता लगा सकेंगे कि किस ट्रांसफार्मर से कितनी बिजली इस्तेमाल की जा रही है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की बुधवार को लखनऊ में हुई बैठक में स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई।
पावर कॉरपोरेशन की डिस्ट्रीब्यूशन रिफार्म कमेटी की बैठक प्रमुख सचिव (ऊर्जा) संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट के तहत महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में फैले 4500 ट्रांसफार्मर के साथ लगे मैनुअल मीटर के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इनकी मानीट¨रग के लिए केस्को में स्मार्ट कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। 320 करोड़ की लागत से केस्को का पूरा सिस्टम हाईटेक किया जाएगा।
चार सबस्टेशनों में और अंडरग्राउंड केबिल
कटिया से बिजली चोरी रोकने और पक्षियों के उड़ने से आने वाले फाल्ट की रोकथाम के लिए ओवरहेड के स्थान पर लो-टेंशन अंडरग्राउंड केबिल का काम मालरोड, साइकिल मार्केट और बाबूपुरवा में 117 करोड़ की लागत से शुरु हो चुका है। बुधवार को प्रमुख सचिव ऊर्जा की अध्यक्षता में अप्रेजल कमेटी की बैठक में दाल मंडी, आलू मंडी, रेल बाजार और अफीम कोठी सब स्टेशन से जुड़े करीब दो सौ मोहल्लों में 75 करोड़ की लागत से अंडरग्राउंड केबिल बिछाने के काम को मंजूरी मिली है।

No comments:

Post a Comment