Sunday, 29 July 2018

किसानों के गन्ना बकाया के लिए धरने पर बैठे सपा के पदाधिकारी

ब्यूरो चीफ  ज्ञानेंद्र पांडे S न्यूज़  संवाददाता सीतापुर उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर कि अवध शुगर मिल हरगांव गेट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशन मेंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर आज दिनांक 29 जुलाई 2018 को एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें विधान परिषद सदस्य समाजवादी पार्टी आनंद भदोरिया के नेतृत्व में धरने को विधानसभा अध्यक्ष हरगांव आर पी चौधरी  व  फुरकान खान व पूर्व विधायक अनिल वर्मा व जहीर अब्बास  व जावेद भाई लहरपुर आदि ने संबोधित किया

जिसमें धरने में शामिल

हजारों की संख्यामे आए किसान भाइयों व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आनंद भदौरिया ने कहा कि किसानों का 178 करोड़का बकाया  भुगतान अति शीघ्र नहीं हुआ तो हम समाजवादी के लोग हलक में हाथ डालकर निकालना भी जानते हैं   व मिल प्रशासन व सरकार को भी बताना चाहता हूं की गन्ना किसानों का 178 करोड़ का भुगतान  जल्द से जल्द कर दिया जाए जबकि भारतीय जनता पार्टी सरकार में आने से पहले लोक संकल्प कल्याण पत्र में यह भी कह रही थी कि आप गन्ने की ट्राली एक तरफ उतारोगे दूसरी तरफ खाते में रुपया पहुंचेगा लेकिन ऐसा क्यों नहीं किया गया और किसानों को गुमराह किया गया इसीसे संबंधित ज्ञापन मिल गेट पर पहुंचे  उप जिलाधिकारी सदर सीतापुर उमाकांत अवस्थी  को दिया गया

No comments:

Post a Comment