Friday, 24 August 2018

पुलिस के साथ मिलकर दबंगो ने नहीं करने दिया प्राचीन धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार ।

रिपोर्ट ज्ञानेंद्र पाण्डेय
हरगांव (सीतापुर) स्थानीय थाना हरगांव के ग्राम गोड़ापुरवा मजरा जलालीपुर देहात में अपने पूर्वजों से निर्मित कराये गये देवस्थान चबूतरा की मरम्मत कराने जा रहे ग्रामीणों को दबंगों ने पुलिस की मदद से रोक कर निर्माण सामग्री को फिकवा दिया।
      मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाने के ग्राम गोडापुरवा मजरा जलालीपुर देहात में आधे से अधिक मुस्लिम आबादी है और शेष हिन्दू आबादी है वहां पर मुस्लिम सशक्त हैं गांव के मध्य एक प्राचीन देव स्थान है जिस पर नीम का पेड़ लगा हुआ था वहीं पर कुछ देबी देवताओं की मूर्तियां रखी हुई हैं उसी स्थान पर हिन्दू जन अनुसचित जाति के लोग पूजन अर्चन व धार्मिक कर्यक्रम करते चले आ रहे हैं ।
    पिछले वर्ष 2017 में नीम का पेड़ आंधी आने के बाद टूटकर गिर गया था, जिस कारण चबूतरा का कुछ हिस्सा  क्षतिग्रस्त हो  गया ।
     ग्राम गोंडापुरवा मजरा जल्लीपुर देहात में दिनांक 17- 08 -2018 को अनुसूचित जाति हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक देव स्थान क्षतिग्रस्त हुये चबूतरे की मरम्मत हेतु चन्दे से सामग्री इकट्ठा कर चबूतरे की मरम्मत ग्रामीण जन कराने जा रहे थे । इसी बीच कल्लू पुत्र छोटाई , अय्यूब नफीस वकील पुत्र गण कल्लू खलील पुत्र छोटाई शाबिब हबीब काशिम पुत्रगण सद्दीक सराफत पुत्र लियाकत राइस पुत्र पुतान शमसाद पुत्र भोला बरकत पुत्र रहमत जाहिद पुत्र अलीरजा सर्व निवासी गोड़ापुरवा आये और कार्य रोकने को बोला उक्त लोगो ने हमे गन्दी गन्दी जाति सूचक गालियां देते हुये क्षतिग्रस्त हुये धार्मिक स्थल पर कराये जा रहे कार्य को रुकवा दिया। और निर्माण कार्य हेतु चन्दा एकत्र कर मंगाई गयी सामग्री को फिकवा दिया।
     उक्त लोगो ने  गन्दी गन्दी जाति सूचक गालियां देते हुये धार्मिक स्थल को दूसरी जगह बनाने को कहा । इसी बीच सागीर पुत्र सुकरू सफी पुत्र नन्हू ने  100 नम्बर डायल कर पुलिस को बुलवाने के साथ ग्राम प्रधान की मदद से थाना हरगांव से पुलिस को बुलवा लिया । सात की संख्या में आये पुलिस कर्मियों ने भी बिना वास्तविकता को जांचे परखे निर्माण कार्य रुकवा दिया। जिसका विरोध ग्राम की हिन्दू महिलाओं ने किया जिस पर वहां पुलिस कर्मियों ने मौजूद गाँव की महिलाओं को गन्दी गन्दी गालियां दी । पुलिस की मौजूदगी में  ही धार्मिक स्थल बनाये जाने का विरोध कर रहे उपरोक्त लोगो ने चन्दा एकत्र कर मंगाई गयी निर्माण सामग्री को तितर वितर कर दिया ।धार्मिक स्थल से मूर्तियों को उठा  ले गये। पुलिस के लोगों ने हिन्दुधर्मावलम्बियों से उक्त स्थान पर निर्माण कार्य कराए जाने की दशा में गम्भीर आरोपो में जेल भेजवाने की धमकी दी।
पुलिस वालों ने जबरन छत्रपाल मनोहर , कालीचरण , ओमप्रकाश, से सादे कागज पर हस्ताक्षर व निशानी अंगूठा बनवा लिया ।पुलिस वालों ने हिन्दुओं से यह भी कहा यदि कोई कार्यवाही करोगे तो लौटकर थाने में ही आएगी । विपक्ष के लोगो को गाँव के प्रधान का  संरक्षण प्राप्त  है ।
     धार्मिक स्थल के निकट विपक्षी गण व उनके समुदाय के लोग  सार्वजनिक महत्व की सरकारी जमीन परअवैध कब्जा करके मकान बना लिया अब अपनी सुविधा के लिए धार्मिक स्थल को हटवा कर कब्जा कर लेना चाहते हैं ।
     बीते दिवस ग्राम  गोंडा पुरवा मजरा जलालीपुर देहात के पचासों हिन्दुओं ने सीतापुर जिले पर पहुंच कर मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक से की है ।

युवती काअपहरण कर जबरन किया रेप ।

रिपोर्ट-ज्ञानेंद्र पांडेय
     हरगांव (सीतापुर) स्थानीय थाना क्षेत्र  में एक युवती से अपहरण कर असलहा की नोक पर जबरन बलात्कार किये जाने का मामला संज्ञान में आया है।
    मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के  ग्राम निगोहा में 16अगस्त 2018 समय रात्रि लगभग 11 बजे एक दलित अनु०जाति की युवती नित्य क्रिया के लिए घर से बाहर निकली थी ।  उसी समय युवती के ग्राम निगोहा निवासी अनुराग पुत्र श्याम सुन्दर ने जबरन असलहा लगाकर अपहरण कर लिया तथा चार (4 ) दिन तक बराबर बलात्कार करते रहे ।
    बलात्कारी उसे 19 अगस्त 2018 को रात्रि लगभग 8:00 बजे खैराबाद सीतापुर मार्ग पर छोड़कर भाग गये  किसी तरह लड़की करीब के गांव कर्बला पुरवा थाना खैराबाद अपनी मौसी के वहां पहुंची और अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी ।
     रिश्तेदारों से इसकी जानकारी जब लड़की वाले के घर वालों को हुई तब वह तुरन्त लड़की को लाकर  हरगांव थाने में तहरीर दी । जिस पर  प्रभारी निरीक्षक/ थाना अध्यक्ष  अनिल कुमार पाण्डेय ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लड़की को जांच करवाने हेतु जिला अस्पताल सीतापुर के लिए भेजा दिया।
    इस सन्दर्भ में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार  कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा।

सीतापुर धर्म परिवर्तन मामले में प्रशाशन का कोई ठोस कदम नही

रिपोर्ट-ज्ञानेंद्र पांडेय
सीतापुर। सीतापुर के हरगांव थाने के अंतर्गत हरिरामपुर में ठाकुर परिवार के पांच सदस्यों के कराए गए धर्म परिवर्तन मामले में प्रशाशन बिल्कुल ढीला नजर आ रहा है। इस मामले में इतने दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक कुछ भी खुल के सामने नही आ रहा है। राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ के पदाधिकारियों ने पहुच कर परिवार को अस्वाशन दिया कि संगठन उनके परिवार को फिर से घर वापसी कराने के उपरांत फिर से हिन्दू धर्म मे परिवर्तन कराया जाएगा। जब हमारे संवाददाता की बात पारिवारिक लोगो से की गई तो परिवार के सदस्यों ने बताया कि 26 लाख रुपये व मकान का लोभ देने के बाद हमारे पुत्र व उसके परिवार को मुस्लिम धर्म मे परिवर्तित करा दिया गया । जब मामले की जानकारी पारिवारिक लोगो को हुई तो उन्होंने इसकी खबर हरगांव थाने में दी । जिस पर अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाये गए। राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यम तिवारी जी ने निवास में पहुच कर पारिवारिक लोगो को समझाने का प्रयास किया कि अगर आपका पुत्र दोबारा घर वापसी करना चाहता है तो उसके लिए संगठन पूरी तरह से तैयार है उसकी घर वापसी के लिए संगठन पूर्ण तरीके से समर्थन करेगा उनके साथ मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल राय जी, प्रदेश महासचिव ज्ञानेंद्र पांडेय जी,जिलाअध्यक्ष अतुल पांडेय जी व अन्य सहयोगियों के साथ थाने भी गए जहां पर थानाध्यक्ष के न मिलने पर उनसे चर्चा नही हो सकी लेकिन उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ संगठन हाईकोर्ट में एक पेटीशन दायर करेगा जिसके अनुसार परिवार को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। जिस तरीके से अभी तक अपराधियो की गिरफ्तारी नही हो सकी है इसके लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एस पी प्रभाकर चौधरी से भी बात कर इस मामले की जांच के लिए सहमति बनाई।

राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की प्रेस कांफ्रेंस

कानपुर।नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुए राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ की प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यम तिवारी ने बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत परास में राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ की सवर्ण शोषण के विरोध में एक मुहिम के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमे ग्रामीण क्षेत्रो के स्वर्ण वर्ग को शोषण की जानकारी दी जाएगी व एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल जी को एक तीन सूत्रीय मांग पत्र भेजा जाएगा।जिसमे संगठन की मांगें होगी कि जातिगत आरक्षण को समाप्त कर इसको आर्थिक रूप में किया जाए जिससे सभी गरीबो को इसका लाभ प्राप्त हो सके व एक्ट्रोसिटी एक्ट में तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए व बिना जांच के किसी की गिरफ्तारी न हों। और संगठन की तीसरी मांग होगी कि सवर्ण आयोग की सरकार स्थापना करे जिससे कि सवर्ण अपनी समस्या को अपने आयोग में पंजीकृत करा सके। प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल राय,राष्ट्रीय महासचिव संदीप धनराज बाजपेई,व मिडीआप्रभारी आशीष अग्निहोत्री उपस्थित रहे।

मछली पालने के विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट ।

रिपोर्ट ज्ञानेंद्र पाण्डेय
हरगांव (सीतापुर) थाना क्षेत्र के ग्राम भदेंवा के मजरा रतनपुरवा में बीती शाम करीब 4:30 पर दो पक्षों में तालाब में मछली पालने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई व दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का भी आरोप लगा रहे ।
     जानकारी के अनुसार राधेश्याम  व सियाराम ने तालाब में मछली पाल रखी थी उसमें राधेश्याम के तालाब में किसी अज्ञात ने जहर डालकर मछलियों को मार दिया इसी दौरान ज्यादा बरसात होने से तालाब की मछलियां खेतों में चली गई जिससे खेत स्वामी की फसल लोगों के मछली पकड़ने पर नष्ट हो गई । इस  बात को लेकर दूसरे पक्ष के अहिबरन पुत्र रामहेत ,राज कुमार पुत्र छोटे लाल , अनिल पुत्र जगमोहन ,मनोज पुत्र राजाराम , जगन्नाथ पुत्र छेददू ने जाकर प्रथम पक्ष से मारपीट कर दी जिसमें माया देवी पत्नी राम पाल ,राजकुमारी पत्नी राजू ,सावित्री पत्नी पुतान जिसमें दूसरे पक्ष से विनीता पत्नी प्रेमचंद  मारपीट के दौरान घायल हुई ।
      सूचना के अनुसार दोनों पक्षो ने थाने में तहरीर दी है  इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान शकील अहमद से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया मेरे गांव में मुझे दो फायर की आवाज सुनाई पड़ी लेकिन फायर से कोई हताहत नहीं हुआ ।
      इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं फायरिंग की घटना निराधार है।

दिवाल गिरने से एक महिला की मौत व छ: गम्भीर घायल ।

रिपोर्ट ज्ञानेंद्र पाण्डेय
हरगाँव (सीतापुर) हरगाँव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम परसेहरामाल में एक दीवार के बरसात में भरभरा कर गिर जाने से  दबकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसकी जिलाअस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी  व घर के छ: सदस्य गम्भीर रुप से घायल हो गये ।
घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
   शव विच्छेदन हेतु शव को शव विच्छेदन गृह  सीतापुर भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगाँव थाना के अन्तर्गत ग्राम परसेहरा माल निवासी व थाना हरगाँव के चौकीदार राजेश कुमार का घर काफी जर्जर था  घर वालों के काफी प्रयास के बाद भी ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने उसे आवास नहीं दिया था ।रात में हुई बरसात में दिवाल जिस पर एक जर्जर छप्पर रखा हुआ था उसी के नीचे राजेश की माँ राजरानी पत्नी बृजलाल उम्र 65 व घर के अन्दर अन्य सदस्य लेटे हुये थे ।
    दिवाल सहित छप्पर गिरने से  राजरानी दबने से गंभीर रूप से घायल हो गयीं जिन्हें ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची 100 की पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरगांव  हरगाँव में भर्ती कराया लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरगांव से उनकी गंभीरता को देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल सीतापुर को रिफर कर दिया गया।
    जहाँ इलाज के  दौरान 65 वर्षीय राजरानी की मौत हो गयी तथा अन्य घायलों 7 वर्षीय सचिन पुत्र राजेश 25 वर्षीय आंशी  12 वर्षीय लक्ष्मी 3 वर्षीय रिंकी पुत्री राजेश 40 वर्षीय राजेश्वरी  पत्नी राजेश व राजेश का भांजा सुर्जीपारा निवासी 30 वर्षीय दीपू पुत्र अर्जुन लाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
     अगर ग्राम प्रधान ने समय पर आवास परिवार को   दे दिया होता तो हो सकता है कि आज यह दर्दनाक घटना  घटित नहीं होती।

मछली पालने के विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट ।

रिपोर्ट ज्ञानेंद्र पाण्डेय
हरगांव (सीतापुर) थाना क्षेत्र के ग्राम भदेंवा के मजरा रतनपुरवा में बीती शाम करीब 4:30 पर दो पक्षों में तालाब में मछली पालने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई व दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का भी आरोप लगा रहे ।
     जानकारी के अनुसार राधेश्याम  व सियाराम ने तालाब में मछली पाल रखी थी उसमें राधेश्याम के तालाब में किसी अज्ञात ने जहर डालकर मछलियों को मार दिया इसी दौरान ज्यादा बरसात होने से तालाब की मछलियां खेतों में चली गई जिससे खेत स्वामी की फसल लोगों के मछली पकड़ने पर नष्ट हो गई । इस  बात को लेकर दूसरे पक्ष के अहिबरन पुत्र रामहेत ,राज कुमार पुत्र छोटे लाल , अनिल पुत्र जगमोहन ,मनोज पुत्र राजाराम , जगन्नाथ पुत्र छेददू ने जाकर प्रथम पक्ष से मारपीट कर दी जिसमें माया देवी पत्नी राम पाल ,राजकुमारी पत्नी राजू ,सावित्री पत्नी पुतान जिसमें दूसरे पक्ष से विनीता पत्नी प्रेमचंद  मारपीट के दौरान घायल हुई ।
      सूचना के अनुसार दोनों पक्षो ने थाने में तहरीर दी है  इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान शकील अहमद से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया मेरे गांव में मुझे दो फायर की आवाज सुनाई पड़ी लेकिन फायर से कोई हताहत नहीं हुआ ।
      इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं फायरिंग की घटना निराधार है।