ब्रेकिंग न्यूज़ 17 जून 2018 s न्यूज़ संवाददाता सीतापुर ज्ञानेंद्र पांडे केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप 18 वर्ष पूर्ण कर चुके प्रत्येक बालक को मतदान रूपी महा मेला में सम्मिलित करने के उद्देश्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय गुप्ता जिला अध्यक्ष सीतापुर व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुनील वर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता रामजीवन जयसवाल मतदान पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन सफल हुआ इस कार्यक्रम में कार्यसमिति के सदस्य मुख्य अतिथि के रुप में अजय गुप्ता जी तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक सुनील वर्मा जी व समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे किन्ही कारणों के चलते क्षेत्रीय सांसद राजेश वर्मा अतिथि के रुप में उपस्थित होना था किन्ही कारणवश नहीं उपस्थित हो पाए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में अजय गुप्ता जी क्षेत्रीय विधायक को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया स्वागत कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि अजय गुप्ता जी विशिष्ट अतिथि सुनील वर्मा जी के द्वारा पुजारी पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रण पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मंच का संचालन भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने किया विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुनील वर्मा अपने संबोधन में कहा हमारे युगपुरुष आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्ग निर्देशन में देश में आदरणीय योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदेश पुर उत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है उन्होंने कहा अपनी निजी समस्या को भूलकर जनहित की सारी समस्याओं को उठा कर उनका निराकरण करना चाहिए जिससे पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके मुख्य अतिथि अजय गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा भाजपा सरकार अपने निजी विकास की ओर अग्रसर है उन्होंने कहा कि 1 साल के भीतर प्रदेश का प्रत्येक गांव बिजली से रोशन होगा पूर्व की सरकारों में गैस की कालाबाजारी हुआ करती थी आज एक फोन कॉल पर गैस अपने दरवाजे पर मौजूद है प्रत्येक गांव लिंक से जुड़ेंगे देश को मोदी की सख्त आवश्यकता है क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान बढ़ा है सेना का मनोबल ऊंचा हुआ है उन्होंने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वह प्रत्येक मतदाता सूची को देख ले उस मतदाता सूची में यदि कोई नाम छूटा हो तो उसे जुड़वाने के साथ साथ 18 वर्ष की आयु पूरी कर सके किशोर किशोरियों को प्रेरित कर उनके नाम बढ़वाने कार्य सुनिश्चित करें यदि उनके इस मिशन में कोई रोड़ा बने तो उसकी शिकायत अपने संगठन में करें अपने विधायक से करें जो आपकी शिकायत का निस्तारण करेंगे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे इस कार्यक्रम के अध्यक्ष अजय गुप्ता जी क्षेत्रीय विधायक सुनील वर्मा जी रामजीवन जयसवाल जी मुकुंदी लाल जी राम नरेश त्रिवेदी जी अनूप श्रीवास्तव जी मनोज गुप्ता नगर अध्यक्ष जी महामंत्री रामे बाजपेई उपाध्यक्ष अवध बिहारी गुप्ता बूथ अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता पिंकू पांडे नगर मंत्री कन्हैया गुप्ता बूथ महामंत्री राजकुमार सिंह देवेंद्र पांडे पांडे पुरवा राकेश शुक्ला दिलीप शुक्ला संजय शुक्ला विशाल गुप्ता उर्फ बबलू
सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे इस कार्यक्रम के अध्यक्ष अजय गुप्ता जी क्षेत्रीय विधायक सुनील वर्मा ने ग्राम अस्तर बूथ स्तर कार्यकर्ताओं से तालमेल बनाए रखने की अपील करते हुए सूक्ष्म जलपान लंच पैकेट वितरण कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की ब्यूरो
हमारी सोच मात्र यह पोर्टल ही नही बल्कि देश को भी सही दिशा निर्द्श देना है जब हम बदलेंगे तो देश अपने आप बदलेगा सत्यम तिवारी सम्पादक 9125435591,8299037499 == कमलेश शुक्ला प्रबंध सम्पादक 8127039427
Tuesday, 19 June 2018
भाजपा द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर लहरपुर में संपन्न हुआ मतदान पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन
Friday, 15 June 2018
पंद्रह वर्षो से बन्द पड़ा है सरकारी ट्यूबबेल
ब्रेकिंग न्यूज़ 14 जून 2018 रिपोर्टर ज्ञानेंद्र पांडे जिला सीतापुर तहसील लहरपुर ब्लाक पर सेंडी ग्राम सभा उदनापुर कला के मजरा दनियालपुर में मरम्मत के लिए 10 साल से बंद पड़ा सरकारी ट्यूबवेल संख्या सी 101 जो ग्राम सभा उदनापुर के मजरा दनियालपुर में है इसकी शिकायत मौजूदा प्रधान राकेश कुमार गुप्ता ने कई बार नलकूप खंड अभियंता सीतापुर को लिखित प्रार्थना पत्र दिया अधिकारी कर्मचारी देखने भी नहीं गयेमरम्मत की तो बहुत दूर की बात डीएम महोदय सीतापुर को 18 अप्रैल 2018 को लिखित प्रार्थना पत्र दिया फिर भी कोई अधिकारी देखने नहीं पहुंचा जबकि मात्र मरम्मत से ही असिंचित पड़ी हजारों बीघे जमीन सिंचित हो सकती है जो आज सूखी पड़ी है अन्नदाता किसान रामू पुत्र रामदत्त राजकुमार पुत्र पुत् अमर सिंह पुत्र पुत् दरबारी लाल पुत्र रामेश्वर दयाल श्यामू पुत्र रामदास राम लखन पुत्र रामदास विशंभर पुत्र रामेश्वरदयाल प्यारेलाल पुत्र पुत् शिवचरण पुत्र चिरई गोकर्ण पुत्र चिरंजीव चिरंजीव पुत्र विश्राम भगवान दिन पुत्र बद्री जगमोहन पुत्र बद्री सीताराम पुत्र झींगुर निवासी ग्राम दनियालपुर ने कई बार DM महोदय सीतापुर व नलकूप खंड अभियंता सीतापुर को नलकूप संख्या 101 सी दनियालपुर शिकायत किया लेकिन कोई भी कर्मचारी मरम्मत करने नहीं आया आश्वासन मिलता रहा लेकिन मरम्मत नहीं हुई सीतापुर सांसद राजेश वर्मा जी के द्वारा लगाई गई रात्रि चौपाल में खराब पड़े नलकूप के विषय में अवगत कराते हुए प्रार्थना पत्र दिया लेकिन केवल आश्वासन मिला आपरेटर कोई है ही नहीं किसानों का बहुत बुरा हाल है फसलें सब सुख रही हैं इस विषय पर नलकूप की बिल्डिंग पर लिखे नंबरों पर 94 54 41 42 34 व 94 54 41 42 33 व 94 54 41 42 40 इन नंबरों पर जानकारी लेने के लिए जब कॉल किया तो किसी अधिकारी ने कॉल जाती रही फिर भी किसी ने नहीं जहमत उठाई कॉल रिसीव करने की जबकि ऐसा ही एक मामला ब्लॉक परसेंडी के शेरपुर सरावा का है मजरा भड़रियान पुरवा नलकूप संख्या जी एल 181 जिसकी शिकायत वहां के मौजूदा प्रधान आशा देवी पत्नी आसाराम ने कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई भी अधिकारी कर्मचारी मरम्मत करने के लिए नहीं पहुंचा जबकि वह भी नलकूप लगभग सोलह 17 वर्षों से खराब पड़ा है इसकी शिकायत कोई अधिकारी नहीं बचा है जिससे कि न गई हो कोई भी अधिकारी मरम्मत करने के लिए जहमत नहीं उठाई ग्रामीणों का माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि ऐसे अधिकारी जो शिकायत लेकर टोकरी में डालते हैं गरीब किसान की शिकायत नहीं सुनते हैं उनके खिलाफ माननीय मुख्यमंत्री जी को कार्यवाही के आदेश देने चाहिए जिससे कि दसियों साल से बंद पड़े सिंचाई के साधन नलकूपो की मरम्मत हो सके जिससे किसानों की हजारों बीघे फसल जो अशिक्षित पड़ी है वह सिंचित हो सके जिससे गरीब किसान अपनी खेती में अनाज पैदा कर सके ऐसे अधिकारियों पर जब तक सरकार कुछ सख्त रुख नहीं इख्तियार करेंगी तब तक कागजों पर सब कुछ रहेगा जमीनी हकीकत कुछ और होगी
Tuesday, 12 June 2018
ओवरलोड वाहनोपर सीओ लहरपुर अखंड प्रताप सिंह के द्वारा चलाया गया महा अभियान
ब्रेकिंग न्यूज़ 12 जून 2018 एस न्यूज़ रिपोर्टर ज्ञानेंद्र पांडे जिला सीतापुर के तहसील लहरपुर सीओ अखंड प्रताप सिंहके निर्देशन में सुबह समय 6:00 बजे सीतापुर लहरपुर मार्ग कस रे ला तालगांव गांव मोड़ पर थानाप्रभारी योगेश शाह कि संयुक्त टीम के द्वारा चलाया गया अभियान जिसमें 19 ट्रैक्टर ट्राली ओवरलोड बालू से लदी हुई बिना परमिट के अवैध तरीके से लाई जा रही थी अवैध तरीके से ओवरलोड बालू की ट्रैक्टर ट्रालियां ओवरलोड थी आए दिन इन्हीं गाड़ियों से होते हैं हादसे रोड पर चलती है मौत को दावत देते हुए ओवरलोड लदी बालू की ट्रैक्टर ट्रालियों की जानकारी जब सीओ अखंड प्रताप सिंह लहरपुर को हुई तो उन्होंने थाना तालगांव की संयुक्त टीम बनाकर के लहरपुर सीतापुर मार्ग तालगांव मोड़ पर सुबह करीब 5:00 बजे से 6:00 बजे के बीच 19 ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज करने की कार्रवाई की गई कोतवाली लहरपुर मैं सीओ अखंड प्रताप सिंह के द्वारा चलाये गये अभियान के तहत 6 ट्रक मोरंग जो ओवरलोड वाहनों में शुमार होता है उन पर कार्रवाई करते हुए 6 ट्रक ओवरलोड लदी मौरंग के सीज करने की कार्यवाही की गई जो अति सराहनीय कार्य है
Saturday, 9 June 2018
ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत रात्रि चौपाल का आयोजन
ब्रेकिंग न्यूज़ 9 जून 2018 रिपोर्टर ज्ञानेंद्र पांडे
जिला सीतापुर के ब्लाक परसेंडी के ग्राम सभा शेरपुर सरावा में ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में रामजीवन जयसवाल जी सेक्टर प्रभारी उमाशंकर शुक्ला एडीओ समाज कल्याण श्री राम कुबेर सिंह प्रधान आशा देवी पत्नी आसाराम वा ग्राम सभा के काफी संख्या में उपस्थित लोग संतोष शुक्ला गंज बिहारी शुक्ला विजय पाल सिंह राजेश सिंह रामसागर राजाराम भद्र पाल लालता प्रसाद गौतम छैलबिहारी गौतम रमेश मास्टर गौतम संजय राजवंशी विशंभर राजवंशी प्यारेलाल लाजवंती नजीर अहमद इरफान अहमद काशी गौतम इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए मुख्य अतिथि रामजीवन जयसवाल ने सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों के विषय में जानकारी मांगी जिस पर एडीओ पंचायत समाज कलयाण ने बताया 109 आवास लाभार्थी चयनित किए गए जिसमें लगभग 100 पर कार्य पूरा है शेष बच्चे आवास पर कार्रवाई चल रही है जल्द से जल्द पूरे कर दिए जाएंगे उसके बाद स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए गए शौचालयों के विषय में जानकारी मांगी जिस पर ब्लॉक से आए एडीओ समाज कल्याण ने बताया कि 140 शौचालय आवंटित हैं जिस पर प्रधान आशा देवी ने बताया कि 90 शौचालय कंप्लीट हो चुके हैं शेष बचे शौचालय पर कार्य चल रहा है अति शीघ्र तैयार हो जाएंगे उसके बाद प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बांटे गए मुफ्त गैस कनेक्शन जो लाभार्थियों को प्राप्त हो चुके हैं मुख्य अतिथि ने इस तरह रात्रि चौपाल में जनधन योजना के तहत खुलवाया गए खातों के विषय में बताया प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के विषय में बताया प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के विषय में बताया आम आदमी बीमा योजना के विषय में बताया कृषक बीमा योजना के विषय में बताया अटल पेंशन योजना के विषय में बताया प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सस्ती दर पर LED के विषय में बताया मुद्रा लोन के विषय में बताया आयुष्मान भारत योजना के विषय में बताया इस तरह सरकार से चलाई गई बहुत सारी योजनाओं के विषय में आए हुए सैकड़ों की संख्या में मुख्य रूप से ग्रामवासी व क्षेत्रवासियों को माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाई गई सारी योजनाओं को बताने का कार्य किया वमुन्ना जादूगर ने अपने जादू के द्वारा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जादू के माध्यम से समझाने का कार्य किया मुख्य अतिथि ने वहां आए हुए लोगों से रूबरू हुए व कुछ प्राप्त हुई शिकायतें जो कुछ तहसील से संबंधित लेकिन तहसील का कोई कर्मचारी नहीं मौजूद था थाने से सबंधित जो थाने के स्टाफ के द्वारा तुरंत समाधान कराया गया वह ब्लॉक के संबंधित ब्लॉक के संबंधित अधिकारी से तुरंत समाधान कराया गया व कुछ शिकायत प्रधान से संबंधित उसको मौके पर ही निपटाया गया सबसे बड़ी शिकायत सफाई की लेकिन इस ग्राम सभा में कोई भी सफाई कर्मी तैनात नहीं हुआ मुख्य रूप से प्रधान जिसकी ग्राम वासियों ने मांग की कि कोई सफाई कर्मी तैनात किया जाए जिससे कि ग्रामसभा में सफाई हो सके प्रधान आशा देवी ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से मुख्य अतिथि जी को अवगत कराया ग्राम सभा शेरपुर सरावा के मजरा भड़रिया में LG 81 नलकूप लगा है जो आज 20 वर्षों से खराब पड़ा है इसकी लिखित सूचना कई बार नलकूप खंड विभाग अभियंता सीतापुर को दिया गया लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई ना तो इसे सही किया गया इस विषय में मुख्य अतिथि ने आश्वासन दिया की इस विषय पर मुख्य अभियंता सीतापुर को अवगत कराया जाएगा जल्द से जल्द इस नलकूप को सही कराया जाएगा वहां आए हुए सम्मानित व्यक्तियों को वाह ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों को भारत सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए सभा को समापन की ओर ले जाया गया
Saturday, 2 June 2018
जिला सीतापुर के विकासखंड परसेंडी न्याय पंचायत गौरिया के ग्राम सभा सरावा में सरकारी धन से होते मालामाल
ब्रेकिंग न्यूज़ 3 जून 2018 एस न्यूज़ चैनल सीतापुर संवाददाता ज्ञानेंद्र पांडे
ब्लॉक परसेंडी के ग्राम सभा सरावा मैं देखने को मिला कि पूर्व प्रधान विद्या देवी पत्नी सोबरन लाल ने जिन ं 2011 व 2012 में लाभार्थी की आवाज बनवाए लाभार्थी चंद्रभान पुत्र रामलाल निवासी कोरिया प्रकाश पुत्र रामअवतार निवासी धनी पुरवा गंगाराम पुत्र मैकू निवासी ग्राम कोरिया के बनवाएं थे आवास लेकिन पुनः वर्तमान प्रधान रेखा देवी पत्नी संदीप ग्राम सभा सरावा में उन्हीं लाभार्थियों के पत्नी के आवास 2017 व 2018 में आवंटित कर दिए जबकि इस में अहम जिम्मेदारी ग्राम विकास अधिकारी की होती है जबकि सारे रिकॉर्ड ब्लॉक पर होते हैं फिर भी बिना रिकॉर्ड देखे कैसे बनवा दिया डबल आवाज क्या यह जांच का विषय नहीं है यह आवाज 30 से 40 हजार रुपए प्रति आवास वसूली करके बनवाए गए जिसमें भागीदार ग्राम विकास अधिकारी सरावा भी होंगे इसी का क्या यह जांच का विषय नहीं है एक उदाहरण 2 माह पहले बना आवास जिसमें आधे पैसे पर बनवाया लाभार्थी उत्तम कुमार पुत्र बिरजू निवासी मन्ना पुरवा कैसे बना आवास जब वह बाहर थी अविवाहित है और नाबालिक है उम्र लगभग 16 वर्ष क्या यह जांच का विषय नहीं है ग्राम सभा सरावा की पहली खबर स्वच्छ भारत अभियान के तहत पीले ईटासेहो रहा शौचालय का निर्माण के े बारे में लगाई गई कोई जांच नहीं हुई दोबारा खबर 12 मई 2018 को लगी प्रधानमंत्री आवास योजना में खुलकर उड़ाई जाती है धज्जियां लेकिन कोई जांच नहीं हुई जब जानकारी एडीओ पंचायत पर सैंडी से मांगा तो बताया कि जांच होगी दोषियों पर कार्रवाई होगी यह आश्वासन लगभग 1 हफ्ते तक देते रहे फिर बताया कि जांच वीडियो करेंगे 1 हफ्ते इंतजार करने के बाद जब खंड विकास अधिकारी परसेंडी से जानकारी चाहा तो उन्होंने बताया कि मेरी संज्ञान में नहीं है ग्राम सभा सरावा का मामला अब कैसे होगी जांच कौन करेगा जांच जो गरीबों को मिले सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ और सुचारु रुप से धरातल पर आ सकें योजनाएं लेकिन प्रधान के द्वारा दिए चंद पैसों के खातिर अपना ईमान बेचने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं होगी तब तक कोई भी योजना सुचारु रुप से नहीं चल सकती एस News समय की खबर सूचना प्रेषित करना चाहता हूं कि जब तक ऐसे भ्रष्ट प्रधानों पर कार्यवाही नहीं होगी तब तक सरकार की कोई योजना धरातल पर संभव नहीं है हर कोई भरता अपनी जेबे ग्राम सभा सरावा की डबल आवास की जांच करवा कर डबल बने आवासों की रिकवरी सुनिश्चित करवाकर कार्रवाई होनी चाहिए तभी साकार होगा माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना
सीतापुर जिला सीतापुर के ब्लॉक परसेंडी न्याय पंचायत गोरिया ग्राम सभा सरावा मौू सरकारी धन से भरी जाती जेब
ब्रेकिंग न्यूज़ 3 जून 2018 S न्यूज़ चैनल संवाददाता रिपोर्टर ज्ञानेंद्र पांडे ब्लॉक परसेंडी के ग्राम सभा सरावा में देखने को मिला की पूर्व प्रधान रही विद्या देवी सोबरन ने 2011 व 2012 मे आवाज बनवाए थे लेकिन पूर्व में बनी आवासों की सूची जो ब्लॉक पर मौजूद रहती है लेकिन फिर 2017 2018 मे कैसे प्रधान ने बनवाई डबल आवास लाभार्थी चंद्रभान पुत्र रामलाल निवासी कोरैया प्रकाश पुत्र रामअवतार निवासी धनी पुरवा गंगाराम पुत्र मैकु निवासी ग्राम कोरिया जबकि गंगाराम की एक ही किताब पर दोनों आवास आवंटित कैसे किए क्या यह जांच का विषय नहीं है जबकि इन लाभार्थियों की पत्नी के पूर्व प्रधान विद्यादेवी पुनर्वास दे चुकी हैं इसकी पुष्टि पुनः ब्लॉक पर कर सकते हैं इसी का उदाहरण ग्राम सभा सरावा के मजरा मन्ना पुरवा में देखने को मिला लाभार्थी उत्तम पुत्र बिरजू की उम्र लगभग 16 वर्ष जो अविवाहित है फिर भी ज्यादा पैसों का लेनदेन करते हुए प्रधान में पुनः आवास बनवा दिया क्या यह जांच का विषय नहीं है जबकि इस न्यूज़ चैनल के माध्यम से पहली हो रहा पीला ईटा से निर्माण शौचालय का खबर 4 मई 2018 को डाली गई लेकिन अधिकारियों की आंख नहीं खुली दूसरी खबर प्रधानमंत्री आवास योजना में खुलकर उड़ाई जा रही धज्जियां लेकिन जांच का आश्वासन दिया एडीओ पंचायत पर सैंडी ने की जांच होगी दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई होगी कई दिन बीतने के बाद कोई जांच में होने पर खंड विकास अधिकारी परसेंडी से उनके WhatsApp नंबर पर जानकारी लेना चाहा को बताया कि मेरी संज्ञान में नहीं है S News समय की खबर के माध्यम से पुनः अवगत कराते हुए ।अब देखना है खंड विकास अधिकारी परसेंडी क्या जांच करते है अगर जांच गांव में जाकर किया गया तो हकीकत सामने आएगी तभी साकार होगा माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना साकार करना है तो ऐसे भ्रष्ट प्रधान व घूसखोर अधिकारी जो प्रधान के चंद पैसों में बिकते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डबल बने आवासों की रिकवरी के आदेश देने चाहिए तभी साकार होगा सपना माननीय प्रधानमंत्री जी का।
Thursday, 31 May 2018
पीले ईटो से हो रहा शौचालय का निर्माण
ब्रेकिंग न्यूज़ 30 मई 2018 संवाददाता ज्ञानेंद्र पांडे
कैसे साकार हो स्वच्छ भारत अभियान के तहत माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना जब ओडीएफ मे लगे ग्राम सभा की यह स्थिति रिपोर्टर जिला सीतापुर विकासखंड हरगांव न्याय पंचायत जलालीपुर की ग्राम सभा राही मौजूदा प्रधान रेशमा देवी पत्नी श्री केशन जबकि ओडीएफ में लगी ग्राम सभा मे आज तक बने लगभग 40 शौचालय जो कुल शौचालय पीला ईटा से बनाए गए जिसका उदाहरण ज्यादातर शौचालय इस्तेमाल नहीं किए जाते क्योंकि बेकार हो गए हैं पूर्ण बने ही नहीं ओडीएफ मे लगे गांव की आबादी लगभग 1500 कोई भी शौचालय की यथा स्थिति सही नहीं पाई गई लोग सोच को बाहर जाने के लिए मजबूर क्योंकि पेवर बालू व पीला ईटा इस्तेमाल किया गया जिसका उदाहरण पूर्व माध्यमिक विद्यालय राही मैं बन रही शौचालय मे लगाया जा रहा पिला ईट लाभार्थी सरवन पुत्र गया प्रसाद रमेश शुक्ला पुत्र विशुन दयाल दीपू पुत्र गया प्रसाद प्रमोद पुत्र सूर्य प्रसाद रामकुमार पुत्र सूर्य प्रसाद इनके शौचालय के टैंक भी नहीं बनाए गए पुतान पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम राही कोई भी शौचालय मानक में नहीं बनाया गया खूब हुई धन की उगाही क्या यह जांच का विषय नहीं है जबकि ओडीएफ में लगा है गांव नालियों मेगंदगी का अंबार नहीं आता सफाई कर्मी जब गांव के लोगों ने सफाई कर्मी विमलेश कुमार से कहा क्यों नहीं आते हो तो उसने उसने आरोप प्रधान पर लगाया कि जब घर बैठे पैसा मिलता है तो आने से क्या फायदा इससे जाहिर होता है प्रधान की मिलीभगत से सफाई कर्मी का निकलता वेतन क्या यह जांच का विषय नहीं है ग्राम सभा में आई सोलर लाइट जो कुछअपने चहेतों के यहां लगवा दी किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नहीं लगवाया शेष बची सोलर लाइट प्रधान रेशमा देवी ने अपने घर पर रखवा दिया यह भी एक जांच का विषय है जब तक ऐसे प्रधानो या ऐसे सफाई कर्मी या इनसे जुड़े अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी तब तक सरकार की सारी योजनाएं कागजों पर रहेंगी धरातल पर यथास्थिति स्थिति कुछ और ही होगी।