हमारी सोच मात्र यह पोर्टल ही नही बल्कि देश को भी सही दिशा निर्द्श देना है जब हम बदलेंगे तो देश अपने आप बदलेगा सत्यम तिवारी सम्पादक 9125435591,8299037499 == कमलेश शुक्ला प्रबंध सम्पादक 8127039427
Wednesday, 6 October 2021
सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास
कानपुर। थाना सचेंडी के अंतर्गत धर्मनगर गांव की सात साल की बच्ची जो कि sdl कालेज में पढ़ रही है शाम को स्कूल से निकलने के बाद बच्ची वैन में सवार हुई और साथ मे अन्य बच्चे भी थे।सभी बच्चो को उतारने के बाद वैन ड्राइवर ने बच्ची के भाई को बगीचे को ओर किसी कार्य के लिये भेजा उसके बाद वैन ड्राइवर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रायास किया तब तक बच्ची का भाई वैन में आ गया रोती बिलखती बहन को देखकर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया।तब तक वैन ड्राइवर मौके से भाग निकला। मामले की जानकारी घर वालो को होते ही परिवारिक लोगो ने ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है परन्तु आरोपी पुलिस की धरपकड़ से अभी तक दूर है।
Friday, 25 June 2021
आंगनवाड़ी प्रभारी पर लगा 84 हजार रुपये की वसूली का आरोप
घाटमपुर। कानपुर जिले की घाटमपुर तहसील क्षेत्र की आंगनवाड़ी प्रभारी नीना गुप्ता पर 84 हजार रुपये की वसूली का आरोप जिला कार्यक्रम अधिकारी इंद्रपाल ने आरोप लगाया है।कुछ दिन से यह मामला पेपरों पर घूम रहा था जिसमे मुख्य रूप इंद्रपाल की चहेती कार्यकत्री आंगनवाड़ी शमा बेगम ने निरन्तर न्यूज पेपरों के माध्यम से आरोप नीना गुप्ता पर लगा रही थी परन्तु आज स्वयम जिला कार्यक्रम अधिकारी इस मामले पर सामने आ गए कि नीना गुप्ता द्वारा अवैध वशूली आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से लिया गया। जबकि जानकारी मिली है कि नीना गुप्ता को प्रभारी बने हुए मात्र 15 दिन ही हुए है फिर यह कार्य नीना गुप्ता कैसे कर सकती है जबकि यह वशूली जिला कार्यक्रम अधिकारी इंद्रपाल द्वारा कराई गई थी ।
नीना गुप्ता अभी 15 दिन पहले ही बनी है प्रभारी
इंद्रपाल की चहेती है शमा बेगम
जब किसी भी परियोजना को लागू किया जाता है तो उसकी पूर्ण जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी के पास होती है। और जो यह वशूली हुई है उसमें कई आंगनवाड़ी में उसका सामान भी पहुच चुका है पता चला है कि जिन आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने सामान लिया है उनकी भी जांच होगी। और जिन्होंने नही लिया वह इस जांच से दूर रहेंगी।जब अधिकारी ही ऐसा कार्य करेंगे तो जनता तक व्यवस्थाएं कैसे पहुचेगी।आज इसी मामले को लेकर आगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी का कार्यालय घेर लिया।
Wednesday, 12 May 2021
न्यूरोथैरेपी शिविर का हुआ आयोजन।
जोधपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडोर, जोधपुर (राजस्थान)में नि:शुल्क न्यूरोथेरेपी शिविर आयोजित हुआ। शिविर संचालन संतु सिंह मेड़तिया (न्यूरोथेरेपीस्ट) ने किया। वहां पर मौजूद संस्थान के अधीक्षक पवन कुमार भाटी, फोरमैन हनुमाना राम, वरिष्ठ अनुदेशक जुगल जांगिड़ और संस्थान के कर्मचारी और प्रशिक्षणार्थी की मौजूदगी में शिविर का सफल आयोजन हुआ
इम्युनिटी के विषय मे विस्तार से हुई चर्चा
कोरोना को हराने के लिए सभी जंग लड़ रहे हैं
सभी ने तल्लीनता पूर्वक भाग लेकर ज्ञान अर्जन किया।जिसमें किडनी में एसिड एल्कलाइन ,हार्ट ब्लॉकेज ,और ब्लड का पीएच लेवल और ब्लड की मात्रा कम या बराबर । वात पित्त कफ को बैलेंस रखने के नायाब सूत्र बताए। अंत में अधीक्षक पवन कुमार भाटी ने संतु सिंह मेड़तिया न्यूरो थेरेपीस्ट का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में विद्यार्थियों को योग प्राणायाम द्वारा स्वस्थ रहने के कैंप आयोजन का प्रस्ताव भी रखा गया। और अंत में कर्मचारियों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।
Monday, 3 May 2021
समाजसेवी पंडित सत्यम तिवारी की आठ दिन बाद भी नही मिली RT-PCR रिपोर्ट
घाटमपुर।घाटमपुर तहसील के सबसे बड़े गांव जहाँ की जनसंख्या करीब 12 हजार है करीब 15 दिन में 30 से ज्यादा मौते हो चुकी है। उसी गांव के समाजसेवी पंडित सत्यम तिवारी रावण ने अपनी कोरोना जांच कराई थी परन्तु आठ दिन गुजरने पर भी रिपोर्ट नही आई। जिस गांव के यह हालात हो वहाँ पर स्वास्थ्य विभाग का इस तरीके से चुप रहना स्वास्थ्य विभाग के ऊपर प्रश्न चिन्ह लगाता है।घाटमपुर सीएचसी में प्रतिदिन करीब 150 से ज्यादा जांच हो रही है परंतु उनकी रिपोर्ट अभी तक जारी नही हो रही।
पंडित सत्यम तिवारी ने 8दिन पहले कराई थी RT-PCR जांच
8 दिन बाद भी नही आई कोरोना की जांच रिपोर्ट
पंडित सत्यम तिवारी ने बताया कि यदि सरकार व प्रशाशन इस तरीके से जनता के साथ दुर्व्यवहार करेंगे तो जनता की स्थिति क्या होगी। आगे उन्होंने बताया कि ADO पंचायत से बात करने के उपरांत गांव में जब सेनेटाइजेशन हुआ और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुँची तो एक ही मोहल्ले के 11 व्यक्ति पॉजिटिव निकले जिनको होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई और शाम को दवा भेजने की बात कही गई परन्तु अभी तक किसी भी पॉजिटिव सदस्य को दवा नही मिली। और संक्रमित लोग गांव में खुलेआम घूम रहे है।
Sunday, 22 November 2020
सवर्ण एकता संघ ने मनाया स्थापना दिवस
कानपुर। आज राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ ने अपना सातवाँ स्थापना दिवस मनाया जिसमे संगठन द्वारा आचार्यों की उपस्थिति में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक पंडित सत्यम तिवारी रावण व राष्ट्रीय महासचिव धनराज संदीप बाजपेई व प्रवक्ता पंकज मिश्रा जी ने पूजन कर रुद्राभिषेक पूर्ण किया उसके बाद सामाजिक चर्चाओं पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार संगठन ने समाजसेवा करते हुए अपने सात वर्ष पूर्ण किये। निरन्तर आरक्षण विरोधियो की आवाज बना संगठन व शोषित एवं वंचित समाज के लोगो के लिए कार्य किया। एक लाख व्रक्ष संगठन द्वारा लगवाए गए। इस तरीके की संगठन द्वारा चलाई गई पूर्व की मुहिम के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यम तिवारी रावण ने चर्चा की व संगठन के साथ जुड़ चुके सभी राज्य व जिलास्तरीय कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया कि आप सभी का योगदान जिस प्रकार से हमे मिला उसका मैं हमेशा आभारी रहूंगा।
स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिषेक द्विवेदी शुशील बाजपेई अंकित मिश्र देव तिवारी अतुल अवस्थी सहित कई अन्य संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Wednesday, 16 September 2020
पंडित सत्यम तिवारी नही लड़ेंगे जिपंचायत चुनाव
घाटमपुर।भारत के सबसे बड़े सवर्ण संगठन के मुखिया पंडित सत्यम तिवारी की अपने जन्मस्थान से जिला पंचायत चुनाव के प्रत्याशी के रूप में आने की जो चर्चाएं क्षेत्र में चल रही थी और लोगो द्वारा ऑनलाइन वोटिंग के तहत भी लोगो का रूझान देखा गया जिसमें समाजसेवी पंडित सत्यम तिवारी का नाम सर्वप्रथम व अन्य का दूसरा स्थान व लोगो की तीसरी पसंद वीरेंद्र त्रिवेदी भाजपा नेता और वही वर्तमान पंचायत प्रधान को एक मत भी हासिल नही हुआ।
परन्तु जब आज समय न्यूज ने पण्डित सत्यम तिवारी से चर्चा की तो उन्होंने उन सभी चर्चाओं पर स्वयं पूर्ण विराम लगा दिया की वह जिपंचायत चुनाव नही लड़ेंगे उंनहोने कहा कि हमने कभी प्रत्याशिता का दावा नही किया यह लोगो का प्यार है जो मुझे प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते है।पर मैं अभी चुनाव लड़ने की स्थिति में नही हु। आपको बता दे कि पंडित सत्यम तिवारी क्षेत्र व जिले के लिये कोई नाम नही है यह एक ऐसा नाम है जिसे अपनी पहचान बताने की आवश्यकता नही है इन्होंने सन 2014 में राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ की स्थापना की स्थापना करने के उपरांत कई लोगो का सहारा भी बने।समाजसेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने का काम भी किया।संगठन द्वारा कोरोना काल मे हजारों लोगों की मदद सत्यम तिवारी के निर्दर्शन में हुई। परन्तु उंन्होने आज चुनाव लड़ने से साफ इंकार करते हुए कहा कि मैं एक समाजसेवी हु और समाजसेवी बनकर ही रहना चाहता हु।
Thursday, 16 July 2020
ब्राम्हणों की हत्याओं पर सभी चुप क्यों?-रावण
कानपुर।आज राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यम तिवारी रावण ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि एक समय मे त्रिलोक के स्वामी महादेव व भगवान श्रीराम ने ब्राम्हण हत्याओं में दुख जताया है व प्रायश्चित भी किया है। मगर आज केंद्र व राज्य सरकार के कान में जू तक नही रेग रही कि उत्तर प्रदेश में इतनी ब्राम्हण हत्यायें क्यो हो रही है।
आज ब्राम्हण समाज की इतनी हत्यायें हो रही है फिर भी यह ब्राम्हण समाज पार्टियों की चाटुकारिता में लगा हुआ है।जब कोई भी सरकार व विपक्ष तक इस समाज के लिये नही बोल पा रहा है परन्तु ब्राम्हण समाज पार्टियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है उसे अपने समाज से मतलब नही है केवल राजनीति चमकाने से मतलब है।
वही सवर्ण समाज को राजनीतिक दल घाव पे घाव देने का काम कर रहे है परन्तु सवर्ण समाज भी पार्टियों की चाटुकारिता में मस्त है पहले एक्ट्रोसिटी एक्ट फिर आरक्षण फिर पदोन्नति में आरक्षण कितने घाव देगी सरकार क्योंकि यह सवर्ण समाज घाव सहने की आदत डाल चुका है।
राजस्थान के हालात
पंडित रावण ने बताया कि राजस्थान में फिर एक बार जनमत का अपमान किया जा रहा है जिस तरह से भाजपा ने मध्यप्रदेश में तोड़ जोड़ के सरकार बना ली उसी तरीके से अब राजस्थान में भी सरकार बनाना चाहते है।
किंतु यह नही जानते कि आज जनता पागल नही है आप सभी राजनेताओं ने जनमत का अपमान करना सीख लिया है जनता किसी को भी चुने परन्तु बनना आपको ही है तो फिर जनता के वोट की क्या आवश्यकता है।
पंडित रावण ने कहा कि अगर ब्राम्हण हत्याएं बन्द नही होती तो उग्र आंदोलन होगा उत्तर प्रदेश में।
Subscribe to:
Posts (Atom)