Sunday, 23 September 2018

एक्ट्रोसिटी एक्ट विरोधी मोर्चा ने की सवर्णो की बैठक

संपादक की कलम से
कानपुर। आज कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में एक्ट्रोसिटी एक्ट के मोर्चे के तत्वाधान में एक्ट्रोसिटी एक्ट के विरोध में सवर्णो की बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता राजेश तिवारी ने की व कार्यक्रम के आयोजक छोटू जी रहे प्रथम वक्ता में राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ के राष्ट्रीय महासचिव व अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी धनराज संदीप बाजपेई ने कार्यक्रम आयोजक को आभार व्यक्त किया जिनके द्वारा इस तरीके की मुहिम चलाई जा रही है उन्होंने बताया कि जिस तरीके से भाजपा सरकार ने 22 प्रतिशत लोगो को खुश करने के लिए 78 प्रतिशत लोगो के जीवन मे खंजर भोकने का काम किया है सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्ष ने भी उनका पूर्ण समर्थन किया है सत्ता का लालच इनको यहां तक ले आया कि इन्होंने एक समाज को खुश करने के लिए बाकी लोगो को खाई में धकेलने का काम किया है। हम सरकार को दिन प्रतिदिन इस काले कानून का विरोध करके बता रहे है कि अगर आपकी मंशा समाज को एक करने की नही है तो आगामी चुनाव में हम आपको सत्ता में बैठने के काबिल नही समझेंगे। और राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ व एक्ट्रोसिटी एक्ट मोर्चा इसमे पूरा सहयोग करेगा संगठन आगामी लोकसभा चुनाव में इन राजनीतिक पार्टियों के दांत खट्टे करने के लिए जगह जगह आरक्षन विरोधी व एक्ट्रोसिटी एक्ट विरोधी प्रत्याशी उतारकर सर्व समाज को एक करने की कोशिश करेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यम तिवारी ,पंकज मिश्रा,शुभम राजपूत,अंकित मिश्रा,आलोक पांडेय,अभिषेक द्विवेदी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Wednesday, 12 September 2018

आवश्यक कागजों के साथ टप्पेबाजों ने कार से पार किये चार लाख रुपयों से भरा बैग

रिपोर्ट ज्ञानेंद्र पाण्डेय
हरगाँव (सीतापुर) हरगाँव में देर रात एक कार से टप्पेबाजों ने शातिराना अंदाज से रुपयों व आवश्यक कागजातों से भरा बैग गायब कर दिया। जिसकी तहरीर भुक्त भोगी ने हरगाँव थाने में दे दी है ।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार आलमबाग लखनऊ निवासी आटोमोबाइल ब्यापारी रोहित मदाना पुत्र स्व.विलायती राम मदाना जो व्यापारिक कार्य से लखीमपुर खीरी गये हुये थे वहाँ से आवश्यक कार्य निपटा कर सम्बन्धित व्यापारियों से वसूली करते हुये  व्यापारियों से वसूली गई धनराशि को लेकर लखीमपुर से वापस  लखनऊ जा रहे थे । इसी बीच  लखनऊ जाते समय हरगाँव में रात्रि लगभग नौ बजे उनकी गाडी पंचर हो गयी थी गाड़ी का पहिया बनवाने के लिये  मुकीत आटोमोबाइल पर रूके जहाँ पर गाड़ी का पहिया बनवाया इसी बीच मौका पाकर किसी टप्पेबाज ने व्यापारी की  गाडी में रखा व्यापारी का बैग गायब कर दिया जिसमें चार लाख रूपये व आवश्यक कागजात थे जिनमें करोडों का लेनदेन दर्ज था ।
     जानकारी होने पर व्यापारी रोहित के शोर मचाने व पुलिस को सूचना देने के बाद तत्काल घटना स्थल पर पहुंची हरगाँव पुलिस ने काफी खोजबीन की, परन्तु कोई सुराग नहीं लग सका।
     व्यापारी रोहित की तहरीर पर हरगाँव थाने मे अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
     थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय ने घटना को गम्भीरता से लेकर बताया कि घटना गम्भीर है अतिशीघ्र मामले का पर्दाफाश कर अभियुक्तों को सलाखों के पीछे ढकेल दिया जायेगा।

Tuesday, 11 September 2018

स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव

रिपोर्ट ज्ञानेंद्र पाण्डेय
     हरगांव (सीतापुर)  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जहां स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वही वर्तमान समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव द्वारा स्वच्छता अभियान की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
        जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट में प्रवेश करने के आगे   ओपीडी में प्रवेश करने के लिए आप को गंदे पानी से रुबरू होकर उस गन्दे पानी में पैर रखकर गुजारना पड़ेगा ।  यदि आप जल्दी में  किसी चिकित्सक से मिलना चाहते हैं तो पैर फिसल कर पैर का टूटना भी संभव हो सकता है।  ओपीडी के मुख्य द्वार पर गंदे पानी का बहना सोचनीय विषय है।
      इस संबंध में अधीक्षक से वार्ता करने की कोशिश की गई परंतु विभागीय कार्य से अधीक्षक के बाहर होने के कारण उन से वार्ता संभव नहीं हो सकी।
       जनहित में अधीक्षक  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव से आग्रह है कि वह ओपीडी के मुख्य प्रवेश द्वार पर  होने वाले जलभराव से निजात दिलाये ।  जिससे किसी के साथ अनहोनी की घटना न घटित होने पाए व  स्वच्छता अभियान बदस्तूर जारी रहे।

प्रधानाचार्य की शक्ति लाई रंग विद्यालय परिसर में अराजकता हुई कम

रिपोर्ट ज्ञानेंद्र पाण्डेय
    हरगांव (सीतापुर)  बीते कई माहों से  क्षेत्र के एक मात्र प्राचीन बिडला विद्या मन्दिर  में अराजकता  चरम पर थी ।
     मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में कुछ अराजक तत्व  छात्र के रूप में आकर विद्यालय परिसर में हुडदंग  मचाते हुए कभी अध्यापकों से अभद्रता कर  तो कभी छात्रों के साथ अभद्रता कर विद्यालय का माहौल खराब कर रहे थे।  विद्यालय के माहौल को सामान्य बनाए रखकर  छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय के  प्रधानाचार्य मेजर नत्थू अली ने अपने तेवर सख्त किए जिससे विद्यालय परिसर में अपेक्षित सुधार हुआ।
       प्रधानाचार्य मेजर नत्थू अली ने  शक्ति के प्रथम चरण में विद्यालय का मुख्य द्वार बंद करा कर विद्यालय में बिना ड्रेस बिना परिचय पत्र के विद्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी। इसके लिए विद्यालय खुलने पर दो अध्यापक  मुख्य द्वार पर खड़े होकर प्रत्येक छात्र की तलाशी लेते हैं और छात्र के पास विद्यालय द्वारा प्रदत्त यदि परिचय पत्र नहीं है  व विद्यालय के निर्धारित परिवेश में नहीं है और उस  छात्र के पास कॉपी किताब नहीं है तो उस छात्र के विद्यालय  प्रवेश पर रोक लगा दी जाती है।  भ्रमण के दौरान आज जब इस प्रतिनिधि ने देखा तो पाया प्रधानाचार्य के निर्देशन में  विद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यालय के योग्य शिक्षक प्रमोद कुमार अवस्थी व राम चेत सिन्हा पूरी तन्मयता व लगन से छात्रों की सघन तलाशी लेने में मशगूल थे।
      प्रधानाचार्य के इस कदम से विद्यालय में फैली अराजकता पर काफी हद तक अंकुश लग रहा है  जिससे विद्यालय में पढ़ाई का माहौल बनेगा और छात्र योग्य अध्यापकों से अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य उज्जवल कर सकेंगे। प्रधानाचार्य के इस कदम को क्षेत्र में सराहा जा रहा है।

Monday, 10 September 2018

मानदेय को लेकर मैदान में उतरेगी आंगनवाड़ी कार्यकत्री

रिपोर्ट राकेश पाण्डेय
हरगाँव (सीतापुर) उत्तर प्रदेश सरकार के व्दारा अपने चुनावी घोषणा पत्र  में किए वादे को  पूरा किऐ जाने  के उपलक्ष्य में हरगाँव क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की एक बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश प्रकाश राव  की अध्यक्षता में विकास खंड हरगाँव के सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए  आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश प्रकाश राव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वायदा मानदेय को लेकर किया था । उस वायदे के अनुसार प्रदेश सरकार ने मानदेय में दो गुनी बृद्धि करके अपना वायदा पूरा कर दिया । यह उपलब्धता विगत तैंतालिस (43) वर्षों के बाद मिली है । जो अब तक की सबसे बडी उपलब्धि है ।बस औपचा - रिक घोषणा होना बाकी है जिस दिन घोषणा हो जायेगी । उस दिन को संगठन पूरे प्रदेश में विजय दिवस के रुप में मनायेगा व विजय दिवस का आयोजन करेगा ।
     इसके बाद हमारा अगला कदम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को नियमितकरण हेतु मांगों को लेकर संघर्ष किया जायेगा।
      बैठक को सुनीता सिंह,गोदावरी ,माधुरी ,सुमित्रा सिंह ,किरन शुक्ला, ज्वाला सिंह सुनीता देबी,सुशीला मिश्रा आदि ने संबोधित किया ।

बाढ़ पीड़ितों को वितरित किए कपड़े व भोजन सामाग्री

उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर
तहसील लहरपुर  भारत विकास परिषद  लहरपुर के तत्वाधान में
8 सितंबर 2018 को
   बेहटा ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांव मैं भारत विकास परिषद लहरपुर के द्वारा मितमऊ नकहा परेवा बमेला के पीड़ितों को पहनने योग्य वस्त्र लंच पैकेट फल वा पारले जी के बिस्कुट का वितरण किया गया चारों गांव कि लगभग 2000 आबादी बाढ़ से प्रभावित है  इस अवसर पर वरिष्ठ सर्राफा व्यवसाई रामलाल रस्तोगी भारत विकास परिषद लहरपुर से विशाल कपूर निखिल महरोत्रा पंकज यादव सतीश जयसवाल निशांत रस्तोगी पंकज रस्तोगी श्याम किशोर निगम विभूति पूरी रोचक पुरी संतोष कश्यप मनोज महरोत्रा हरीश रस्तोगी गोलू भैया डॉक्टर हरी मुकेश गुप्ता छोटे लाल लोधी पंकज कुमार यादव सुरेश कुमार जयसवाल कुमार नाथ कुलदीप रस्तोगी सीतापुर भारत विकास परिषद के महामंत्री राजेश कपूर मनीष शुक्ला तुषार रस्तोगी पूर्व फौजी संजय पुरी गिरीश योगेश लहरपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रियाज अहमद बबलू पत्रकार जियाउर्रहमान रहमानी प्रमुख समाज सेवी हसीन अंसारी लेखपाल डोरीलाल कानूनगो लहरपुर वा अन्य लोगों ने अपने भौतिक सहभागिता सुनिश्चित कर बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया अपनी जरूरतमंद के पहनने योग्य कपड़े आदि सामग्री प्राप्त कर एक एक गांव वासी प्रफुल्लित हुआ अभिभूत था राहत सामग्री  वितरण कर हम सभी ने बड़ी आत्मसंतुष्टि की आनूभूत की भारत विकास परिषद लहरपुर ने जरूरतमंदों को इस राहत सामग्री का वितरण कर समाज के समक्ष निस्वार्थ समाज सेवा कि एक अनुकरणीय आदर्श की स्थापना की इस से प्रेरणा लेकर समाज के अन्य वर्गों को भी पीड़ितों की निस्वार्थ मदद के लिए आगे आना चाहिए

गंज वार्ड के एक परिवार ने गुरुदेव नगर वार्ड के वैद्य कॉलोनी निवासी एक परिवार के घर पर धावा बोलकर जम कर की मारपीट ।

रिपोर्ट ज्ञानेंद्र पाण्डेय
      हरगांव (सीतापुर)  नगर पंचायत हरगांव के गंज वार्ड निवासी एक परिवार द्वारा गुरुदेव नगर वार्ड के मोहल्ला बेदी कॉलोनी निवासी एक परिवार के घर पर धावा बोलकर मारपीट की जिससे उस परिवार की महिला को काफी चोटें आई।
       मिली जानकारी के अनुसार वैद्य कालोनी निवासी राजाराम वर्मा पुत्र कढिले राम वर्मा ने बिडला विद्या मन्दिर इण्टर कालेज का एक खेत ठेके पर ले रखा है यह खेत राजाराम वर्मा के घर के सामने है राजाराम ने उस खेत में फसल उगा रखी है तथा फसल की रखवाली / सुरक्षा हेतु  उन्होंने खेत के चारों तरफ लकड़ी के डंडो के सहारे तार लगा रखे  है।
  राजाराम द्वारा दी गई सूचना के अनुसार वैद्य कॉलोनी में श्रीमती पदमा मिश्रा द्वारा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
     गंज वार्ड निवासी खुशबू भी ट्यूशन पढ़ने  श्रीमती मिश्रा के यहां आती है ट्यूशन पढ़ने के बाद  खुशबू खेत में लगे तारों को हिलाने लगी । तारों को हिलाने के लिए राजाराम की पत्नी ने खुशबू को मना किया इस बात की सूचना किसी तरह खुशबू के परिवार वालों को हुई खुशबू के परिवार वालों को खुशबू को मना किया जाना नागवार गुजरा और उन्होंने प्रतिशोध की भावना से राजाराम के घर पर छोटन्ने पुत्र अज्ञात संतोषी पत्नी छोटन्ने  व छोटन्ने के लड़के ने  घर पर धावा बोलकर  मारपीट प्रारंभ कर दी जिससे राजा राम की 36 वर्षीय पत्नी रेखा वर्मा को काफी चोटें आई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस के आरक्षी रामेश्वर सिंह ने मानवता का परिचय देकर तुरन्त घायल को अस्पताल पहुंचाया।  चिकित्सीय परीक्षण के बाद राजाराम वर्मा ने छोटन्ने पुत्र अज्ञात संतोषी पत्नी छोटन्ने  व छोटन्ने के लड़के द्वारा  घर पर आकर मारपीट करने की सूचना थाना हरगांव पर दे दी गई है।
        दूसरे पक्ष द्वारा भी थाना हरगांव पर खुशबू से मारपीट करने का फर्जी आरोप लगाते हुए थाना हरगांव पर राजा राम आदि के विरूद्ध प्रार्थना पत्र दिया गया है।