हमारी सोच मात्र यह पोर्टल ही नही बल्कि देश को भी सही दिशा निर्द्श देना है जब हम बदलेंगे तो देश अपने आप बदलेगा सत्यम तिवारी सम्पादक 9125435591,8299037499 == कमलेश शुक्ला प्रबंध सम्पादक 8127039427
Wednesday, 5 September 2018
विधायक व ब्लाक प्रमुख ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा और राहत सामग्री भी बाटी
यूपी जिला सीतापुर
तहसील लहरपुर की ब्लॉक बेहटा
की बाढ़ पीड़ित ग्राम सभाओं का किया दौरा हरगांव विधायक सुरेश राही के साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा अजय जयसवाल राजेश राज संतोष गुप्ता आदि ने रतौली डीह बिचला बरेती हरकी बेहण रमपुरवा सुजाबाद पट्टी दहेली चांदी सोनसरी रतौली ईरा नगर आदि बाढ़ ग्रस्त गांवो का दौरा करके जनता जनार्दन के दुख दर्द को सुना समझा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बारिश से होने वाली बीमारियों की दवाइयां जानवरों के उपचार हेतु उच्च अधिकारियों से प्रतिदिन वार्ता करते हुए निर्देशित करते आ रहे हैं उप जिलाधिकारी लहरपुर से वार्ता करके शीघ्रातिशीघ्र बचाव कार्य में राहत पहुंचाने के कार्य के लिए निर्देशित किया
ब्यूरो ज्ञानेंद्र पांडे आज इंडिया सिटीजन वॉइस सीतापुर
बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
रिपोर्ट ज्ञानेंद्र पाण्डेय
हरगांव सीतापुर।
दिनांक 02.09.2018 को गौरी शंकर बाबा के निज स्थान हरगांव तीर्थ पर भव्य मंदिर को सजा कर जन्म दिन की पूरी तैयारी कर भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्मोत्सव भगवान गौरी शंकर के दरबार में स्थित राधा कृष्ण के मन्दिर में अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व नगर पंचायत हरगांव के पूर्व अध्यक्ष हरिनाम बाबू मिश्र ने बडी धूम धाम से मनाया।
वहीं नगर पंचायत हरगांव द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लखीमपुर से आई रासलीला पार्टी के द्वारा रासलीला का कार्यक्रम प्रस्तुत कराया गया ।
जिसका सभी भक्तों ने जमकर आनन्द उठाया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने बडे ही मार्मिक भजन प्रस्तुत करते हुये बीच बीच में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की । इसी बीच सभासद प्रतिनिधि सुभाष जोशी ने भजन के माध्यम से अपना जादू बिखेरा।
कलाकारों ने गीतों के माध्यम से सभी भक्तों को लुभाया ।
बारह बजे श्रीकृष्ण जी के जन्म के पश्चात रवाइस छुडाकर पटाखे भी दगाये गए । इस मौके पर मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष गफ़्फ़ार खां , सभासद रामनरेश कनौजिया, जगन्नाथ प्रसाद, मुकेश राय सलीम पूर्व सभासद मनोज गुप्ता, समाज सेवी लवकुश शुक्ला, सभासद प्रतिनिधि सुभाष जोशी दिनेश गुप्ता ,सभासद रामनरेश कनौजिया, अशोक मिश्र जगन्नाथ प्रसाद, मुकेश राय सलीम सहित सभी सभासद व भारी सँख्या में भक्तगण रहे।
इसके अतिरिक्त दिनांक ०३.०९.२०१८ को श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर के साथ साथ थाना हरगांव पर लीला धारी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बडी धूम धाम से मनाया थाना हरगांव पर कलाकारों द्वारा धार्मिक भजन प्रस्तुत किये गये । इस अवसर प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय उप निरीक्षक गिरिजा शंकर सिंह पंकज त्यागी आरक्षी राकेश राणा मंयक गंगवार दीवान धर्म राज सिंह सभासद अशोक मिश्र वरिष्ठ पत्रकार प्रताप तिवारी अनूप रस्तोगी राकेश कुमार पाण्डेय सुमित शुक्ल अभिषेक मिश्र पिंकू धर्मेन्द्र राना सुधांशु पाण्डेय गोलू राजेन्द्र शुक्ल चन्द्र मोहन तिवारी दिनेश मिश्र लालन अनुपम सिंह व्यापार मण्डल हरगांव के संरक्षक हरेन्द्र अस्थाना सहित थाने का समस्त स्टाफ व भक्त जन मौजूद रहे।
मनमोहक झाकियों के क्रम में वरिष्ठ पत्रकार अनूप रस्तोगी के आवास पर मो० लक्ष्मण नगर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर समाज सेवी लवकुश शुक्ल के आवास सहित निज निवास पर झाकी सजाकर लीला धारी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बडे हर्षोल्लास श्रृद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया व प्रसाद वितरण किया गया ।
Monday, 3 September 2018
कुशल गृहणी एवं समाज सेविका नन्देश्वरी मिश्रा हुई पंचतत्व में विलीन
रिपोर्ट ज्ञानेंद्र पांडेय
कुशल गृहणी एवं समाज सेविका नन्देश्वरी मिश्रा हुई पंचतत्व में विलीन हरगांव (सीतापुर) नगर पंचायत हरगांव के सराय पित्थू वार्ड निवासी नंदेश्वरी मिश्रा पत्नी त्रिलोकी नाथ मिश्र पूर्व प्रधान का ड० राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया उन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर इस माया रुपी दुनिया से विदा ली।
निधन का समाचार सुनकर उनके परिजनों सहित नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई उनके निधन पर मुख्य चौराहे पर अधिकांश दुकानें बंद रही।
उनका अंतिम संस्कार प्राचीन सूर्यकुंड तीर्थ पर किया गया उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्रीय विधायक सुरेश राही पूर्व सांसद जनार्दन प्रसाद मिश्र नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष गफ्फार खान विधायक सहयोगी सन्तोष गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र शुक्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सेठ नगर पंचायत हरगांव के पूर्व अध्यक्ष हरिनाम बाबू मिश्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुणेश त्रिपाठी समाजसेवी सुशील शुक्ला पूर्व प्रधान वजीरपुर सुशील मिश्रा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय मिश्र हरगांव पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर मिश्रा अनूप रस्तोगी सुनील त्रिपाठी उर्फ बल्लू प्रताप तिवारी राकेश कुमार पाण्डेय सुमित शुक्ला चंद्र मोहन तिवारी सुधांशु पाण्डेय उर्फ गोलू अभिषेक मिश्र पिंकू दिनेश मिश्र लालन राजेंद्र शुक्ला प्रभात महेश्वरी आदि के साथ साथ व्यापारी वीरेंद्र मिश्र पिंकू पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सुंदर अवस्थी सहकारी गन्ना विकास समिति लि० हरगांव के चेयरमैन हरीश मिश्रा चीनी मिल हरगांव के महाप्रबंधक गन्ना राजेश सिंह चीनी मिल हरगांव के सुरेश पाण्डेय प्रगति शील कृषक दिनेश बाजपेई आदि ने उपस्थित रहकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
ज्ञात हो कि समाज सेविका स्व० श्रीमती मिश्रा पूर्व सांसद जनार्दन प्रसाद मिश्र की भाभी नगर पंचायत हरगांव के पूर्व सभासद सुनील मिश्र बब्बू की मां थी।
Thursday, 30 August 2018
लहरपुर पुलिस की अभिरक्षा से 354 का कैदी चकमा देकर हुआ फरार कोतवाली पुलिस ने किया पुनः गिरफ्तार
रिपोर्ट-ज्ञानेंद्र पांडेय
लहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां से चारदीवारी से कूदकर हुआ फरार
लहरपुर कोतवाली पुलिस के अभिरक्षा से रामू पुत्र रामकुमार उम्र 25 वर्ष निवासी कुली मोहम्मदपुर लहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय परीक्षण हेतु कांस्टेबल उमेश सोनकर व होमगार्ड विश्व रामलाल के साथ 1:30 बजे आए थे अभियुक्त का मेडिकल होने के बाद जब पुलिस उसे बाहर ला रही थी पुलिस की लचर व्यवस्था को देखते हुए अभियुक्त आगे-आगे पुलिस पीछे पीछे एक पुलिस वाले ने हाथ पकड़ने को भी नहीं कहा परंतु दूसरे ने ध्यान नहीं दिया इसी बीच मौका पाकर अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर लहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीछे की चारदीवारी से कूदकर फरार हो गया
उक्त अभियुक्त धारा 354 के अंतर्गत लाया गया था
गौरतलब है नारे पुरवा गांव में छेड़छाड़ की घटना का आरोपी 9 अगस्त 2018 का मुकदमा पंजीकृत है तब से वह फरार चल रहा था आरोपी 30 अगस्त 2018 को पुलिस की गिरफ्त में आया था और वहां से उसे मेडिकल के लिए भेजा गया लेकिन कारागार में दाखिल होने से पहले ही मुलजिम लहरपुर पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया जिसके बाद लहरपुर नगर में हड़कंप मच गया आपको बता दें कि लहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे कैमरे में पूरी घटना तो कवर हो गई पर जब लगे कैमरे में फुटेज को देखना चाहा तो अस्पताल में तैनात अधीक्षक से लेकर पूरे डिपार्ट में किसी को उसका पासवर्ड तक नहीं पता इस सिलसिले में अधीक्षक सुधीर पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सेटिंग को ठीक कराया गया था जिससे उसका पासवर्ड रिसेट हो गया है इससे पुराना पड़ा पासवर्ड से लॉक नहीं खुल रहा अभियंता को बुलाकर सही कराया जाएगा इस घटना से लहरपुर पुलिस की खूब तू तू होती नजर आ रही थी जब घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह को मिली तो वह आनन-फानन में कोतवाली से बाइक से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए घटना की पूरी जानकारी ली उसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश से कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने कांस्टेबल उमेश सोनकर पर मुकदमा संख्या 223 224 पंजीकृत कर कार्यवाही की वह होमगार्ड विश्व रामलाल को निलंबित कर दिया पुलिस फरार मुजरिम की तलाश करती रही काफी मशक्कत के बाद लहरपुर कोतवाली पुलिस ने 354 का मुलजिम की घेराबंदी कर 3 से 4 घंटे में पुनः गायघाट से गिरफ्तार कर लिया गया कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह की इस सख्त कार्रवाई की सराहना होती देखी गई
पूर्व सभासद दिनेश कनौजिया का हृदय गति रुकने से हुआ निधन
रिपोर्ट ज्ञानेंद्र पाण्डेय
हरगांव (सीतापुर) नगर पंचायत हरगांव के वार्ड जहांगीराबाद निवासी व शुगर मिल वार्ड से सभासद रहे दिनेश कुमार कनौजिया का हृदय गति रुकने से निधन हो गया वह अपने पीछे रोता बिलखता परिवार छोड़ गये।
कनौजिया के निधन का समाचार सुनकर जहांगीराबाद वार्ड सहित शुगर मिल वार्ड में मायूसी छा गई।
कनौजिया के असामयिक निधन पर एक पंचवर्षीय को छोडकर सभासद रहे वर्तमान सभासद अशोक कुमार मिश्र मोहल्ला गुरुदेव नगर वार्ड से सभासद रहे वर्तमान सभासद प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता जहांगीराबाद वार्ड के सभासद राम नरेश कनौजिया शुगर मिल वार्ड के सभासद मुकेश राय सभासद प्रतिनिधि सुभाष जोशी नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष गफ्फार खान नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक जय प्रकाश अवस्थी शिव बदन सुशील कुमार अहिबरन लाल विनोद बाल्मीकि आदि ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
वहीं लगातार दो पंच वर्षीय सभासद रहे वर्तमान सभासद प्रति निधि दिनेश गुप्ता ने नगर पंचायत अध्यक्ष को फोन से सूचना दिए जाने के बावजूद भी नगर पंचायत द्वारा शोक सभा नहीं किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपना विरोध जताया है।
बिजली विभाग की लापरवाही से गई बुजुर्ग किसान की जान
रिपोर्ट ज्ञानेंद्र पांडेय
हरगाँव- हरगाँव थाना क्षेत्रके एक गांव मे शौच करने गये एक बुजुर्ग की खेत में टूट कर पड़े बिजली के तार से करंट लग जाने से मौत हो गयी ।प्राप्तजानकारी के अनुसार हरगाँव थाना के अन्तर्गत ग्राम बहेरवां मजरा अमितिया निवासी मान सिंह पुत्र राम किशन उम्र लगभग 52 वर्ष ने अपने खेत में अवारा जानवरों से फसल की रक्षार्थ कटीले तार लगा रखे है और उनके ही खेत के ऊपर से बिजली की 11000 वोल्ट की लाइन भी निकली हुई है रात में बिजली का तार टूट कर गिर जाने से करंट खेत में लगे कटीले तारों में भी प्रवाहित हो गया ।गुरूवार की सुबह जब मान सिंह खेत की तरफ शौच के लिए गये तो कटीले तारो मे उलझ गये जिससे कि तारों में प्रवाहित हो रहे करेंट की चपेट में आने से उनकी घटनास्थलपर ही मौत हो गयी ।सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आवश्यककार्यवाही की तथा पोस्टमार्टम के लिएसीतापुर भेजा । गौरतलब रहे जब किसी लाईन के जब तार टूट कर गिरता है तो तुरंत पावर हाउस में लगा संकेतक घटना की सूचना कर्मचारी को बता देता है ।संकेतक से सूचनाके बावजूद कर्मचारी ठीक करने नहीं गये तो लापरवाही मानी जायेगी।मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र सर्वेश 35 व सुभाष29 के साथ दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।