रिपोर्ट-ज्ञानेंद्र पांडेय
हरगाँव- हरगाँव थाना क्षेत्र के एक गांव मे आज रात एक युवती ने झोपड़ी की बडेर से रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती की लाश का पंचनामा भरकर पी एम हेतु सीतापुर भेजा । प्राप्तजानकारी के अनुसारहरगाँव थाना के अन्तर्गत चौकी झरेकापुर के गाँव नेवादा पकरिया में आज रात जगदीश की 16 वर्षीय पुत्री अनीता ने किन्हीं कारणों से अपनी झोपड़ी की बड़ेर से रस्सी बाँधकर आत्महत्या कर ली ।घर वालों ने बताया कि लड़की से किसी का विवाद भी नहीं हुआ था पर गांववालों ने नाम न छापने की शर्त पर दबी जुबान में बताया कि लड़की का गांव के ही एक लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था ।लड़की की माँ रामपती ने बताया कि लड़की कक्षा आठ तक पढी थी वह बहुत सुशील कामकाजी थी कभी टोकने का किसी को मौका भी नहीं देती थी ।सूचना पर पहुँचे ग्रामप्रधान प्रतिनिधि रामगुलाम के साथ गाँव वालो की सूचनापर पहुंची 100 नंबर की पुलिस व चौकी प्रभारी अरूण कुमार सिंह ने लाश को नीचे उतरवा कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पीएम हेतु सीतापुर भेजा ।इस संबंध में जब थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय से जानकारीली गयी तो उन्होंने बताया कि यह अज्ञात कारणो से की गई आत्महत्या ही है ।
हमारी सोच मात्र यह पोर्टल ही नही बल्कि देश को भी सही दिशा निर्द्श देना है जब हम बदलेंगे तो देश अपने आप बदलेगा सत्यम तिवारी सम्पादक 9125435591,8299037499 == कमलेश शुक्ला प्रबंध सम्पादक 8127039427
Monday, 27 August 2018
फांसी लगाकर युवती ने दी जान
भीषण जाम व रिमझिम बारिश के बावजूद भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
ज्ञानेंद्र पांडेय
सीतापुर के विकास खंड हरगांव वर्तमान समय में शासन की मंशा अनुसार सीतापुर से दुधवा तक फोर लेन का कार्य प्रस्तावित है जिसके तहत सीतापुर से सेमरी भान तक उधर लखीमपुर की ओर से नगर पंचायत हरगांव के गंज वार्ड पुरानी रेलवे स्टेशन तक एक आध स्थानों को छोड़कर दोनों ओर की सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है अब मुख्य चौराहे की ओर सड़क चौड़ी करण निर्माण के तहत सड़क के एक तरफ की खुदाई हो चुकी है जिसमें संबंधित ठेकेदार द्वारा आधे अधूरे भाग में गिट्टी बजरी डलवा दी गई है और चौराहे की ओर का शेष भाग अभी भी खाली है बावजूद मुख्य मार्ग के दूसरी ओर आड़े तिरछे खड़े वाहन मार्ग के किनारे लगी दुकानों ने महत्वपूर्ण पर्व पर भीषण जाम लगाने में खासी मदद की
इस जाम के कारण लोगों को अपने घर तक पहुंचने के लिए घंटों जाम से जूझने मैं समय गंवाना पड़ा
जाम को हटवाने के लिए पुलिस बल के साथ समाजसेवी व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सेठ ने साथ साथ चंद्रमोहन तिवारी प्रताप तिवारी राकेश पांडे वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अभूतपूर्व मेहनत की एक तरफ भीषण रिमझिम बारिश के बावजूद भी भीगती हुई बहने भाई के प्यार में भाई की कलाई पर राखी सजाकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया
बरसात के चलते वही राखी वाले दुकानदारों में कुछ मायूसी जरूर नजर आई वही मिठाई वाले दुकानदारों ने खूब चांदी काटी
जानकारी के मुताबिक कस्बा हरगांव मुख्य राज्य मार्ग से किनारे ही मुख्य बाजार स्थित है इस बाजार में ही राखी की दुकानें सजी हैं इन्हीं दुकानों से खरीदारी कस्बावासियों के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के लोगों ने की
बरसात के बावजूद भी बहनों ने अपना प्यार कम नहीं किया
सरस्वती शिशु मंदिर की बहनों ने थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे व साथ साथ मौजूद पुलिस बल के कलाई पर राखी बांधी क्षेत्र से अभी तक कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है
27 अगस्त 2018
Friday, 24 August 2018
ट्रेक्टरों की बैटरी चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार
रिपोर्ट - ज्ञानेंद्र पांडेय
हरगांव - मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा बेलिथारा गांव के बाहर दो लोग संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार किए लोगो से पूछताछ पर पत्नी पुत्र लाल जी निवासी ढोलना कोतवाली लहरपुर व भारत पुत्र जदई निवासी खानुपुर थाना ईसानगर लखीमपुर की निशानदेही पर 4 बैटरा बरामद हुए । पुलिस ने बताया पकड़े गए अभियुक्त शातिर चोर हैं इनके कई थानों में मुकदमा पंजीकृत हैं सूचना मिलने पर पंकज त्यागी एसआई रमेश कुमार , अमर बहादुर , राकेश राणा ने चोरो को गिरफ्तार किया ।
सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, हरगांव के सामान्य निकाय की बैठक हुई संपन्न।
रिपोर्ट-ज्ञानेंद्र पांडेय
हरगांव (सीतापुर) पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार सहकारी गन्ना विकास समिति लि० हरगांव के सामान्य निकाय की बैठक प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष इंद्रेश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में समिति परिक्षेत्र के ग्राम प्रतिनिधि (डेलीगेट) के साथ साथ प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष हरीश मिश्र संचालक सदस्य राम कुमार शुक्ला दिनेश मिश्रा महेंद्र मिश्रा राजेश यादव अमरेंद्र सिंह बच्चू लाल वर्मा संचालक सदस्य मनोरमा देवी गन्ना विकास परिषद हरगांव के संचालक जयप्रकाश पूर्व संचालक राम सिंह पुत्तू लाल वर्मा पूर्व चेयरमैन नागेंद्र सिंह पूर्व संचालक एवं प्रबंधक बिडला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हरगांव कन्हैयालाल मिश्र पूर्व संचालक अरविंद सिंह उपस्थित रहे।
बैठक में मंच संचालन जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक हरगांव सुनील सिंह ने किया । जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक हर गांव ने उपस्थित सदन से अनुरोध किया कि वह हर हाल में अपने अपने घोषणा पत्र भरकर अपने सर्वे कर्मचारी को अवश्य दे दें। उन्होंने यह भी कहा यदि कोई असुविधा हो तो वह मुझे फोन द्वारा तत्काल सूचित करें। समिति में भूमि उपचार के लिए क्लोरोपायरीफॉस बुवाई के लिए कारटाप और जिंक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है समिति में उपलब्ध कीटनाशक इफ्को का है वह सौ प्रतिशत शुद्ध है उसमें पूरी गुणवत्ता है वह पूरे दाम पर मिलेगा और उसका अनुदान संबंधित किसान के बैंक खाता में भेजा जायेगा । सरकार ने उत्पादकता बढ़ाने के लिए 600/-रुपया प्रति हेक्टेयर अनुदान देने का फैसला लिया है उन्होंने बायो फर्टिलाइजर का प्रयोग गोबर में मिलाकर करने की सलाह दी।
समिति के सचिव भूपेश कुमार राय ने कहा डबल सट्टा किसी भी दशा में संचालित न कराया जाये यदि डबल सट्टा संचालन संज्ञान में आता है तो उसका गन्ना मूल्य भुगतान जप्त कर लिया जाएगा।
संचालक सदस्य राम कुमार शुक्ला जी ने माननीय मोदी जी एवं योगी जी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी जिनकी शक्ति के कारण ही किसानों के पेराई योग्य गन्ने की आपूर्ति लेकर ही चीनी मिलें बंद हुई है।
समिति के सचिव भूपेश कुमार राय ने 24 मार्च 2018 को संपन्न हुई सामान्य निकाय की बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई जिसकी पुष्टि सर्व सम्मति से की गई।
सचिव ने लेखा परीक्षा प्रमाण पत्र व लेखा परीक्षा प्रतिवेदन वर्ष 2015- 16 व 2016 -17 सदन के समक्ष प्रस्तुत किया जिसका अनुमोदन ध्वनि मति से किया गया चीनी मिलों को क्रय केंद्र आवंटन विषयक प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से क्रय केंद्र जल्लापुर महसी को छोड़कर अन्य क्रय केंद्र तथा वत रखने की स्वीकृति प्रदान की गई।
डेली गेट सोहनलाल व अन्य की मांग पर क्रय केंद्र जल्लापुर महसी का आवंटन चीनी मिल ऐरा के पक्ष में करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया। सभा के मध्य क्रय केंद्र सकरन के स्थान परिवर्तन विशेष प्रस्ताव प्राप्त हुआ जिस पर सहमति नहीं मिली क्रय केंद्र बरुई अ को दो भागों में बांटने विषयक प्रस्ताव प्राप्त हुआ जिसकी सहमति मिली क्रय केंद्र सोन्सरी को बांटने विषयक प्राप्त प्रस्ताव पर सदन से सहमति नहीं मिली।
आए हुए अतिथियों को सूक्ष्म जलपान कराने व सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मचारियों समिति कर्मचारियों परिषद कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष इन्द्रेश वर्मा ने आम जन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समिति प्रांगण में समर सेबिल के साथ वाटर कूलर लगवाने की घोषणा के साथ ही बैठक के समापन की घोषणा की ।
यूपी जिला सीतापुर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देशानुसार
हरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे की संयुक्त टीम SI पंकज त्यागी व रमेश कुमार कनौजिया अमर बहादुर राकेश राणा के द्वारा 21 अगस्त 2018 मुखबिर की सूचना पर बेल्थारा गांव के पास दो लोग संदिग्ध अवस्था में दिखाई पड़े जिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ पर पुत्तनी चौहान पुत्र लाल जी निवासी ढोलना मजरा तेजवापुर कोतवाली लहरपुर सीतापुर व भारत पुत्र जुदई निवासी खानी पुर थाना ईसानगर लखीमपुर खीरी की निशानदेही पर पुलिस ने चार ट्रैक्टर के बैटरा बरामद कर मुकदमा संख्या 157 बटा 18 व 261 बटा 18 आईपीसी धारा 389 411 मैं मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई पुलिस की जानकारी से मालूम हुआ गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शातिर चोर हैं कई थानों में इनके खिलाफ मुकदमे पंजीकृत है
संयुक्त टीम के सदस्य एसएसआई i पंकज त्यागी रमेश कुमार कनौजिया अमर बहादुर राकेश राणा
22 अगस्त 2018 ब्यूरो ज्ञानेंद्र पांडे आज इंडिया सिटीजन वॉइस सीतापुर
कोटेदार का आतंक नहीं मिला गरीबों के मुंह का निवाला
रिपोर्ट-ज्ञानेंद्र पांडेय
सीतापुर हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अख्तियारपुर के कोटेदार प्रतिनिधि रजनीश यादव कार्डधारकों को समुचित नहीं देते राशन जिसकी लिखित शिकायत निर्मल कुमार पुत्र दीनबंधु सहित ग्राम वासियों ने उप जिलाधिकारी सदर सीतापुर से की है जिसके बाद उपजिलाधिकारी सदर सीतापुर ने बिहारी लाल लेखपाल को गल्ला वितरण करवाने के लिए ग्राम अख्तियारपुर भेजा लेखपाल ने गांव में पहुंचकर कार्ड धारकों को यह कहकर बुलाया कि अपना अपना राशन ले लो राशन लेने नहीं आएगा उसका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा जब कार्ड लाभार्थी पहुंचे तो लेखपाल बिहारीलाल भी मौजूद थे बिहारीलाल ने कोटेदार से राशन देने को कहा तभी लेखपाल की मौजूदगी में कोटेदार प्रतिनिधि रजनीश यादव राम नरेश यादव घर से लाठी डंडा लेकर बाहर आए और राशन देने के बजाय मारपीट शुरु कर दी अनुज कुमार व बुध सागर को चोटें आई
ग्राम वासियों ने थाने में घटना की लिखित तहरीर दी है थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे के बताया कि जांच के उपरांत विधिक कार्यवाही की जाएगी
अब देखना है कि क्या प्रशासन गरीबों के मुंह का निवाला राशन गरीबों को ग्राम सभा ताहरपुर के कोटेदार से दिलवाने के बाबत प्रभावी कार्यवाही करेगा या यूं ही गरीब दबंग कोटेदार के कोप का भाजन बनता रहेगा
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ब्लाक लहरपुर की ग्रामसभा महमूदपुर गरूही
पात्रों को नहीं मिले आवास अपात्रों को दिए डबल आवास
यूपी जिला सीतापुर तहसील ब्लाक लहरपुर की ग्राम सभा महमूदपुर गरूही में मनमाने तरीके से बनाए गए प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास प्रधान हरनाम लाल वर्मा व ग्राम विकास अधिकारी के मनमानी के चलते नहीं मिले पात्रों को आवास
(1) अपात्रों को ज्यादा पैसे ले कर दिए आवास
2009 में प्रधान रही सोना देवी पत्नी हरिनाम वर्मा ढाई वर्ष के कार्यकाल में इन लाभार्थियों को दिए प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी विमला देवी पत्नी रमेश कुमार कन्हैया लाल पुत्र बिंद्रा राम कुमार पुत्र बिंद्रा बिरजू पुत्र दयाल सत्रोहन पुत्र दयाल कौशल्या पत्नी हरद्वारी लाल सुरेश पत्नी बल्ली कमलेश पुत्र रामविलास सोबरन पुत्र लक्ष्मी नारायण हरदयाल पुत्र छोटे विश्राम पुत्र गोकर्ण इत्यादि लोगों को आवास दिए थे
(2)जब 2016 में पुनः हरनाम लाल वर्मा प्रधान नियुक्त हुए ग्राम विकास अधिकारी गेरुआ महमूदपुर इन्हीं लोगों को पुनः फिर आवास आवंटित कर दिए ग्रामीणों का आरोप जब 2009 में इनको आवास दिए थे तो फिर 2017 18 में कैसे आवास आवंटित किए यह आवास जबकि ब्लॉक पर सारे रिकॉर्ड मौजूद हैं क्यों नहीं देखे गए लोग तिरपाल में रहने को मजबूर हैं
(3)फिर भी उन लोगों को कैसे दिए आवास
) जिनके बने पक्के मकान उन्हें कैसे पात्र माना जो दिए गये प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी वफात अली पुत्र समसुल लता 6 कमरे बने दीन मोहम्मद पुत्र हरीश 8 कमरे बने शकीरा पत्नी असलम पक्का मकान पीर मोहम्मद अब्बास पक्का मकान इन लोगों ने मकान के ऊपर बनवाया प्रधानमंत्री आवास कैसे पात्र मानकर आवास आवंटित कर दिए जबकि पात्र व्यक्ति परमानंद मांगू शिवबालक बलराम रमलू रामचरण छोटे मनी महेश शिवनारायण गयादीन कौशल्या इत्यादि काफी संख्या में पात्र व्यक्ति छप्पर के नीचे रहने को मजबूर है लाभार्थियों के द्वारा कई बार शिकायत करने पर भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी गांव
जब अधिकारियों की मिलीभगत से होते सब कार्य जांच कौन करें
इससे साबित होता है कि लहरपुर ब्लॉक भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर रहा है
23 अगस्त 2018 ब्यूरो ज्ञानेंद्र पांडे आज इंडिया सिटीजन वॉइस सीतापुर