Saturday, 21 July 2018

संपन्न हुआ प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय का विदाई कार्यक्रम ,क्षेत्रवासियों ने दी भावभीनी विदाई ।

सत्यम तिवारी रिपोर्ट
हरगांव (सीतापुर)  जनपद के थाना हरगांव में दिनांक 7 जनवरी 2018 को थाना अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किये  अश्वनी कुमार पाण्डेय  का पदोन्नति पाकर प्रभारी निरीक्षक के रुप में स्थानांतरण  कानपुर हो जाने पर दिनांक 21 जुलाई 2018 को सायंकाल थाना हरगांव के परिसर में भावभीनी विदाई कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।
        इस अवसर पर व्यापार मंडल हरगांव के अध्यक्ष राकेश सेठ ने प्रभारी निरीक्षक  अश्वनी कुमार पाण्डेय के  कार्यों की सराहना करते हुए उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला  व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सेठ ने कहा इतने कम समय में पाण्डेय जी ने  अपराध नियंत्रण का प्रयास कर आम नागरिकों के दिलों में अपना स्थान बना लिया।
       राष्ट्रीय किसान संघर्ष मंच के अध्यक्ष राजेश सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा पांडे जी ने थाना परिसर में आने वाले फरियादियों को उचित सम्मान देकर उनकी बात को सुना और उनकी समस्या का निराकरण कराने का भरसक प्रयास कर समस्या का निस्तारण करवाया प्रभारी निरीक्षक पाण्डेय जी ने  25,000 के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।
      वरिष्ठ पत्रकार अनूप रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा स्थानांतरण तो एक आम प्रक्रिया है इस प्रक्रिया के तहत  अधिकारियों का आना जाना लगा ही रहता है पाण्डेय जी ने अपने  कम समय में  पत्रकार बंधुओं गणमान्य नागरिकों के बीच आपसी सामंजस्य बनाकर अपराध नियंत्रण किया। सबसे खूबसूरत बात तो यह है कि थानाध्यक्ष के रूप में पाण्डेय जी ने  हरगांव थाने में कार्यभार ग्रहण किया था। और यहीं से पदोन्नति पाकर  प्रभारी निरीक्षक बने। पाण्डेय जी  को यहां की याद हमेशा बनी रहेगी।
       प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि मैं बड़ा खुशनसीब रहा यहां के नागरिक अमन चैन कायम रखने में पुलिस का भरसक सहयोग करते हैं  यहां के पत्रकार बन्धुओं  व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों का मुझे भरपूर सहयोग मिला। जब मैं लखीमपुर जनपद में तैनात था और यहां से निकलते हुए जाना होता था तब मैंने कल्पना में भी नहीं सोचा था  कि प्रसिद्ध नगरी में  मुझे सेवा करने का अवसर मिलेगा। यहां पर कार्यभार ग्रहण कर मुझे अत्यंत खुशी का अनुभव हुआ और मैंने अपने को सौभाग्यशाली समझा।  ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यहां सुख शांति अमन चैन सदैव कायम रहे।  यहां के पत्रकार बंधुओं का व्यापार मंडल का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और  मेरा प्रयास होगा  कि मुझे पुनः हरगांव अथवा उसके आसपास सेवा करने का अवसर मिल जाए।
     इस अवसर पर  व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सेठ,  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरगांव नगर के मंत्री आकाश अवस्थी युवा पत्रकार सुधांशु पाण्डेय गोलू  नए प्रभारी निरीक्षक  पांडेय जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर   तथा उप निरीक्षक गिरजा शंकर सिंह पंकज त्यागी आदि ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी।
       इस अवसर पर आज सायं से प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक मुस्तकीम अहमद सहित थाने के समस्त स्टाफ के साथ मुख्य रूप से व्यापार मण्डल अध्यक्ष राकेश सेठ भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र शुक्ला श्री गोपाल शास्त्री भाजपा मंडल महामंत्री संजय दीक्षित भाजपा के जिला मंत्री शुभम बाजपेई किसान संघर्ष मंच के अध्यक्ष राजेश सिंह तोमर वरिष्ठ पत्रकार प्रताप तिवारी ज्ञानेंद्र पाण्डेय  अनूप रस्तोगी राकेश पाण्डेय  सुमित शुक्ला सुनील त्रिपाठी बल्लू सुधांशु पांडे गोलू राजेंद्र शुक्ला चंद्र मोहन तिवारी अनुपम सिंह त्रिवेणी शुक्ल (रिंकू)सुनील मिश्र बब्बू के साथ अशरफ अली अली इंटर कॉलेज के प्रबंधक अशरफ अली क्षेत्र के हरिवंश बाजपेई चचुवा नत्था सिंह सहित प्रधान गण व बीडीसी सदस्य   व सैकड़ों की तादाद में जनसमूह उपस्थित रहा।

नम आंखों से दी थानाध्यक्ष को विदाई

ब्रेकिंग  20 जुलाई 2018 s न्यूज़ संवाददाता ज्ञानेंद्र पांडे जिला सीतापुर के थाना हरगांव में थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडे  की विदाई बेला में उमड़ा जनसैलाब दी भावभीनी विदाई रिपोर्टर s न्यूज़ समय की खबर हर पल की खबर संवाददाता ब्यूरो ज्ञानेंद्र पांडे सीतापुर जिला सीतापुर थाना हरगांव थाना अध्यक्ष श्री अश्विनी कुमार पांडे का नम आंखों से विदाई समारोह संपन्न हुआ इस मौके पर थाना इंचार्ज  मुस्तकीम जी SI चौकी इंचार्ज ककराही रमेश कनौजिया जी व चौकी इंचार्ज झरेखा पुर राम नरेश रावत जी SI भरत लाल जी SI उत्कर्ष त्रिपाठी जी पंकज त्यागी जी मैं समस्त पुलिस स्टाफ व व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सेठ जी महामंत्री चंद्रमोहन तिवारी जी पत्रकार अनूप रस्तोगी राकेश पांडे जी सुमित शुक्ला जी सुनील त्रिपाठी जी बल्लू जी सुनीत मिश्रा जी बब्बू जी प्रताप तिवारी जी ज्ञानेंद्र पांडे जी सुनील गुप्ता जी अनूप रस्तोगी गोलू पांडे प्रधान हरिवंश बाजपेई जी प्रधान किशोर  सिंह जी वीरेंद्र मिश्रा जी उर्फ बच्चा प्रधान बाटू सिंह जी रंजीत गुप्ता जी आज सैकड़ों की संख्या में उपस्थित प्रधान जी व समस्त पत्रकार बंधु व सैकड़ों की संख्या में आए गणमान्य व समस्त ग्राम सभाओं से आए गणमान्य लोगों ने अपने प्रिय आदरणीय थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार पांडे का स्थांतरण  कानपुर  के लिए हुआ था समस्त गणमान्य ने अपनी नम आंखों से विदाई देते हुए आदर पूर्वक कानपुर के लिए रवाना किया

Friday, 20 July 2018

शिक्षा बॉटने के नाम पर भरे जा रहे घर

पूरी खबर जानने हेतु क्लिक करे।ब्रेकिंग उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर की तहसील लहरपुर में के आवासीय विद्यालय कस्तूरबा गांधी मैं बड़ी दयनीय स्थिति शिक्षा विभाग मौन रिपोर्टर ज्ञानेंद्र पांडे से साकार होगा माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जब बच्चों पर करेगी वार्डन अत्याचार बच्चों से नहीं मिलने दिया जाता किसी मीडिया कर्मी को क्या कारण क्या है कमियां जो उनकी उजागर हो जाएंगी ताहरपुर आवासीय विद्यालय कस्तूरबा गांधी की वार्डन लक्ष्मी देवी जो पैरालिसिस की पेशेंट हैं नहीं आता है ठीक से बोलना तो क्या पढ़ाएंगे बच्चों को बेवजह  करवाती काम ना करने पर बुरी तरह से मारती है लगभग 1 माह पूर्व 8 मई 2018 को छात्रा निरमा बानो उतरी सलीम शाह सी कुछ कार्य करने को कहा लेकिन बच्चा समझ नहीं पाया तो इतना मारा दीवाल से लड़ा के कि बच्चा बेहोश हो गया जब इसकी सूचना छात्रा के परिवार वालों को लगी तो तुरंत स्कूल आए और बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर ले गए जहां से बच्चा सीतापुर के लिए रेफर कर दिया गया कोतवाली लहरपुर में वार्डन लक्ष्मी देवी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया मुकदमा संख्या  187
जिला सीतापुर के तहसील लहरपुर के ग्राम ताहरपुर की शिकायत समय की खबर के हर पल की खबर रिपोर्टर ज्ञानेंद्र पांडे के माध्यम से 8 मई 2018 को सूचना दी गई जबकि वार्डन लक्ष्मी देवी पर इससे पूर्व रामपुर मथुरा में भी आवासीय विद्यालय कस्तूरबा गांधी में गंभीर आरोप लगे थे की पुनः वही आरोप आवासीय विद्यालय कस्तूरबा गांधी ताहरपुर के बच्चों ने गंभीर आरोप जिसके तहत मुकदमा दर्ज कराया गया कोतवाली लहरपुर में मुकदमा संख्या 0 181 समय 12: 26 मिनट धारा 323 गांव 504 506 में दर्ज हुई शिक्षा  विभाग ने क्या कार्यवाही की जानना चाहता हूं ब्रेकिंग 20 जुलाई 2018 उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर की तहसील लहरपुर के आवासीय विद्यालय कस्तूरबा गांधी में बड़ी दयनीय स्थिति शिक्षा विभाग मौन रिपोर्टर ज्ञानेंद्र पांडे एस न्यूज़ संवाददाता सीतापुर व आज इंडिया सिटीजन वॉइस ब्यूरो सीतापुर माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जब बच्चों पर करेंगी वार्डन अत्याचार बच्चों से नहीं मिलने दिया जाता किसी मीडिया कर्मी को क्या कारण क्या कमियां जो उनकी उजागर हो जाएंगी ताहरपुर आवासीय विद्यालय कस्तूरबा गांधी की वार्डन लक्ष्मी देवी जो पैरालिसिस पेशेंट हैं नहीं आता है ठीक से बोलना ना आता ठीक से चलना डंडे के सहारे चलती हैं वार्डन खुद बच्चों से करवाती हैं सेवा तो क्या पढ़ाएंगे बच्चों को बेवजह करवाती काम ना करने पर बुरी तरह से मारती है लगभग 1 माह पूर्व 8 मई 2018 को छात्रा निरमा बानो पुत्री सलीम शाह को कुछ कार्य करने को कहा लेकिन बच्चा समझ नहीं पाया तो इतना दीवाल से लड़ा लड़ा के मारा कि बच्चा बेहोश हो गया जब इसकी सूचना छात्रा के परिवार वालों को लगी तो तुरंत स्कूल आए और बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर ले गए जहां से बच्चा सीतापुर के लिए रेफर कर दिया गया कोतवाली लहरपुर में वार्डन लक्ष्मी देवी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया मुकदमा संख्या 187 समय 12:26 धारा 323 गा 504 506 में दर्ज हुई FIR लेकिन ना तो पुलिस ने कोई कार्यवाही की ना ही शिक्षा विभाग ने कोई कार्यवाही की जबकि इससे पहले रामपुर मथुरा आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय में इनके ऊपर गंभीर आरोप लगने के कारण इन्होंने अपना ट्रांसफर ताहरपुर करवाया यहां भी वही कार्यशैली रही तो यहां भी इनके ऊपर मुकदमा दर्ज करवाया गया क्या कारण है कि शिक्षा विभाग क्यों मेहरबान है ऐसे टीचरों पर जो बच्चों पर करती अत्याचार कौन भेजेगा अपने बच्चों को स्कूल यह जानने के लिए कि क्या होता है स्कूलों में जब s न्यूज़ के संवाददाता ज्ञानेंद्र पांडे  जब आवासीय विद्यालय कस्तूरबा गांधी ताहरपुर पहुंचे तो वहां की वार्डन लक्ष्मी देवी ने किसी से मिलने नहीं दिया कोई जवाब भी नहीं दिया सिर्फ इतना कहा की एबीएसए से पूछो जब  खंड बेसिक शिक्षा अधिकारी को फोन किया तो पूरा दिन कई बार कॉल करने पर भी नहीं उठा फोन इससे साबित होता है कि खंड शिक्षा अधिकारी के संरक्षण में चल रहे हैं स्कूल दोष होता है प्राइवेट स्कूलों पर लेकिन इससे साबित होता है कि दोस्त विभाग का ही है जो ऐसे टीचर व वार्डनो पर नहीं करता कार्यवाहीजबकि सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है कि स्कूल में बच्चों को कुछ नहीं दिया जाता ना ठीक से नाश्ता दिया जाता ना ठीक से खाना दिया जाता ना अभी तक बच्चों को किताबें बांटी गई हैं समय पर कोई चीज नहीं दी जाती इन सब चीजों की पड़ताल करने जब टीम पहुंची  जानकारी नहीं करने दिया गया इससे साबित होता है कि ठेकेदार व वार्डन वा शिक्षा विभाग तीनों की मिलीभगत से चलता है स्कूल आवासीय कस्तूरबा गांधी ताहरपुर

Thursday, 19 July 2018

प्राइमरी स्कूल बने जानवरो के अड्डे

उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर से S न्यूज़ समय की खबर संवाददाता ब्यूरो ज्ञानेंद्र पांडे वा सहयोगी दिवाकर त्रिवेदी सीतापुर की तहसील लहरपुर ब्लाक बेहटा की न्याय पंचायत भदफर ग्राम सभा भदफर मैं भगवान  के सहारे चल रहे प्राइमरी स्कूल स्कूल बने जानवरों के अड्डे   तो कैसे जाएं बच्चे पढ़ने स्कूल जबकि स्कूल का शौचालय 3 साल से बंद पड़ा है गांव के अंदर है स्कूल बच्चे सोच कहां जाएं चारों तरफ गंदगी का अंबार इस विषय पर जब हेड मास्टर साबिया परवीन से पूछा तो उन्होंने बताया कि मैंने ग्राम प्रधान से कई बार कहा इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी बेहटा से किया की प्रथम दृष्टया स्कूल की बाउंड्री वाल बनवा दी जाए व शौचालय जो 3 साल से बंद पड़ा है शौचालय के सामने काफी जंगल है झाड़ी हैं जहां पर आए दिन काले सांप दिखाई पड़ते हैं इसकी सफाई हो और बाउंड्री वाल बने लेकिन कोई भी आज तक कार्यवाही नहीं हुई यही कारण है कि अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतराते हैं और प्राइवेट स्कूलों में करवाते हैं एडमिशन दाखिला इस विषय पर जब खंड विकास अधिकारी से बात करना चाहा तो उनका फोन नहीं उठा जबकि स्कूल का बना अतिरिक्त कच्छ निव ना भारी होने के कारण गिरने की कगार पर है लेकिन अधिकारी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं जब सूत्रों से जानकारी हुई कि इस कक्ष को बने 3 साल हो गए हैं इसी समय में नीचे से न्यू नहीं भरी होने के कारण मिट्टी खटकने से कच्छ गिरने की कगार पर है इस विषय पर जब अध्यापिका से पूछा तो उन्होंने बताया कि थोड़ा फंड मिलता है दो-चार हजार उस पैसे से टाट पट्टी कुर्सी इत्यादि खरीदा जाता है पर्याप्त पैसा ना होने के कारण स्कूल की मरम्मत नहीं हो पाती है यही कारण है कि अभिभावक सरकारी स्कूलों में ना पढ़ा कर के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाना उचित समझते हैं जबकि प्रधानाध्यापिका शादियां प्रवीण ने बताया कि मेरे वहां पंजिका में दर्ज बच्चे 168 लगभग प्रजेंट में पचासी बच्चे रसोईया व समस्त स्टाफ मौजूद मिला लेकिन क्या कारण है कि इतने कम बच्चे इससे साबित होता है कि आने वाले एक-दो महीने में बच्चों की संख्या कम और पड़ेगी

Wednesday, 18 July 2018

पत्रकार संघ ने उठाई चोरी की वारदातों पर प्रशाशन के खिलाफ आवाज

ब्रेकिंग ब्यूरो संवाददाता ज्ञानेंद्र पांडे सीतापुर उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर में धड़ल्ले से फल-फूल रहा लूट और चोरी का सिलसिला पुलिस बैठी मौन चोरी की तहरीर देने के बाद से अराजक तत्वों कर रहे गाली गलौज सूचना दिए जाने के बाद भी कार्रवाई 0 रिपोर्ट समय की खबर  एस न्यूज़ ब्यूरो संवाददाता ज्ञानेंद्र पांडे सीतापुर रिपोर्टर प्रताप तिवारी हरगांव जिला सीतापुर के तहसील सीतापुर के थाना हरगांव चोरी की तहरीर देने के बाद से अराजक तत्वों कर रहे गाली-गलौज सूचना दिए जाने के बाद भी कार्यवाही 0 हरगांव थाना हरगांव के अंतर्गत ग्राम जैतापुर मजरा भदेव  निवासी शिव दयाल पुत्र भजनलाल ने थाने पर तहरीर देकर सूचित किया कि उनके यहां 8 जुलाई 2018 को रात्रि लगभग 11:30 बजे चोरी हुई थी इसकी सूचना थाने पर दी जा चुकी है परंतु कोई सकारात्मक कार्यवाही ना होने पर तहरीर दिए जाने के बाद से ग्राम जैतापुर के ही निवासी गुड्डू पुत्र काशी व काशी पुत्र बबलू शराब पीकर गाली देते हैं और कहते हैं कि मेरी बात संदीप से हो चुकी है हम उमाशंकर को ट्रक से दवा दूंगा तथा दूसरे भाई शिवपाल को महिमापुर में मरवा दूंगा की धमकी उक्त लोगों द्वारा निरंतर दी जा रही है शाम 5:00 बजे जब शराब पीकर उक्त लोग गुड्डू पुत्र काशी काशी पुत्र बदलू बांके पुत्र बदलो शराब पीकर दरवाजे पर आए और जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगे जब घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी गई सूचना के बाद पुलिस के आने पर उक्त लोग मौके से फरार हो गए अपनी व अपने परिवार की जान का खतरा बताते हुए समुचित कार्यवाही किए जाने हेतु थाना हरगांव पर प्रार्थना पत्र दिया है उल्लेखनीय है अभी बीते दिनों ग्राम जैतापुर निवासी उर्दू समाचार पत्र के पत्रकार वह हरगांव पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष जहीर उद्दीन अंसारी के यहां लगभग 6 लाख की चोरी हुई थी जिसका खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर सकी जबकि जहीर उद्दीन अंसारी चोरी का खुलासा किए जाने हेतु पुलिस को पूर्ण सहयोग देने हेतु तत्पर हैं इन परिस्थितियों के बावजूद भी पुलिस द्वारा किसी भी चोरी का खुलासा व सर्राफा व्यवसाई मदन मोहन शर्मा से हुई 11 लाख की लूट का खुलासा ना कर पाना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है इस संबंध में हरगांव पत्रकार संघ अध्यक्ष सुनील गुप्ता महामंत्री राकेश कुमार पांडे वरिष्ठ सम्मानित सदस्य अनूप रस्तोगी प्रताप तिवारी कौशल किशोर मिश्रा राजेश सीतापुरी सुनील त्रिपाठी बल्लू सुनील शुक्ला प्रभात महेश्वरी सतीश आर्य धर्मेंद्र राणा अभिषेक मिश्रा पिंकू सुधांशु पांडे गोलू रवि मिश्रा सहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश सेठ ने हुई चोरियों का खुलासा शीघ्र करने की मांग करते हुए सर्राफा व्यवसाई मदनमोहन शर्मा से हुई लगभग 11 लाख रूपय आभूषणों की लूट का शीघ्र खुलासा करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है

Tuesday, 17 July 2018

सड़क हादसे में एक कि मौत दो घायल

घाटमपुर। सत्यम तिवारी रिपोर्ट
थाना घाटमपुर के अंतर्गत बंगला परास में हुए सड़क हादसे में एक कि मौके पर मौत हो गई और दो घायल हो गए घायलों में अली मोहम्मद (45) का एक हाथ कट गया । मौके पर पहुची एम्बुलेंस ने घायलों को प्राथमिक चिकित्सालय घाटमपुर में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया गया । मरने वाले में महिला अज्ञात है जिसकी पुष्टि अभी तक नही हो सकी है। पुलिस द्वारा मृत के शरीर को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

Saturday, 14 July 2018

बिना मानक के बन रहे शौचालय और आवास

उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर आज S न्यूज़ से ब्यूरो ज्ञानेंद्र पांडे की रिपोर्ट जिला सीतापुर तहसील लहरपुर ब्लाक बेहटा कि ग्रामसभा बेलवा डूंगरा में खूब उड़ाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना की धज्जियां वह स्वच्छ भारत के तहत बनाए जा रहे शौचालयों में मनमानी तरीके से बनाए गए शौचालय पहली बात गांव में बने नहीं अगर बनाए गए तो मानक में नहीं बने बेलवा ढींगरा के मजरा दंड पुरवा में ग्रामीणों का आरोप कि 14 वे वित्त मैं बनाए प्रधानमंत्री आवास जिस में प्रत्यय आवास वसूले गए 20 से ₹30000 फिर भी अधूरे पड़े आवास कुछ आवास जैसे लाभार्थी माया देवी पत्नी पलटू का आवास 2017 में आया जिसमें 11 मई 2017 को ₹40000 निकालकर न्यू भरवाई गई दोबारा 25 अक्टूबर 2017 को ₹70000 निकाले गए इतना समय बीतने के बाद भी अभी छोटी छोटी दिवाले बनी है सारा पैसा प्रधान रामगुलाम ने अपने पास ले लिया क्यों नहीं पूर्ण कराया आवास कहां है पैसा        लाभार्थी के मांगने पर गालियां देकर भगा देते ग्राम सभा में ऐसे कई मामले हैं जो प्रधान से आदमी पीड़ित हो चुका है

अधिकारी कोई भी सुनवाई नहीं करते

ऐसा ही एक मामला  दंड पुरवा में ही देखने को मिला कि रामू पुत्र भंडारी शुक्ला ने बताया  कि हमारा भी ₹110000 निकल चुका प्रधान रामगुलाम के पास है सारा पैसा अभी अधूरा पड़ा पूरी दिवाली भी नहीं बनी  1 साल लगभग हो रहा हैराम देवी पत्नी रामविलास के कमरे के पास खड़ी करके फोटो खिंचवा लिया ग्राम विकास अधिकारी ने खुद फोटो खींचा था पैसा पूरा निकल गया 6 माह से ज्यादा हो गया गांव में कोई भी शौचालय अभी तक नहीं बनाया गया हर सोचालय बनवाने में प्रधान पहले मांगता पैसे कि ₹2000 दो तब शौचालय बनेगा कैसे होगा माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना साकार   जब इस तरीके से होगी धन उगाही जब तक ऐसे प्रधान वह अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं होगी तब तक साकार नहीं हो सकता माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना इस विषय पर जब ग्राम विकास अधिकारी से बात करना चाहा तो फोन नहीं उठा आज इंडिया न्यूज़ चैनल के माध्यम से बेहटा की एक खबर  लगाई इस विषय पर जब वीडियो बेहटा से बात करना चाहा तो फोन नहीं उठा डीपीआरओ सीतापुर से बात किया तो बताया की खबर लगाने से जांच नहीं की जाती ग्राम सभा से एफिडेविट बनवाओ फिर जांच करवाएंगे तो क्यों  बनाए गए चैनल जब कोई अधिकारी संज्ञान ही नहीं लेता इससे साबित होता है कि ब्लॉकों से एकत्रित करके धन  पहुंचाया जाता है बड़े अधिकारियों को जो धन की उगाही हो रही है वह डीपीआरओ तक भी जाती है मैं ज्ञानेंद्र पांडे आज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो संवाददाता सीतापुर  निवेदन करता हूं कि डीपीआरओ सीतापुर  मीडिया किसी के एफिडेविट नहीं बनवाती वह धरातल की यथास्थिति को बयां करती है कि अधिकारियों के अधीनस्थ प्रधान क्या करवा रहे हैं ग्राम सभाओं में अब अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है कि व क्या करते हैं अगर 14  वे वित्त की जांच किसी भी ब्लाक में प्रधान की करवा ली जाए या बेहटा की ग्राम सभा बेलवा डगरा की जांच करवा ली जाए जिले की हकीकत बयां कर देगी की ब्लॉकों में किस तरीके से 14वे वित्त मैं आई धनराशि कि कैसे उड़ाई गई है धज्जियां कैसे होता है बंदरबांट अधिकारी कोई भी हो कार्रवाई ना करके केवल धन उगाही का काम करता है जब तक अधिकारियों के अधीनस्थों पर कार्यवाही नहीं होगी तब तक कागजों पर बनेगा धरातल पर कुछ नहीं होगा अगर होगा तो आधा अधूरा होगा