Wednesday, 17 January 2018

लखनऊ में पुलिस अभ्यर्थियों ने किया धरना प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक तरफ करीब 42 हजार सिपाहियों के भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ पुराने परिणाम सामने न आने से परेशान अभ्यर्थियों ने लखनऊ में जमकर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं कुछ अभ्यर्थी तो विरोध प्रदर्शन के दौरान गोमती नदी में कूद गए। हालांकि उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

लक्ष्मण मेला मैदान में धरना प्रदर्शन किया

नाराज मेरिट बेस्ड सिपाही भर्ती में शामिल हुए हजारों अभ्यर्थियों ने बुधवार को सड़क रैली निकालकर लक्ष्मण मेला मैदान में धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती के प्रदेश अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पहले पुरानी भर्ती प्रक्रिया पूरी करे। इससे पहले नई भर्ती प्रक्रिया को कराया जाना कदापि बर्दाश्त नहीं होगा। जब तक सरकार अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं करेगी, तब तक अभ्यर्थी मैदान छोड़कर नहीं जाएंगे।

‘वर्दी दो, या फांसी दो’ के गूंजे नारे

प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों ने सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए सरकार से वर्दी दो, या फांसी दो के नारे लगाए। अभ्यर्थियों ने नयी भर्ती प्रक्रिया के विरोध में आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी। बता दें कि
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती के जिला अध्यक्ष कन्नौज के दीपक राजपूत ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में 34716 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें हाईस्कूल और इंटर में अंकों के आधार और शारीरिक परीक्षा में पास होने पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई थी। मामला कोर्ट में जाने के बाद भी नई भर्ती प्रक्रिया कराई जा रही है, जबकि 9 अक्टूबर 2017 को फैसला आने के बाद भी पुरानी भर्ती प्रक्रिया पर तीन महीने से सरकार ने चुप्पी साध रखी है।

अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच हुई झड़प

सुबह ट्रेन से पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को चारबाग से लक्ष्मण मेला मैदान तक पहुंचाया जाना था। इस बीच कैसरबाग और परिवर्तन चौक चौराहे के बीच पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच कहासुनी भी हो गई। मनमानी कर रहे अभ्यर्थियों को सुरक्षा बंदोबस्त में लगे पुलिस कर्मियों को लाठी से खदेड़ना पड़ा। हालांकि, अभ्यर्थियों ने परिवर्तन चौराहे पर बैठ कर घंटों प्रदर्शन किया।

परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित होने पर रोक लगा दी थी

गौरतलब है कि दिसंबर 2015 में 34716 पदों के लिए सिपाहियों की भर्ती निकाली गई थी। इसमें 28,916 पुरुष और 5800 महिला आरक्षियों के पद शामिल थे। ये भर्तियां मेरिट के आधार पर होनी थीं। लेकिन हाईकोर्ट ने 27 मई 2016 को मामले में परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित होने पर रोक लगा दी थी।

पहले पुरानी भर्ती के परिणाम पहले घोषित किए जाने की मांग

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि पुरानी भर्ती के परिणाम पहले घोषित किए जाएं। उसके बाद नई भर्ती शुरू की जाए। उन्होंने सरकार पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उधर यूपी पुलिस में 41,520 सिपाहियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन 22 जनवरी से 22 फरवरी तक मांगे गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने बताया कि 23,520 नागरिक पुलिस और 18000 पीएसी आरक्षी की सीधी भर्ती होगी। खिलाड़ी कोटे से होने वाली 480 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अभी शुरू नहीं होगी। इस भर्ती का नाम सिपाहियों की सीधी भर्ती-2018 दिया गया है। नागरिक पुलिस में महिलाओं के लिए 4704 पद आरक्षित हैं।

सरकार की तरफ से कोई अड़ंगा नहीं : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह

वहीँ अभ्यर्थियों के इस आरोप के बाद सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। सिद्धार्थनाथ ने कहा कि जिस पुरानी भर्ती को लेकर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं, उसमें सरकार की तरफ से कोई अड़ंगा नहीं लगाया गया है।

उन्होंने कहा, “पुरानी भर्ती का मामला अदालत में लंबित है। सरकार ने पुरानी भर्ती को लेकर अपना पक्ष अदालत के सामने रख दिया है। सरकार ने कहा है कि पुरानी भर्ती पुराने नियमों के आधार पर की गयी थी। नई सरकार बनने के बाद पुलिस भर्ती की नई नियमावली बनायी गयी है। उसके तहत 41 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती भी निकाली गई है।”

सिद्धार्थनाथ ने कहा कि हमने अदालत से यह कहा है कि इस मामले में उच्च न्यायालय का जो भी फैसला होगा वह सरकार मानेगी। अब इसे लेकर अंतिम फैसला अदालत को ही करना है। पुलिस में 41,520 सिपाहियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 22 जनवरी से 22 फरवरी तक मांगे गए हैं।

Friday, 12 January 2018

राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

कानपुर। राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ के पदाधिकारियों ने तीन सूत्रीय मांग पत्र में अपनी मांगे लिख कर कानपुर डी एम के हाथों द्वारा राष्ट्रपति को भेजी मांग पत्र में पहली मांग जातीय आरक्षण को  खत्म कर सभी वर्गों को आर्थिक आरक्षण दिया जाए । दूसरी मांग रोजगार का साधन बन चुके हरिजन एक्ट को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। और तीसरी मांग सवर्ण आयोग की स्थापना की जाए । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यम तिवारी ने की उनके साथ राष्ट्रीय संरक्षक जीत प्रताप सिंह ,ब्रजेश दीक्षित, मुकेश दीक्षित,कुश पांडेय,अमित मिश्रा,आशुतोष त्रिपाठी,अंकित दुबे,आशुतोष शुक्ला,शीलू पांडेय,सचिन शुक्ला,हिमांशु मिश्र, कमलेश शुक्ल, निखिल दुबे,शुभम त्रिपाठी,शिवम तिवारी,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Sunday, 7 January 2018

राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ के पदाधिकारियों ने वितरित की चाय

कानपुर। राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ के कानपुर कार्यकारिणी के सदस्यों ने किदवई नगर चौराहे में चाय वितरण किया जिसमें हजारों की संख्या में राहगीरों ने चाय की चुस्की ली। चाय वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संयोजक व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यम तिवारी द्वारा की गई।व कार्यक्रम संयोजक जिला मीडिया प्रभारी ब्रजेश दीक्षित ने की व कार्यक्रम का संचालन संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक जीत प्रताप सिंह द्वारा की गई। एवं कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश प्रभारी कुश पांडेय, जिला अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी जिला महामंत्री सचिन शुक्ला,जिला सचिव हिमांशु मिश्रा,कानूनी सलाहकार मुकेश दीक्षित एडवोकेट, सहित दर्जनों की संख्या में संगठन के लोग उपस्थित रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सत्यम तिवारी जी द्वारा बताया गया कि संगठन आगे कई बड़े कदम उठाने वाला है जिसमे आरक्षण,हरिजन एक्ट खत्म करना,व सवर्ण आयोग की स्थापना संगठन के मुख्य उद्देश्य होंगे।

Saturday, 30 December 2017

लेखपाल व एस आई ने परास में बाटे कम्बल

घाटमपुर। तहसील घाटमपुर के गाँव परास में लेखपाल राम कुमार श्रीवास्तव व एस आई अजय कुमार सिंह जी द्वारा परास में कम्बल वितरण किया गया ।सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा कम्बल वितरन का कार्यक्रम किया गया जिसमें कई गरीब लोगों व बेसहारा लोगो को कम्बल का वितरण किया गया । और इस तरीके के कार्य करने का अवसर उनको परास में मिला ऐसा कहते हुए लेखपाल बड़े ही हर्षित हुए।।

Tuesday, 19 December 2017

*कस्बे में लग रहे भीषण जाम से कभी भी घट सकती है कोई बड़ी घटना

*घाटमपुर*

*कस्बे में लग रहे भीषण जाम से कभी भी घट सकती है कोई बड़ी घटना*
घाटमपुर वर्तमान समय में कस्बे के चारों मार्गो में रोज भीषण जाम लग रहा है जिससे कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है प्राप्त जानकारी के अनुसार कई महीनों से कस्बे के चारों मार्गो में प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम को झेल रही स्थानीय जनता बहुत दुखी है। य़हां से गुजरने वाले वाहन सवार स्कूली बच्चे एंबुलेंस में गंभीर रुप से घायल और बीमार व्यक्ति तथा अन्य कारणों से जाने वाले लोग जाम के कारण आए दिन परेशान रहते हैं जिससे दिन में दुर्घटना एवं मारपीट की घटनाएं आम बात है आज दोपहर कानपुर से कबरई की ओर जा रहा दशटायरा  डंपर जल्दबाजी के चक्कर में मंडी समिति गेट के सामने विद्युत लाइन पोल से सट कर फंस गया विद्युत तारों के टूटने की आशंका को देख  देखते हुए नागरिकों में भगदड़ मच गई बाद में लोगों ने हिम्मत कर ट्रक के टायरों के नीचे मोटे गुटके लकड़ी के डलवाकर डंपर ट्रक को वहां से निकलवाया अगर जरा सी चूक हो जाती तो कोई भी बड़ी अप्रिय घटना घट सक्ती थी प्रशासन का मौन लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है

राष्ट्रीय परशुराम सेना ने बैठक कर आरक्षण के खिलाफ भरी हुंकार

राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष कपिल तिवारी जी द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी व ब्राम्हण समारोह में हजारों की संख्या में ब्राम्हणो ने हिस्सा लिया और बताया गया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज त्यागी बाबा द्वारा की गई और आरक्षण कि आवाज और बुलंद की गया और मुख्यध्यक्ष दुबे जी द्वारा बताया गया कि आज आरक्षण हमारे देश को किस तरीके खोखला रहा है अगर आज हम सभी ब्राम्हण भाई एक नही हुए और इस आरक्षण
के लिए आवाज नही उठाएंगे तो हमारी आने वाली पीडिया इस आरक्षण की वजह से जान तक देने लगेगी इनके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुलराज तिवारी जी द्वारा ओजस्वी आवाज उठाते हुए कहा अगर ब्राम्हणो के खिलाफ कोई आवाज उठाएगा तो मैं उसकी जुबान काट लूंगा और अगर जरूरत पड़ी तो अपनी जान तक दे दूंगा।इनके अलावा वक्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा जी,प्रदेश प्रभारी अनुपम शुक्ल ,प्रवक्ता वीरू भैया,दिलीप पांडेय,वैभव दीक्षित,सत्यम तिवारी कमलेश शुक्ल,शुभम गोलू आदि लोग उपस्थित रहे।

Wednesday, 13 December 2017

बोलेरो गाड़ी लूट ले गए साथी

सत्यम तिवारी ।संवाददाता
आज प्रातः गोरखपुर से बूक करके लाये बोलेरो को उनके साथियों ने ही लूट लिया गजनेर के पहले ही साथियों ने उसको पीटने के बाद उसकी गाड़ी लेकर भाग गए बाद में उसने घटना की जानकारी पतारा चौकी में दी उसकी तहरीर के अनुसार पता चला की उसके साथ मे आये सभी लोग एक असर्केस्टा के सदस्य थे वह लोग उसकी गाड़ी बूक करने के बाद घाटमपुर आये वहा से उन लोगो ने शराब भी पी उसके बाद वह उसे गजनेर की तरफ ले गए वहा पर उसे उन सबने पीटा और उसकी बोलेरो ले कर वह सब भाग गए