*घाटमपुर*
*कस्बे में लग रहे भीषण जाम से कभी भी घट सकती है कोई बड़ी घटना*
घाटमपुर वर्तमान समय में कस्बे के चारों मार्गो में रोज भीषण जाम लग रहा है जिससे कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है प्राप्त जानकारी के अनुसार कई महीनों से कस्बे के चारों मार्गो में प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम को झेल रही स्थानीय जनता बहुत दुखी है। य़हां से गुजरने वाले वाहन सवार स्कूली बच्चे एंबुलेंस में गंभीर रुप से घायल और बीमार व्यक्ति तथा अन्य कारणों से जाने वाले लोग जाम के कारण आए दिन परेशान रहते हैं जिससे दिन में दुर्घटना एवं मारपीट की घटनाएं आम बात है आज दोपहर कानपुर से कबरई की ओर जा रहा दशटायरा डंपर जल्दबाजी के चक्कर में मंडी समिति गेट के सामने विद्युत लाइन पोल से सट कर फंस गया विद्युत तारों के टूटने की आशंका को देख देखते हुए नागरिकों में भगदड़ मच गई बाद में लोगों ने हिम्मत कर ट्रक के टायरों के नीचे मोटे गुटके लकड़ी के डलवाकर डंपर ट्रक को वहां से निकलवाया अगर जरा सी चूक हो जाती तो कोई भी बड़ी अप्रिय घटना घट सक्ती थी प्रशासन का मौन लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है
No comments:
Post a Comment