Sunday, 20 November 2016

लावारिस बैग मिलने को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म

 राघवेंद्र शुक्ला ब्युरो
जालौन। देवनगर चौराहे पर लोहा पीटा के पास अज्ञात दो बैग मिलने से हडकम्प मच गया। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने उक्त मामलो को सज्ञांन में लेते हुये अज्ञात बैग को खगांला लेकिन उसमे कपडे निकलने से पुलिस ने राहत की सांस ली।
देवनगर चौराहे स्थित नथू लोहा पीटा के डेरे पर रात्रि मे अज्ञात लोग दो बैग छोड़ गये। जब सुबह हुई तो नथू ने अज्ञात बैग को देखा तो उनके होश उड़ गये। अज्ञात बैग की जानकारी जिनको भी मिली वह भी वही एकत्रित हो गये। लोगो को शक था कि कही उक्त बैग में नोट या कही बंब आदि तो नही है। इस बात को लेकर पूरे चौराहे पर हडकम्प मच गया। उक्त बैग को किसी ने हाथ तक नही लगाया और इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने भी अज्ञात बैगो को देखकर शंका जाहिर की लेकिन जब बैगो को खोलकर देखा गया तो उसमे कपडे निकलने से पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं नगर में चर्चा रही कि अज्ञात बैग में रूपय थे। बैग को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म रहा।

पत्नी ने परिवार के साथ मिलकर पति को पीटा

जालौन। ससुराल आये युवक पत्नी सहित उसके ससुराली जनो द्वारा मारपीट किये जाने की शिकायत पीडित ने कोतवाली में की।
जिला भिंड के मिहौना निवासी सोनू पुत्र पप्पू ने कोतवाली मे तहरीर देते हुये कहा की बह अपनी पत्नी रिंकी देवी को लिवाने अपनी ससुराल मुहल्ला तोपखाना आया था। तभी पत्नी रिंकी देवी तथा उनके पिता, भाई तथा मॉ ने मेरे साथ मारपीट कर दी अपनी ससुराल से घायल अवस्था मे निकल कर युवक किसी तरह थाने पहुच  सका और इस घटना की शिकायत की थाना प्रभारी न जांच के आदेश दिये है

लखनऊ के सभी कार डिस्ट्रीब्युटर को आयकर की नोटिस

समय की खबर ब्युरो
*लखनऊ से बडी खबर....*
 
लखनऊ में सभी कार डिस्टीब्यूटर को आयकर का नोटिस 2 लाख़ कैश देकर किस किस ने ख़रीदी है कारे 8 नवम्बर के बाद बेचीं गयी सभी कारों का ब्यौरा तलब15 दिनों में आयकर विभाग ने कार शोरुम से जवाब मांगा.कार खरीदने वालों का नाम, पता, मोबाइल न मांग 2 लाख कैश देकर कार बुक कराने वालों को नोटिस....उप आयकर आयुक्त जांच लखनऊ ।

Saturday, 19 November 2016

पुखराया मे ट्रेन दुर्घाटना से 40 की मौत 100 से ज्यादा घायल

राघवेंद्र शुक्ला ब्युरो

झांसी। झांसी-कानपुर रेल लाइन पर पुखराया और मलासा स्टेशन के बीच इंदौर पटना एक्सप्रेस उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। ट्रेन दुर्घटना के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुई है। वहीं रेलवे प्रशासन ने भी यात्रियों की मदद के लिए हेल्प लाइन नम्बर जारी कर दिए है। जिससे वे जानकारी कर सकते हैं इन्दौर से पटना जाने वाली ट्रेन 19321 इन्दौर पटना एक्सप्रेस पुखराया-मलासा स्टेशन के बीच पटरी से कई डिब्बे उतर गये। जिसमें बताया गया है कि कोच नम्बर एस-1,2 व 3 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिससे उसमें सवार तीन दर्जन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक सैकड़ा से अधिक लोग घायल हैं। घटना होते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद झांसी-कानपुर रेल लाइन पर ट्रेनों के पहिए थम गये। सूचना मिलते ही झांसी और कानपुर रेल प्रशासन व दुर्घटना राहत और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने ट्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरु कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन के कोचों को काटकर अलग-अलग किया जा रहा है। रेलवे ने ये जारी किये हेल्पलाइन नम्बर झांसी रेलवे जनसम्पर्क अधिकारी ने दूरभाष जानकारी देते हुये बताया कि यात्रियों की मदद के लिये हेल्पलाइन नम्बर जारी कर दिये हैं।
जिनकी मदद से  यात्री जानकारी ले सकता है। जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने झांसी के लिए 05101072,051621072,
05113270239, इलाहाबाद के लिए 05321072 जारी किये गए हैं
 मौके पर कई जिले की फोर्स व एम्बुलेस मौके पर लगी हुई है 

बैंको की लईन मे लगे लोगो को समाजसेवियो ने कराया पानी बिस्कुट

अमित कुमार ब्युरो

मौदाहा-500 व 1000 के नोट बंद होने के कारण बैंको मे काफी लाईन देखने को मिल रही है मौके से हमारे रिपोर्टेर ने जांच करके सूचना दी कि क्षेत्रीय समाजसेवी प्रदीप सैनी,लोगो की प्यास व भूख से जूझ रहे लोगो को पानी व बिस्कुट की व्यवस्था पूरा दिन करते रहे

Friday, 18 November 2016

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राघवेंद्र शुक्ला ब्युरो
जालौन । लगभग पांच दिन पूर्व दलित महिला के साथ मारपीट करने वाले युवक को पुलिस क्षेत्राधिकारी ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल
भेजा।  
लगभग 5 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलकपुरा निवासी श्रीमती रूपा देवी पत्नी दिनेश जाटव ने पुलिस को बताया था कि वह अपने खेत में ट्यूबबैल से पानी लगा रही थी। तभी गांव का ही दबंग मनोज कुमार वहा आ गया और उसे पानी लगाने से मना करने लगा। जब उसने कहा कि वह अपने खेत में पानी लगा रही है इसमें उन्हें क्या ऐतराज है। इस बात से नाराज होकर मनोज व उसके अन्य तीन साथियों ने मिलकर गाली, गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी थी। गुरूवार की रात्रि पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह को सूचना मिली कि उक्त मामले में वांछित चल रहा मनोज कुमार अभी अपने घर पर आराम कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस वांछित को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां से कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजा गया।

गैस एजेंसी ने 500 का पुराना नोट लेने से मना तो आ गया PM का ट्वीट, पढ़ें!

सत्यम तिवारी सम्पादक
नई दिल्ली (टीम डिजिटल): इन दिनों पुराने नोट बंद होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ संस्था में पुराने नोटों का इस्तेमाल किया जाने को लेकर समय दिया है, जैसे - पेट्रोलपंप, गैंस एजेंसी आदि। लेकिन साहब यहां तो नजारा ही कुछ और ही देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार के निर्देशों के बावजूद भी कुछ गैस एजेंसियां ऐसी है जो कि हजार और पांच सौ के नोट लेने से दूरी बना रही हैं।
दरअसल, ऐसा ही कुछ मामला जयपुर में भी देखने को मिला। जहां सुभाष चौक के जोरावर सिंह गेट के नजदीक रहने वाली महिला चंद्रकांता के घर सोमवार को दोपहर के समय सिलेंडर की डिलेवरी आई, उस सिलेंडर के भुगतान के लिए डिलेवरी मैन को महिला ने 500 का नोट दिया तो उसने नोट लेने से इनकार कर दिया।
काफी बोलने के बाद भी वह नहीं माना जिसके बाद उस महिला ने अपने पड़ोसियों से सौ - सौ के नोट लेकर उस डिलेवरी मैन को दिया। इस बात को लेकर चंद्रकंता काफी नराज थी जिसके बाद उसने इस संबंध में पीएम मोदी को एक ट्वीट कर डाला साथ ही एक उसकी एक कॉपी डीएसओ को भी ट्वीट कर के दी।
जिसके बाद स्थानीय इंस्पेक्टर सुरेन्द्र राठौड़ चंद्रकांता के घर पहुंचे जहां उन्होंने मामले की सारी जांच की और गैस एजेंसी को उसकी गलती के लिए एक नोटिस जारी कर जवाब मांगा। वहीं, पीएम मोदी ने अपने एक ट्वीट में लिखा की ' मैं देश की महिलाओं को कहना चाहता हूं, जब तक मैं जिंदा हूं... कड़ी मेहनत करके जो पैसा आपने बचाया है, उस पर एक अफसर भी आंख नहीं डाल पाएगा।'