Monday, 3 September 2018

कुशल गृहणी एवं समाज सेविका नन्देश्वरी मिश्रा हुई पंचतत्व में विलीन

रिपोर्ट ज्ञानेंद्र पांडेय
   कुशल गृहणी  एवं समाज सेविका नन्देश्वरी  मिश्रा हुई पंचतत्व में विलीन   हरगांव (सीतापुर)  नगर पंचायत हरगांव के  सराय पित्थू वार्ड   निवासी नंदेश्वरी मिश्रा  पत्नी त्रिलोकी नाथ मिश्र पूर्व प्रधान का ड० राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया उन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर  इस माया रुपी दुनिया से विदा ली। 
     निधन का समाचार सुनकर उनके परिजनों सहित नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई उनके निधन पर मुख्य चौराहे पर अधिकांश दुकानें बंद रही।
       उनका अंतिम संस्कार प्राचीन सूर्यकुंड तीर्थ पर किया गया उनकी अंतिम यात्रा में  क्षेत्रीय विधायक सुरेश राही पूर्व सांसद जनार्दन प्रसाद मिश्र नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष गफ्फार खान विधायक सहयोगी सन्तोष गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र शुक्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सेठ नगर पंचायत हरगांव के पूर्व अध्यक्ष हरिनाम बाबू मिश्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुणेश त्रिपाठी  समाजसेवी  सुशील शुक्ला  पूर्व प्रधान  वजीरपुर सुशील मिश्रा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय मिश्र हरगांव पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर मिश्रा अनूप रस्तोगी सुनील त्रिपाठी उर्फ बल्लू प्रताप तिवारी राकेश कुमार पाण्डेय सुमित शुक्ला चंद्र मोहन तिवारी सुधांशु पाण्डेय उर्फ गोलू अभिषेक मिश्र पिंकू दिनेश मिश्र लालन राजेंद्र शुक्ला  प्रभात महेश्वरी  आदि के साथ साथ  व्यापारी  वीरेंद्र मिश्र पिंकू पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सुंदर अवस्थी सहकारी गन्ना विकास समिति लि० हरगांव के  चेयरमैन हरीश मिश्रा चीनी मिल हरगांव के महाप्रबंधक गन्ना राजेश सिंह चीनी मिल हरगांव के सुरेश पाण्डेय प्रगति शील कृषक दिनेश बाजपेई आदि ने उपस्थित  रहकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
      ज्ञात हो कि समाज सेविका  स्व० श्रीमती मिश्रा  पूर्व सांसद जनार्दन प्रसाद मिश्र की भाभी नगर पंचायत हरगांव के पूर्व सभासद सुनील मिश्र बब्बू  की मां थी।

Thursday, 30 August 2018

लहरपुर पुलिस की अभिरक्षा से 354 का कैदी चकमा देकर हुआ फरार कोतवाली पुलिस ने किया पुनः गिरफ्तार

रिपोर्ट-ज्ञानेंद्र पांडेय
लहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां से चारदीवारी से कूदकर हुआ फरार
लहरपुर कोतवाली पुलिस के अभिरक्षा  से रामू पुत्र रामकुमार उम्र 25 वर्ष निवासी कुली मोहम्मदपुर लहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय परीक्षण हेतु कांस्टेबल उमेश सोनकर व होमगार्ड विश्व रामलाल के साथ  1:30 बजे आए थे अभियुक्त का मेडिकल होने के बाद जब पुलिस उसे बाहर ला रही थी पुलिस की लचर व्यवस्था को देखते हुए अभियुक्त आगे-आगे पुलिस पीछे पीछे एक पुलिस वाले ने हाथ पकड़ने को भी नहीं कहा परंतु दूसरे ने ध्यान नहीं दिया इसी बीच मौका पाकर अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर लहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीछे की चारदीवारी से कूदकर फरार हो गया
उक्त अभियुक्त धारा 354 के अंतर्गत लाया गया था
गौरतलब है नारे पुरवा गांव में छेड़छाड़ की घटना का आरोपी 9 अगस्त 2018 का मुकदमा पंजीकृत है तब से वह फरार चल रहा था आरोपी 30 अगस्त 2018 को पुलिस की गिरफ्त में आया था और वहां से उसे मेडिकल के लिए भेजा गया लेकिन  कारागार में दाखिल होने से पहले ही मुलजिम लहरपुर पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया जिसके बाद लहरपुर नगर में हड़कंप मच गया आपको बता दें कि लहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे कैमरे में पूरी घटना तो कवर हो गई पर जब लगे कैमरे में फुटेज को देखना चाहा तो अस्पताल में तैनात अधीक्षक से लेकर पूरे डिपार्ट में किसी को उसका पासवर्ड तक नहीं पता इस सिलसिले में अधीक्षक सुधीर पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सेटिंग को ठीक कराया गया था जिससे उसका पासवर्ड रिसेट हो गया है इससे पुराना पड़ा पासवर्ड से लॉक नहीं खुल रहा अभियंता को बुलाकर सही कराया जाएगा इस घटना से लहरपुर पुलिस की खूब तू तू होती नजर आ रही थी जब घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह को मिली तो वह आनन-फानन में कोतवाली से बाइक से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए घटना की पूरी जानकारी ली उसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश से कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने कांस्टेबल उमेश सोनकर पर मुकदमा संख्या 223 224 पंजीकृत कर कार्यवाही की वह होमगार्ड विश्व रामलाल को निलंबित कर दिया पुलिस फरार मुजरिम की तलाश करती रही काफी मशक्कत के बाद लहरपुर कोतवाली पुलिस ने 354 का मुलजिम की घेराबंदी कर 3 से 4 घंटे में पुनः गायघाट से गिरफ्तार कर लिया गया कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह की इस सख्त कार्रवाई की सराहना होती देखी गई

पूर्व सभासद दिनेश कनौजिया का हृदय गति रुकने से हुआ निधन

रिपोर्ट ज्ञानेंद्र पाण्डेय
हरगांव (सीतापुर)  नगर पंचायत हरगांव के  वार्ड जहांगीराबाद निवासी व शुगर मिल वार्ड से सभासद रहे दिनेश कुमार कनौजिया का हृदय गति रुकने से निधन हो गया वह अपने पीछे रोता बिलखता परिवार छोड़ गये।
       कनौजिया के निधन का समाचार सुनकर  जहांगीराबाद वार्ड सहित  शुगर मिल वार्ड में मायूसी छा गई।
         कनौजिया के  असामयिक निधन पर एक पंचवर्षीय को छोडकर  सभासद रहे वर्तमान सभासद अशोक कुमार मिश्र  मोहल्ला गुरुदेव नगर वार्ड से सभासद रहे वर्तमान सभासद प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता जहांगीराबाद वार्ड के सभासद राम नरेश कनौजिया शुगर मिल वार्ड के सभासद मुकेश राय सभासद प्रतिनिधि सुभाष जोशी नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष गफ्फार खान नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक जय प्रकाश अवस्थी शिव बदन सुशील कुमार अहिबरन लाल विनोद  बाल्मीकि आदि ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
      वहीं लगातार दो पंच वर्षीय सभासद रहे वर्तमान सभासद प्रति निधि दिनेश गुप्ता ने नगर पंचायत अध्यक्ष को फोन से सूचना दिए जाने के बावजूद भी नगर पंचायत द्वारा शोक  सभा नहीं किए जाने पर  गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपना विरोध जताया है।

बिजली विभाग की लापरवाही से गई बुजुर्ग किसान की जान

रिपोर्ट ज्ञानेंद्र पांडेय
हरगाँव- हरगाँव थाना क्षेत्रके एक गांव मे शौच करने गये एक बुजुर्ग की खेत में टूट कर पड़े बिजली के तार से करंट लग जाने से मौत हो गयी ।प्राप्तजानकारी के अनुसार हरगाँव थाना के अन्तर्गत ग्राम बहेरवां मजरा अमितिया निवासी मान सिंह पुत्र राम किशन उम्र लगभग 52 वर्ष ने अपने खेत में अवारा जानवरों से फसल की रक्षार्थ कटीले तार लगा रखे है और उनके ही खेत के ऊपर से बिजली की 11000 वोल्ट की लाइन भी निकली हुई है रात में बिजली का तार टूट कर गिर जाने से करंट खेत में लगे कटीले तारों में भी प्रवाहित हो गया ।गुरूवार की सुबह जब मान सिंह खेत की तरफ शौच के लिए गये तो कटीले तारो मे उलझ गये जिससे कि तारों में  प्रवाहित हो रहे करेंट की चपेट में आने से उनकी घटनास्थलपर ही मौत हो गयी ।सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आवश्यककार्यवाही की तथा पोस्टमार्टम के लिएसीतापुर भेजा । गौरतलब रहे जब किसी लाईन के जब तार टूट कर गिरता है तो तुरंत पावर हाउस में लगा संकेतक घटना की सूचना कर्मचारी को बता देता है ।संकेतक से सूचनाके बावजूद कर्मचारी ठीक करने नहीं गये तो लापरवाही मानी जायेगी।मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र सर्वेश 35 व सुभाष29 के साथ दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Wednesday, 29 August 2018

केसरी गंज चौराहे पर हुआ हादसा मौके पर मौत

रिपोर्ट ज्ञानेंद्र पांडेय
गनेशी  पुत्र कडीले उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम केसरी गंज रात्रि लगभग 8:00 बजे किसी काम से केसरी गंज तहसील मोड़ पर आया था घर जाते समय सनसाधन सहकारी समिति के आगे ट्रांसपोर्ट के सामने से जा रहे अज्ञात वाहन से  हुई मौत सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह समस्त स्टाफ वा 100 नंबर डायल  मौके पर पहुंच कर लाश का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम हेतु सीतापुर के लिए भेजा गया जबकि मृतक एक निहायत गरीब था मजदूरी करके  अपने परिवार की जीविका चलाता था परिवार में दो छोटे छोटे बच्चे व एक छोटी लड़की थी जिन का रो रो कर बुरा हाल है कोई नहीं बचा मजदूरी करके खिलाने वाला उस जगह पर कोई यह नहीं बताने वाला मिला की कैसे हुई मृत्यु जबकि पिकेट की दूरी महज 50 मीटर
29 अगस्त 2018
ब्यूरो ज्ञानेंद्र पांडे आज इंडिया सिटीजन वॉइस सीतापुर

शारदा नदी में हो रहा निरन्तर कटान

यूपी जिला सीतापुर के ब्लॉक रेउसा व बेहटा की कटान पीड़ित ग्राम सभाओं का जायजा ले सकते हैं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी

सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है कि तंबौर की ग्राम सभा अकबरपुर मल्लापुर रतौली इत्यादि ग्राम सभाओं का ले सकते हैं जायजा प्रधान प्रतिनिधि अकबरपुर जुनैद अहमद ने ने बताया की शारदा नदी के कटान स्थल पर मौलाना अबरार इस्लामुद्दीन नबी अहमद नावेद इस्लाम तहसीलदार लहरपुर प्रदीप लेखपाल अनिरुद्ध लेखपाल श्रवण लेखपाल सर्वेश लेखपाल मुकेश लेखपाल तथा प्रधान प्रतिनिधि अकबरपुर जुनैद अहमद अब्दुल सत्तार जय कुमार वर्मा डॉक्टर अखलाक छन्नूलाल मिश्र हरिशंकर मिश्र संगम लाल मिश्र वेद प्रकाश मिश्र इत्यादि लोगों ने शारदा नदी के कटान की स्थिति का जायजा लिया जो नित्य प्रतिदिन कर रही है कटान जानकारी लेने पर मालूम हुआ किस सिराजुद्दीन पुत्र अमीन नौशाद पुत्र अब्दुल हक शहीद पुत्र सत्तार अपने मकान का सामान व निकालते वक्त छत गिरने से लगी काफी चोट जिसका अस्पताल में चल रहा है इलाज

Tuesday, 28 August 2018

अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी धनराज बाजपेई का जनसंपर्क अभियान शुरू

कानपुर। आगामी 2019 लोकसभा चुनाव के लिये जिस तरह सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। जिस तरह से चुनाव नजदीक आता जा रहा है उसी तरह से प्रत्याशियों ने आम जनमानस के बीच अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ रजि के समर्थित प्रत्याशी धनराज संदीप बाजपेई ने भी अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। सवर्णो को शोषण की जानकारी देने के साथ लोगो से संपर्क बनाना भी शुरू कर दिया है।राष्ट्रीय सवर्ण एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यम तिवारी ने भी लोकसभा अकबरपुर के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर धनराज बाजपेई के लिए समर्थन मांगना शुरू कर दिया है। आज जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों परास,कोरिया, भदरस, तेजपुर,रतनपुर, नंदना, हथेही सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया जिससे उन्हें भारी जनसमर्थन मिलता दिख रहा है जनसंपर्क अभियान में हथेही प्रधान जगत तिवारी, शुशील बाजपेई, जितेंद्र चौहान,सुनील अवस्थी,नवीन पांडेय,सत्यम तिवारी, कौशल मिश्रा,दुष्यत तिवारी,कल्लू यादव,गगन सचान सहित अन्य लोग जनसंपर्क अभियान में धनराज बाजपेई के लिए समर्थन मांगते रहे।