Sunday, 16 October 2016

चित्रकूट ब्रेकिंग*स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही फिर हुई उजागर

मोहिनी जी रिपोर्टेर मौदाहा
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही फिर हुई उजागर।जिला अस्पताल के गेट के बाहर फिर हुआ खुले आसमान के नीचे बच्चा।अस्पताल प्रशासन ने कर दिया था रिफर।महिला अमरवा मजरा बिहारा गांव की है निवासी है चित्रकूट के जिला अस्पताल के गेट मे हुआ प्रसव समस्त डाक्टरो का ध्यान सिर्फ पैसो की तरफ बना रहा युवती ने काफी शोर भी मचाया लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने कोई सहायता उपलब्ध नही करायी जिससे माना जाता है कि सरकारी अस्पताल भी अब पैसे वालो की जागीर बन चुके है

कानपुर- शहर में नही थम रहा दबंग शोहदों का आतंक



 सत्यम तिवारी सम्पादक
कानपुर- शहर में नही थम रहा दबंग शोहदों का आतंक, दिनदहाड़े बेख़ौफ़ शोहदे ने डॉक्टर से मिलने गयी युवती को खींचने का किया प्रयास,चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने शोहदे को दौड़ाया,शोहदा बाइक छोड़कर हुआ फरार,पुलिस के डायल 100 पर सूचना के बावजूद घण्टे भर बाद मौके पर पहुँची कानपुर की हाईटेक पुलिस...*
काकादेव के शास्त्री नगर की रहने वाली युवती पैथोलाजी लैब में काम करती है आज दोपहर वो किसी काम से जूही गौशाला डॉ कंचन माला गुप्ता  के क्लिनिक गयी थी तभी युवती के ही पड़ोस में रहने वाला राजेश शुक्ला भी क्लीनिक पहुँच गया और युवती से छेड़छाड़ करने लगा,घबराई युवती जब क्लीनिक से निकल कर वहाँ से जाने लगी तो दबंग राजेश ने युवती का हाथ पकड़ कर उसे जबर्दस्ती अपनी बाइक में खीचने का प्रयास किया,दिनदहाड़े का मामला होने के कारण शोर शराबा सुनकर काफी भीड़ लग गयी और माजरा समझ कर लोगो ने राजेश को दबोच लिया और युवती ने पुलिस को 100 नम्बर पर सूचना दी लेकिन पुलिस के काफी देर से पहुँचने के कारण शोहदा हाथ छुड़ाकर वहाँ से पैदल ही भाग निकला,मौके पर पहुँची पुलिस ने शोहदे की बाइक अपने कब्जे में ले ली है।
वही युवती ने उक्त के खिलाफ थाना नौबस्ता में तहरीर दी है साथ ही मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग लेकर एसएसपी से गुहार लगायी है

Saturday, 15 October 2016

सिधौल मे कटिया मसीन से युवक के कटे दोनो हाथ

कमलेश शुक्ला प्रबंध सम्पादक
सजेती क्षेत्र के गांव सिधौल मे एक युवक दुसरे के घर मजदूरी करके अपने घर परिवार का जीवन यापन करता था लेकिन आज उसके साथ कुदरत ने इस तरह का खेल खेला की आज वो अपने परिवार को दो रोटी खिलाने लायक नही बचा है जिसका नाम राजू कोरी उम्र 35वर्ष है अब युवक का परिवार किस तरह से रहेगा उनके परिवारीजन यहीसोच कर दुखी है और उनके हाल बेहाल है

कोटेदार के खिलाफ कालाबाजारी का प्रदर्शन

कमलेश शुक्ला प्रबंध सम्पादक
सजेती कानपुर-थाना सजेती के ग्राम बम्भौरी मे कोटेदार की मनमानी से परेशान युवको ने एसडीएम आवास के सामने किया धरना प्रदर्शन जिसमे की ग्राम प्रधान भी मौजूद थी ग्राम प्रधान ने बताया की कोटेदार मेरी फर्जी मोहर का एस्तेमाल करके गल्ला व तेल उठा लेता है और गांव के लोगो को पूर्ण मात्रा मे नही देता और पैसे भी अधिक ले रहा है जबकी कोटेदार का कोटा निलम्बित किया जा चुका था लेकिन उसका कोटा फर्जी ढंग से अधिकारियो की मिलीभगत से चालू हो गया है प्रधान ने बताया की जब वो धरने पर बैठी तो एसडीएम साहब ने उनको डाटा की ये सब करने से तुम लोगो को कुछ नही मिलेगा और अगर कोई हरकत की तो अंदर कर दिये जाओगे ऐसे हालात मे जब अधिकारी इनकी बातो पर ध्यान नही देंगे तो आम आदमी क्या कर पायेगा!

कुए मे मिली तीन दिन से लापता युवक की लाश

समय की खबर न्युज
कानपुर(घाटमपुर)-कस्बा घाटमपुर के मोहल्ला गांधीनगर के स्कूल गांधी विद्यापीठ ई0का0 घाटमपुर मे बने कुए मे युवक की लाश आज कुए से गंध पाये जाने पर जब जांच की गई तो तीन दिन से लापता युवक हरीओम पाण्डेय की रूप मे शिनाखत की गई युवक की उम्र 38 साल है परिवारीजनो ने युवक की हत्या की आशंका जतायी है पुलिस मामले की जांच कर रही है

छेडखानी का विरोध करने पर शोहदे ने युवती के सिर मे बोतल मारी :लहुलुहान

समय की खबर न्युज
कानपुर(घाटमपुर)‌‌-आज सुबह कोतवाली व थाना घाटमपुर की चौकी साढ मे एक युवती सुबह सौच के लिये गयी वैसे ही मौके की ताक मे खडा एक गांव का युवक छतेनी(25) ने युवती को पकड लिया और छेडछाड करना प्रारम्भ कर दिया युवती ने जब इसका विरोध किया तो उस युवक ने युवती के सर मे बोतल मार दी व किसी धारदार हथियार से वार कर दिया से युवती बुरी तरह घायल हो गई परिवारीजन युवती को लेकर चौकी पहुचे जहा से पुलिश ने उनको डाक्टरी हेतु घाटमपुर सीएचसी भेजा और उसके बाद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है

Thursday, 13 October 2016

मौसमी बदलाव मे सावधानी जरूरी

पीयुष गुप्ता रिपोर्टेर
कानपुर देहात-दिन मे गर्म और रात के वक्त मौसम का मिजाज नरम रहने के कारण लोगो के स्वास्थ पर विपरीत असर पड रहा है डाक्टरो का कहना है की मौसमी बदलाव के समय ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है खान पान मे सावधानी बरते ताजा और हल्का खाना खाये अकबरपुर के अनन्तराज हास्पिटल के संचालक डा0अमित कटियार ने बताया की मौसम बिल्कुल गर्म या ठंडा रहने मे खास दिक्कत नही होती!