Monday, 3 October 2016

उत्त्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी नहीं लड़ेगी २०१७ का विधान सभा चुनाव।

यू.पी लखनऊ – आम आदमी पार्टी २०१७ का विधान सभा चुनाव नहीं लड़ेगी ,ऐसे में सारा फोकस लोक सभा चुनाव पर है।  पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी 2019 लोकसभा पर फोकस कर रही है। ऐसे में यूपी में असेंबली चुनाव ना लड़कर पार्टी पहले निकाय चुनावों में उतरेगी।
दिल्ली में हुई बैठक में तय किया गया
-दिल्ली में बुधवार को हुई आम आदमी पार्टी की बैठक में यूपी के सभी पदाधिकारी बुलाए गए थे।
-इसमें जोनल पदाधिकारियों के साथ-साथ पार्टी के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष भी पहुंचे थे।
-बैठक में मंथन पर पता चला कि अभी ग्राउंड लेवल पर पार्टी की जमीन पुख्ता नहीं हुई है।
-इसी के बाद तय किया गया कि पार्टी पहले निकाय चुनावों में हिस्सा लेगी।
-यही वजह रही कि यूपी विधानसभा चुनाव से आप ने अपने हाथ खींच लिए हैं।
2019 पर फोकस है
-पार्ट्री से जुड़े पदाधिकारियों की मानें तो आप ने लोकसभा चुनाव जरूर लड़ा था, लेकिन एक भी सांसद जीत कर संसद नहीं पहुंचा था।
-तब से पार्टी ने ग्राउंड लेवल पर काम करना शुरू कर दिया।
-हालांकि 2 साल में वह स्टेटस अभी नहीं बन पाया है जिसके सहारे विधानसभा चुनाव की नैय्या पार लगाई जा सके।
-कहीं ढंग से संगठन नहीं खड़ा हो सका है तो कहीं सही कैंडिडेट नहीं है।

कानपुर (घाटमपुर); आर्जकतत्वों ने फेंकी हनुमान जी की मूर्ति ,इलाके में फैला तनाव ….

समय की खबर न्युज सम्पादक
कानपुर ; आर्जकतत्वों ने किया दो समुदायों के बीच तनाव फ़ैलाने का काम । घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के तरगांव जो की अतिसवेदनशील क्षेत्रों की गिनती में आता है आज उसी गॉव में सुबह हनुमान जी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने स्थापित जगह से हटाकर पानी में फेक दिया । जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है । मौके पर भारी पुलिस बल व् पीएसी तैनात कर दी गयी है ।
पतारा चौकी क्षेत्र के तरगाव में बीते दो साल पहले ग्रामीणों द्वारा पीपल के पेड़ के नीचे हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करायी गयी थी ।कल रात अज्ञात लोगों ने उनकी मूर्ति को पानी में फेंक दिया जब सुबह ग्रामीणों ने ये देखा तो उनमे आक्रोश फ़ैल गया । सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने दूसरे समुदाय पर आरोप लगाते हुए जमकर हो हल्ला किया ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस बल व् पीएसी बुलाकर हनुमान जी की मूर्ति को फिर से वहीं रखवाकर ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है ।

कानपुर (घाटमपुर): विवाहिता को जिंदा जला ससुरालीजन हुए फरार ….

समय की खबर न्युज
कानपुर : घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में ससुरालीजनों ने विवाहिता को केरोसीन डालकर मौत के घाट उतारकर फरार हो गए ।पड़ोसियों से मिली जानकरी पर पहुंचे मायकेपक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी ।
पाहड़वापुर फतेहपुर निवासी शिवबालक ने अपनी बेटी प्रियांशु 24  की शादी 4 वर्ष पहले घुरुवाखेड़ा निवासी राघवेंद्र से की थी शादी के बाद दोनों के एक लड़का हुआ । आज शाम पड़ोसियो से मिली जानकरी पर पहुंचे शिवबालक अपनी बेटी के ससुराल पहुंचा और घर के अंदर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी उसकी बेटी का जला हुआ शव कमरें में पड़ा था ।
सूचना पर पहुंचे घाटमपुर एसओ ने घटना की जाँच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश में जुट गए है ।

धोनी का जादू बाक्स ऑफिस पर भी चला, तोड़े कई फिल्मो के रिकॉर्ड ….

सम्पादक
नई दिल्ली: फिल्म ‘एम.एस.धोनी : द अनटोल्ट स्टोरी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में तहलका मचा दिया है|
इस फिल्म ने ओपेनिंग वीकेंड में यानि शुरूआती तीन दिनों में कुल 66 करोड़ की कमाई कर ली है|
मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके बताया है कि शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने शुक्रवार को 20.6 करोड़, शनिवार को 21.30 करोड़ और रविवार को 24.10 करोड़ की कमाई की है|
इस तरह इस फिल्म ने तीन दिन की कमाई में अक्षय कुमार और शाहरूख जैसे सुपरस्टार्स को भी पछाड़ दिया है| ये फिल्म ओपेनिंग की कमाई में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. इससे पहले नंबर वन पर सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ है जिसने तीन दिनों में 180 करोड़ की कमाई की थी|
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं| कमाई के लिहाज से देखा जाए तो धोनी क्रिकेट पर तो हिट हैं ही साथ में उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी बादशाहत कायम रखी है|
समीक्षकों ने भी इस फिल्म को अच्छी रेटिंग दी है और शानदार बताया है. इस फिल्म में सुशांत के साथ दिशा पटानी और कियारा आडवाणी भी हैं|फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है जो इससे पहले ‘बेबी’ और ‘स्पेशल 26’ जैसी फिल्में बना चुके हैं

पोस्टमार्टम हॉउस पहुंची महिला ,लाशो पर किये चाकू से ताबड़तोड़ वार…..

 सम्पादक
कानपुर : आज दोपहर पोस्टमार्टम हॉउस में अजीबो गरीब मंजर देखने को मिला यहां पर एक महिला ने लाशों पर चाकू से कई वार किये और वहां मौजूद पुलिस केवल तमाशा देखने में मशगूल रही ।
गोविन्द नगर निवासी बताई जाने वाली महिला सुशीला दिमागी रूप से अस्वस्थ्य है आज सुबह चाकू लेकर वो पोस्टमार्टम हॉउस पहुंची और आये शवों पर चाकू से वार करने लगी ये देख वहां मौजूद लोगों में दहशत फ़ैल गयी। भीड़ ने सुशीला को वहां से  किसी तरह भगाया ।

खौफ हो तो ऐसा कि मोहल्ले के लोग पलायन के लिए हो गए मजबूर…



 सत्यम तिवारी सम्पादक
 कानपुर.भाजपा नेता कैराना में हिन्दू परिवारों के पलायन को लेकर पूरे देश में हो हल्ला मचाए हुए हैं। लेकिन इन्हीं के एक विधायक व इनके भाई की दबंगई के चलते एक नहीं कई परिवार मोहल्ले से पलायन कर गए हैं। एक परिवार ने जबरन मोहल्ले से भगाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं जब इस परिवार ने मकान छोड़ने से इंकार किया तो विधायक अपने गुर्गों के साथ आ धमका और महिला, बच्चे व बुजुर्गों ने कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की। विधायक ने पूरे परिवार को मोहल्ला छोड़ देने के साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार घर छोड़कर किराए के मकान पर रहने को विवश है | पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई, सीएम और पीएम को खत और ट्वीट किया, लेकिन इसकी आवाज नहीं सुनी गई|
चकेरी थाना क्षेत्र के जेके कॉलोनी में रहने वाले एयरफोर्स के ठेकेदार नीरज सिंह ने यूको बैंक से नीलामी में एक प्लाट खरीदा। उनके प्लाट के सामने महाराजपुर विधानसभा से भाजपा विधायक सतीश महाना के भाई का प्लाट है। भाजपा विधायक के भाई और उनके गुर्गें ने नीरज सिंह के भी प्लाट पर कब्जा कर लिया और उसमें बाउंड्री भी खड़ी कर दी। जब नीरज ने उन्हें रोका, तो भाजपा विधायक ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी और प्लाट से भगा दिया। प्लाट पर कब्जे की शिकायत नीरज ने थाने से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से की, लेकिन कोई भी नतीजा नहीं निकला। डीजीपी के ट्विटर पर भी शिकायत के बाद पुलिस ने भाजपा विधायक का मामला बता कर कोई भी कार्रवाही नहीं की। मजबूर होकर पीड़ित परिवार ने अपने मकान को बेचकर पलायन करना ही उचित समझा।
PM – CM – DGP से लगा चुका फरियाद
नीरज ने बताया कि विधायक व उसके भाई की दबंगई की शिकायत हमने स्थानीय पुलिस से की, पर किसी ने हमारी मदद नहीं की | सीएम को खत और एसएमएस के जरिए अपनी पीड़ा बताई, बावजूद वहां से अभी तक किसी तरह का जवाब नहीं मिला | पीएम को भी कई खत लिखे, लेकिन न्याय नहीं मिला | कुछ दिन पहले डीजीपी को ट्वीट कर विधायक की दबंगई की शिकायत की, पर वहां से निराशा ही हाथ लगी |
जान प्यारी है, मकान बिकाऊ
पीड़ित की पत्नी किरण लाता का कहना है कि विधायक के भाई की दबंगई का आलम ये है की परिवार के बच्चे भी स्कूल आने-जाने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दबंगई के चलते दहशत में पलायन कर जान बचाना ही बेहतर है। इसको लेकर ही हम अब अपने सभी मकानों पर भी मकान बिकाऊ है, के बोर्ड लगा रहे हैं। किरण लता ने बताया कि देश के पीएम ट्वीट और खत पहुंचते ही एक्शन लेते हैं, लेकिन हमारे मामले पर वहां से अभी तक सुनवाई नहीं हुई |
   वहीं इस पूरे प्रकरण को लेकर जब भाजपा विधायक सतीश महाना से बात की गई तो उन्होंने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी से इंकार कर फोन काट दिया |

बारामूला के आर्मी कैंप पर फिदायीन हमला, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

सत्यम तिवारी सम्पादक
नई दिल्लीः उरी हमले के बाद अब जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना के कैंप पर फिदायीन हमला हुआ है. सेना की राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट का कैंप बारामूला के जांबाजपुरा में है. हमले के बाद दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. सेना ने इस बात की पुष्टि कर दी है. कैंप के दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है, जबकि बड़ी खबर ये आ रही है कि  आतंकी कैंप के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए हैं.
आतंकी जैसे ही कैंप के करीब पहुंचे वहां ग्रेनेड से हमला किया. खबरों की मानें तो आतंकी 2-4 की संख्या में है.
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि बारामूला से उन्हें खबर मिल रही है कि वहां फायरिंग की आवाज सुनी जा रही है, सभी की सलामती की दुआ करता हू.
मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने यूनिट कैंप के ठीक सामने बने स्टेडियम की तरफ से हमला किया.  खबरों की मानें तो ये वही आतंकी हो सकते हैं जो उरी हमले के समय भारत में घुसने में कामयाब हो गए थे. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ये पहलू घटना है. भारत ने 18 सितंबर को हुए उरी हमले के बाद  29 सितंबर को LOC के अंदर जा कर सर्जिकल स्ट्राइक किया था.