ब्यूरो रिपोर्ट समय की खबर
ज्ञानेंद्र पांडे
जनपद सीतापुर में विकासखंड हरगांव के ग्राम कलीनामा में गांव बाहर खेतों से होकर जाने वाली नहर की पुलिया में काफी कचड़ा और मिट्टी फंसीं होने के कारण पानी आगे न जा पाने से ये नहर लगभग 12 मीटर लंबी फटी पड़ी है ये इस घटना की शिकायत माह फरवरी 2019 से किसानों के माध्यम से जिम्मेदार अधिकरियो (जे ई श्री मोहन कुमार श्रीवास्तव , जिलेदार , पितरोल)से की जा रही है शिकायत के बावजूद इस सरकार में जिम्मेदार अधिकारी इसे नजरअंदाज करके मनमानी कर रहे है और किसानों का कहना है कि जे ई मोहन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नहर सभी किसान मिलकर अपने आप सही कर लो कसान इस काम को अंजाम देने में असमर्थ है जिससे यहां के किसानों की सैकड़ो बीघा फसल नष्ट हो गयी है। नहर फटने से पानी अपनी रफ्तार से पास के सभी खेतों में पूरी तरह पानी भर गया है इन गरीब किसानों के पास अपने परिवार का जीवन यापन करने का स्रोत उनकी खेती है इनकी बर्बादी के जिम्मेदार अधिकारीगण है इस घटना की शिकायत ये गरीब किसानों ने (1.बनवारी लाल पुत्र बंशी (87) निवासी ग्राम प० कलीनामा 2.रामप्रसाद पुत्र सकरु (48) निवासी ग्राम कल्याणपुर 3.प्रमोद पुत्र कृष्णपाल (40) निवासी नयागांव 4.कमलादेवी पत्नी बाबूराम (45) निवासी ग्राम कल्याणपुर 5.पप्पू पुत्र झब्बू (40) निवासी ग्राम नयागांव 6.दिलीप कुमार पुत्र परसुराम (32) निवासी ग्राम कलीनामा ) ने बार बार की लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही हुई ।
इस सरकार में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा स्वछ भारत मिशन चलाया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इसका खिलवाड़ किया जारहा है और इस मिशन के साथ साथ गंदा मिशन चलाया जा रहा है । अब देखना ये है कि इस सरकार में किसानों को न्याय दिलाया जाता है या नही और किस प्रकार की कार्यवाही होती है
हमारी सोच मात्र यह पोर्टल ही नही बल्कि देश को भी सही दिशा निर्द्श देना है जब हम बदलेंगे तो देश अपने आप बदलेगा सत्यम तिवारी सम्पादक 9125435591,8299037499 == कमलेश शुक्ला प्रबंध सम्पादक 8127039427
Wednesday, 3 April 2019
भाजपा सरकार में किसानों के साथ हो रहा अत्याचार सैकड़ो बीघा फसल हुई बर्बाद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment