रिपोर्ट -ज्ञानेंद्र पाण्डेय
हरगांव (सीतापुर ) धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जन क्रांति दल (डेमो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं धौरहरा क्षेत्र से प्रत्याशी बनकर अजय वर्मा ने प्रेस वार्ता कर अपनी नीतियों को मीडिया के सामने रखते हुये चुनावी बिगुल को बजा दिया है ।
उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ हिन्दी , हिन्दू, हिंदुस्तान गऊमाता, नारी और किसान की बात करता हूं तब तक इनका सम्मान नहीं होगा तब तक देश खुशहाल नहीं रहेगा । वर्तमान में हिन्दू सिमटता जा रहा है । गायें आज सड़कों पर भटक रही है इस ओर कोई देखने वाला नहीं है क्षेत्र का किसान परेशान है।
उन्होंने यह भी बताया कि मैं अगर चुनाव जीतता हूँ तो केवल शून्य की लागत शिक्षा,शून्य की लागत बेरोजगारी, शून्य की लागत सिंचाई, शून्य की लागत में स्वास्थ्य की योजनाओं को लाने का हर संभव प्रयत्न करूँगा। आज सरकारी हॉस्पिटल में दवाएं नही है लोग परेशान है । मैंने हज़ारों लोगों को अपने देशी नुस्खे से ठीक कर समाज सेवा की है मैने देशी दवाओं के द्वारा कई असाध्य बीमारियों के मरीजों को ठीक किया है ।
उन्होंने कहा चुनाव जीतने के बाद मैं सुरक्षा व्यवस्था नहीं लूंगा मेरी सुरक्षा व्यवस्था में लगने वाला सिपाही देश की सेवा करेगा, कोई अनावश्यक खर्चा नहीं लूंगा केवल आधा वेतन आवश्य खर्चे के लिये लूंगा। कोई भी गौ वंश सड़क पर नहीं दिखेगा सभी गौ वंश के लिए दो माह के अंदर उनका स्थाई घर होगा । सभी किसान भाइयों के लिये सत्तर रुपया घंटे अल्प मूल्य सिंचाई योजना के अंतर्गत सिंचाई की व्यवस्था की जायेगी । पूरे लोकसभा क्षेत्र में प्रत्येक गांव में 20 बेरोजगारों को स्थाई रोजगार मुहैय्या कराया जायेगा । फोन खर्चा आपका नहीं होगा आप केवल मिस कॉल करें इधर से पदाधिकारी आप से बात करेंगे। आप सभी को मैं हमेशा उपलब्ध मिलूंगा आपको अपने सांसद को ढूंढना नहीं पड़ेगा। गुरुकुल पद्धति पर संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना की जायेगी जिसमें निशुल्क शिक्षा व्यवस्था होगी। पांचों विधानसभाओं में निशुल्क दवा वितरण कराया जायेगा। पूरे धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्र में माह में एक बार निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन अवश्य होगा जिसमें नेत्रदान के द्वारा नेत्रहीनों को रोशनी की ब्यवस्था कराई जाएगी। किसानों के लिए विशेष डीजल यूरिया व डी.ए.पी. की कटौती जैविक खाद को बढ़ावा गन्ने की कोई घटतौली नहीं सभी किसानों का गन्ना मूल्य मिल पर बिकेगा किसान की आय दो वर्ष में दो से तीन गुनी की जाएगी किसान एक बार गन्ना बोये और पांच साल काटे ऐसी ब्यवस्था की जायेगी।
अपने ग्राम पंचायत की 27 साल की प्रधानी में मैंने कुझ भी अपना स्वर्थ नहीं देखा। मैने सन 1996 में दवा की सेवा करने का विचार रखा था जो आज मुझे एक औषधि के रूप में देखने को मिल रहा है । मैनें एक प्रसिद्ध वैद्य के रूप में क्षेत्र में पहचान बनायी है ।
मैं केवल सामान्य लोगो से ही मिलकर अपने विचारों को रखता हूँ जिनसे हमारे प्रति लोगो मे एक अलग पहचान बन चुकी है। मैं अपनी भारतीय जन क्रांति दल डेमोक्रेटिक पार्टी से उड़ीशा, कर्नाटक,बंगाल,बिहार, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश सभी को मिलाकर 60 लोकसभा प्रत्याशियों को चुनाव लड़वा रहा हूँ ।
उन्होंने यह भी बताया कि मै स्वयं सेवक संघ का पूर्व में सिपाही रहा हूँ मेरे विचार पूर्णरूपेण हिंदुत्ववादी है ।अगर मेरी पार्टी चुनाव में विजय श्री हासिल करती है, तो N.D.A.का सहयोगी घटक बनकर मोदी जी का समर्थन करुंगा ।
चुनाव से पूर्व में मैने क्ई बार भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से अपनी पार्टी के गठबंधन के लिये बातचीत की परन्तु कोई परिणाम नहीं निकला।
हमारी सोच मात्र यह पोर्टल ही नही बल्कि देश को भी सही दिशा निर्द्श देना है जब हम बदलेंगे तो देश अपने आप बदलेगा सत्यम तिवारी सम्पादक 9125435591,8299037499 == कमलेश शुक्ला प्रबंध सम्पादक 8127039427
Wednesday, 3 April 2019
भारतीय जन क्रांति दल के प्रत्याशी ने अपनी उपलब्धियों को गिनाकर फूंका चुनावी बिगुल।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment