Wednesday, 21 December 2016

समाजवादी पार्टी ने सदैव युवाओं को बढ़ावा दिया है। यह युवा ही हैं जिनकी वजह से पिछले चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनी और 2017 के विधानसभा चुनाव में फिर से सपा को सफलता मिलेगी तथा पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी।

 आशुतोष पाठक जालौन
यह बात समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने बुधवार समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं की जरूरतों को समझते हैं इसलिए युवा कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई गईं। कौशल विकास के साथ ही सर्वाधिक संख्या में इस सरकार में नौकरियां देकर उनको रोजगार दिया गया। अकेले युवा ही नहीं बल्कि हर गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। इसी कारण प्रदेश में सपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। अब युवाओं पर अहम जिम्मेदारी है कि इन योजनाओं के बारे में वह गांव-गांव शहर-शहर में घूमकर लोगों को इनके बारे में जानकारी दें। जिससे अधिकाधिक लोग पार्टी की नीतियों से अवगत हो सके। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुखों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको वह पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। यह केवल उनका नहीं बल्कि पूरे जिले का सम्मान है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, विधायक दयाशंकर वर्मा, वीवी आर्या, दीपू यादव, कपिल यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment