कुठौंद (उरई )- मारपीट के एक मामले में 20 साल पहले जमानत मिलने के बाद
लापता हो गए मुलजिम भगोड़ा घोषित किए जाने के वाबजूद पुलिस के हत्थे नहीं चढ़
पाये >उनके ख़िलाफ़ अदालत का कुर्की आदेश थाने से बारबार पता न मिलने की
बात लिख कर लौटाया जा रहा था .अंततोगत्वा पुलिस की टालमटोलपकड़ में आने पर
पिछले दिनों हाइकोर्ट का रूख़ सख्त हो गया .उसने एस पी और एस ओ कुठौंद को
अल्टीमेटम दे दिया कि अगर तीन दिनों में अभियुक्त संबंधितअदालत में पेश
नहीं किये तो उन्हें हाइ कोर्ट में निजी तौर पर पेश होना पड़ेगा . एसपी ने
इसके बाद कुठौंद थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह को टीम गठित कर 3 दिन में
भगोडों को पकड़ कर हाजिर करने का निर्देश दिया सो मुखबिर की सूचनागुरुवार
को अभियुक्तगण रामदास व शिवशंकर पुत्रगण भोले निवासी जमालपुर जुन्नारदार
शेखपुर अहीर तिराहे पर जाते समय दबोच लिए गए.
No comments:
Post a Comment