Tuesday, 21 March 2017

जानें, कितने अमीर हैं यूपी के सीएम आदित्यनाथ और उनके मंत्री

मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी ने शपथ लेने के बाद पहली बैठक में ही अपने मंत्रियों से संपत्ति का ब्योरा मांग लिया है। अधिकारियों से भी उन्होंने 15 दिन के अंदर यह ब्योरा देने को कहा है। योगी के मंत्रिमंडल में अधिकतर सदस्य करोड़पति हैं।
यह हम उन हलफनामों के आधार पर कह रहे हैं जो मंत्रिमंडल के सदस्यों ने चुनाव में नामांकन के दौरान दिए हैं। मुख्यमंत्री खुद करोड़पति नहीं हैं लेकिन 46 मंत्रियों में से 34 करोड़पति और दस की संपत्ति एक करोड़ से कम है।

सबसे धनी मंत्रियों में राजा जय प्रताप सिंह का नाम सबसे ऊपर है। उनके पास 49 करोड़ पांच लाख से अधिक की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति वाले मंत्रियों में गिरीश यादव हैं। उनके पास 13 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति है।

गोरखपुर से सांसद व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की कुल संपत्ति 72 लाख 17 हजार रुपये है जो उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में नामांकन के दौरान बताया था।

आज बाटे जायेंगे मंत्रियो को विभाग

लखनऊ-योगी सरकार के गठन होने के बाद उनका ग्रह प्रवेश दैवीय मंत्रो के साथ करने के उपरांत आज मंत्रियो को उनके विभाग दिये जायेंगे

Thursday, 22 December 2016

लैपटाप न मिलने से क्षुब्ध छात्र-छात्राओं का कालेज में हंगामा




समय की खबर
अकबरपुर में मंगलवार को लैपटाप वितरण के दौरान मंगलपुर स्थित पंडित त्रियुगी नारायण इंटर कालेज के मेधावी छात्र-छात्राओं ने लैपटाप न मिलने पर बुधवार को कालेज में हंगामा किया। आधा घंटा तक चले हंगामे के बाद कालेज प्रधानाचार्य ने अधिकारियों से वार्ता कर लैपटाप दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर छात्र शांत हुए।
लैपटाप न मिलने से आक्रोशित छात्रों ने बुधवार को कालेज पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। शिक्षकों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र शांत नहीं हुए।

आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद पहुंचे प्रधानाचार्य विमल तिवारी ने अधिकारियों से वार्ता कर लैपटाप दिलाने का आश्वासन दिया। तब छात्र- छात्राओं का गुस्सा शांत हुआ। छात्रा गरिमा देवी, दीपा, नैशी, अंजली, अंकिता, चेतना, शिवानी व छात्र आयुष, प्रभात सिंह, अनुज कुमार, शक्ति आदि ने कहा कि हम लोगों के साथ जानबूझ कर ऐसा व्यवहार किया गया है। पक्षपात करते हुए सभी विद्यालयों के मेधावियों को लैपटाप वितरित किए गए, लेकिन हम लोगों को लैपटाप वितरित नहीं दिए गए।

छात्र-छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी समस्या का शीघ्र समाधान न हुआ तो विद्यालय में धरने पर बैठे जाएंगे। प्रधानाचार्य विमल तिवारी ने बताया कि वर्ष 2015 में विद्यालय से इंटरमीडिएट के 43 छात्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी गई थी, लेकिन लैपटाप वितरण की पात्रता सूची में मात्र 41 छात्र हैं। दो छात्रों के नाम नहीं है। सूची की जांच होने के चलते विद्यालय के सभी छात्रों को लैपटाप नहीं मिल सके। जिला विद्यालय निरीक्षक से शीघ्र जांच पूरी कराने का आग्रह किया है।

बता दें कि मंगलपुर कस्बा के पंडित त्रियुगी नारायण इंटर कालेज में वर्ष 2015 में इंटरमीडिएट के 43 तथा हाईस्कूल के 21 छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त किए थे, जबकि वर्ष 2016 में इंटरमीडिएट के 10 व हाईस्कूल के 11 छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त किए थे। इन सभी छात्रों को लैपटाप मिलने थे।

मंगलवार को अकबरपुर डिग्री कालेज में लैपटाप वितरण की जानकारी पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर जिलाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों से शिकायत की थी, लेकिन वहां पात्रता सूची में नाम न होने पर छात्रों को लैपटाप नहीं मिल सके थे। इससे सभी छात्र बैरंग लौट आए।

20 साल से फरार मुजरिमो को किया भगोडा घोसित

कुठौंद (उरई )- मारपीट के एक मामले में 20 साल पहले जमानत मिलने के बाद लापता हो गए मुलजिम भगोड़ा घोषित किए जाने के वाबजूद पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाये >उनके ख़िलाफ़ अदालत का कुर्की आदेश थाने से बारबार  पता न मिलने की बात लिख कर लौटाया जा रहा था .अंततोगत्वा पुलिस की टालमटोलपकड़ में आने पर पिछले दिनों  हाइकोर्ट का रूख़ सख्त हो गया .उसने एस पी और एस ओ कुठौंद को अल्टीमेटम दे दिया कि अगर तीन दिनों में अभियुक्त  संबंधितअदालत में पेश नहीं किये तो उन्हें हाइ कोर्ट में निजी तौर पर पेश होना पड़ेगा . एसपी ने इसके बाद कुठौंद थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह को टीम गठित कर 3 दिन में भगोडों को पकड़ कर हाजिर करने का निर्देश दिया  सो मुखबिर की सूचनागुरुवार को अभियुक्तगण रामदास व शिवशंकर पुत्रगण भोले निवासी जमालपुर जुन्नारदार  शेखपुर अहीर तिराहे पर जाते समय दबोच लिए गए.

महान दल की रैली में भीड़ का रैला उमड़ने से समाजवादी पार्टी में मची खलबली, लाखन कुशवाहा की उम्मीदवारी के बावजूद कुशवाहा वोटों में भारी सेंधमारी के आसार

समय की खबर ब्युरो
विधानसभा चुनाव के पहले कुशवाहा समाज पर आधारित महानदल ने अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए माधौगढ़ में रैली की। जिसमें सजातियों की भारी भीड़ जुटाने में आयोजकों को कामयाबी मिली। उधर समाजवादी पार्टी में महान दल की बड़ी रैली की खबर से खलबली मच गई है।
लाखन सिंह कुशवाहा का टिकट बहाल कर बसपा से नाराज कुशवाहा बिरादरी के वोटों की रखवाली करने में जुटी सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को आज उस समय आघात का सामना करना पड़ा जब माधौगढ़ स्थित बहादुर सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित महान दल की सभा में भीड़ का रैला उमड़ पड़ा। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने इससे गदगद होकर आतिशी भाषण दिया। जिसमें उन्होंने सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस सभी पर जमकर निशाना साधा। मौर्य ने कहा कि जो लोग इन पार्टियों का साथ दे रहे हैं वे हमारे वोट को इन्हें बेचने का काम कर रहे हैं। उन्होंने इन लोगों को कौम का गददार बताया। मौर्य ने नोट बंदी के लिए पीएम मोदी को खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि जिसकी नीयत अच्छी नही है वह दूसरे लोगों के लिए क्या अच्छे दिन लायेगा। मौर्य ने बाबा रामदेव को भाजपा का एजेंट करार दिया और कहा कि भाजपा ने अपना काला धन पार्टी फंड में जमा करके सफेद कर लिया। जबकि गरीबों को बर्बाद करके रख दिया।
इस अवसर पर उनके साथ आईं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन शाक्य ने कहा कि जब तक कुशवाहा समाज अपने नेता को केंद्र बिंदु में स्थापित नही करेगा तब तक उसके साथ धोखा होता रहेगा। उन्होंने सजातीय महिलाओं से खास तौर पर इस बार केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन कराने में योगदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की ताकत और मान-सम्मान के लिए यह बेहद जरूरी है। सभा का संचालन जिलाध्यक्ष श्याम चरण कुशवाहा ने किया

निर्माणाधीन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के कार्य का एडीजी ने मौके पर लिया जायजा


आशुतोष पाठक
कालपी ( जालौन ) कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मंगरौल के द्वारकापुरी मे 800 सौ पुलिस जवानो को ट्रेनिंग  के लिए 226 करोड़ की लागत से बनाये  जा रहे   पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रकी कार्य प्रगति  का बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण  विश्वजीत महापात्रा ने पुलिस अधिकारियों के साथ यहाँ जायजा लिया l निर्माणाधीन भवन बैरिक मैदान पार्क आदि कार्यो का बिन्दुबार बारीकी से उन्होने निरीक्षण किया तथा कार्यदायी संस्था के इन्जीनियरों को शीघ्र ही समय से निर्माण कार्य कराये जाने के निर्देश दिए ।
बुधवार को अपर पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण लखनऊ ने सर्व प्रथम प्रशिक्षण केन्द्र मे पूर्ण हो चुके भवन के आठ बैरिक व प्रशासनिक भवन, ओवर हैड टैक ,सड़क व खेलकूद मैदान तथा गार्ड क्वार्टर ,मनोरंजन कक्ष आदि का निरीक्षण किया. इसके पश्चात तृतीय श्रेणी के  36 आवासो व मिनी सुपर मार्केट, कैन्टीन को देखा .वहा मौजूद कार्यदायी संस्था उ0 प्र0 पुलिस आवास निर्माण निगम के अधिशाषी अभियंता राजू सक्सेना व जे0 ई0 ज्ञान प्रकाश को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराये जाने के निर्देश दिए  ।इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कालपी सुबोध गौतम व प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सरकारी लैपटाॅप बांटकर सपाइयों ने छात्र-छात्राओं पर चढ़ाया पार्टी का एहसान

आशुतोष पाठक
उरई। वंशीधर महाविद्यालय में 2015-16 की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में शीर्ष अंकों से उत्तीर्ण हुए 1 हजार 72 छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। गाड़ी बैल पटेल की, बंदे की ललकार की तर्ज पर चुनावी बेला में सरकारी उपहारों के जरिये समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को वाहवाही लूटने का क्रम इस आयोजन में भी बनाये रखा गया।
सदर विधायक और अभी तक उरई सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से सपा के अधिकृत प्रत्याशी माने जा रहे दयाशंकर वर्मा, माधौगढ़ क्षेत्र के सपा प्रत्याशी लाखन सिंह कुशवाहा, पूर्व कैबिनेट मंत्री और हैवीवेट सपा नेता श्रीराम पाल, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी, तेज प्रताप सिंह यादव आदि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं ने मंच पर सुशोभित रहते हुए एक-एक करके छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप थमाया और साथ-साथ यह भी तस्दीक की कि वे लोग घर जाकर अपने मां-बाप को इस प्रसादी पर उनकी पार्टी के प्रति कृतज्ञता की भावना रखने की सीख दें। प्रशासन के प्रतिनिधित्व के बतौर एडीएम आरके सिंह भी बहुत ही खुशमिजाजी के साथ कार्यक्रम में शिरकत करते रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक और कार्यक्रम के सूत्रधार राजेंद्र बाबू ने बताया कि लैपटाॅप वितरण के लिए संस्कृत बोर्ड और मदरसा बोर्ड सहित माध्यमिक शिक्षा संचालित करने वाले पांचों बोर्ड के छात्र-छात्राओं को मैरिट के आधार पर शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि लाभांन्वित किये जाने वाले छात्रों की सूची शासन के स्तर से ही तैयार होकर आई थी। छात्र-छात्राओं के चयन में अल्पसंख्यक, ओबीसी, एससी और जनरल सहित सभी श्रेणियों की भागीदारी का भी ख्याल रखा गया