Thursday, 13 October 2016

बिना पूछे पानी पीने पर दबंगो ने दलित को पीटा

सत्यम तिवारी सम्पादक
कानपुर(घाटमपुर)-मूर्ती विसर्जन कर लौटे दलित को नंदना चौराहे पर स्थित एक दुकान के बाहर रखे पानी को बिना अनुमति के पीना महंगा पड गया दुकानदार ने अपने कुछ साथियो के साथ दलित की बेरहमी से पिटाई कर दी पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कर ली है
गांव नंदना निवासी शंकर पुत्र सोहनलाल ने बताया की 11 अक्टूबर की रात 8बजे वह मूर्ती विसर्जित करके लौटा था गांव के चौराहे पर स्थित कन्हैया की मिठाई की दुकान पर उसने बिना पूछे पानी पी लिया तो आरोप है की मौके पर मौजूद कन्हैया पूत्र सुंदर विक्रम पुत्र मोहनलाल  गुड्डू पुत्र मान सिंह ने उसको जातीसूचक गालिया देते हुए जमकर पीटा पिटाई से युवक की दायी आंख व गले मे गम्भीर चोटे आयी है
आरोप है की पुलिस से शिकायत करने पर दबंगो ने उसे जान से मारने की धमकी दी है घटना के बाद कोतवाली आये युवक ने पुलिस से घटना की शिकायत की  प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया की मारपीट व हरिजन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जांच शुरू कर दी है वही घायल यूवक को कानपुर रेफर किया गया है!

इमाम हुसैन की याद मे निकला कर्बला जुलूस

सत्यम तिवारी सम्पादक
कानपुर(घाटमपुर)-कर्बला के मैदान मे इमाम हुसैन व उनके 72 साथियो कि याद मे बुधवार को नगर के विभिन्न इमामबाडो से गमगीन माहौल मे मोहर्रम का जुलूश निकला या हुसैन की सदा व नोहो की बोल पर मातम करते हुए जुलूस शहर के परम्परागत मार्गो से गुजरा तो लोगो के ह्रदय द्रवित हो उठे युवा मासूम बच्चे अकीदत एव एहतराम से शहीदो को याद कर हाथो मे अलम लेकर बढ रहे थे जुलूस मे कलात्मक ढंग से बने ताजिए व अलम सामिल थे!

Friday, 7 October 2016

अफसरो ने देखा हेलीपैड और मंच का निर्माण

कमलेश शुक्ला सह-सम्पादक
कानपुर(घाटमपुर)-तहसील घाटमपुर क्षेत्र के यमुनातटवर्ती गावो मे निर्माणधीन1980 मेगावाट क्षमता के कोल आधारित पावर प्लांट का उदघाटन करने 13 अक्टूबर को केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल पहुचेंगे केंद्रीय मंत्री के कर्य्क्रम को लेकर शुक्रवार दोपहर एसडीएम सुखवीर सिंह ने कम्पनी के अधिकारियो के साथ हेलीपैड के साथ ही अन्य तैयारियो का निरीक्षण किया

कंटेनर से टकराए बाईक सवार ,दो गम्भीर

समय की खबर सम्पादक
कानपुर(घाटमपुर)-नगर के मूसानगर रोड स्थित शहनाई गेस्ट हाउस के पास कंटेनर से टकराकर बाईक सवार तीन युवक घायल हो गए नगर के मोहल्ला आछी मोहल निवासी रजत पाण्डेय(18)पुत्र लक्ष्मीशंकर अपने साथी शिवम सचान(22)पुत्र सत्यप्रकाश निवासी असधना व सुमित पुत्र राम प्रसाद निवासी जवाहर नगर पूर्वी के साथ बाईक से कस्बे की तरफ आ रहा था तभी कन्टेनर से भिडंत मे तीनो युवक घायल हो गए घायलो को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहा से रजत व शिवम को कानपुर रेफर कर दिया गया 

स्टंट के फेर मे तीन छात्रो की डूबकर मौत

सत्यम तिवारी सम्पादक
कानपुर!नौरैयाखेडा की दादानगर नहर मे स्टंट कर रहे तीन छात्र गुरुवार को डूब गए आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिश ने तीनो को निकाला और अस्पताल ले गये,जहा डाक्टरो ने उन्हे म्रत घोषित कर दिया दो अन्य किसी तरह बचकर निकल गये पुलिस के मुताबिक बर्रा-2कालोनी निवासी कृष्णकांत गुप्ता उर्फ छोटू(17)अपने चार दोस्तो शिवम दीपक सिंह अमन अभय के साथ दोपहर दो बजे घर से कोचिंग के लिए निकले थे इस बीच सभी ने नहाने की योजना बनाई और दादानगर नहर पहुच गए छात्रो ने जैसे ही छलांग लगाई और अचानक तेज बहाओ आया और देखते ही देखते सभी उस बहाओ मे फस गये अमन व अभय तो किसी तरिके बाहर आ गए पर छोटू शिवम व दीपक की बहाओ मे फस कर मौके पर ही मौत हो गई!

Thursday, 6 October 2016

घर से भगायी गई नाबालिक लडकी

कमलेश शुक्ला
घाटमपुर! तहसील घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र के गाव क्योटरा चितौली से सुशील कुमार एव रोहित कुमार गाव की नाबालिक लडकी शांती(बदला नाम) 15 वर्ष को बहला फुसला कर कही भगा कर ले गया है जिसकी शिकायत लडकी के बाबा जगन्नाथ को लात जूतो से मारपीटा है और वह रिपोर्ट न लिखवाने की धमकी दे कर भाग गये

दीपदान महोत्सव मे शामिल होने को उमडा भक्तो का सैलाब

सत्यम तिवारी 
  • शाम ढलते ही एक साथ जले लाखो दीप,झिलमिल रोशनी से जगमगा उठा परिसर
 कस्बा स्थित चतुर्थ सिद्धपीठ मा कुष्माण्डा देवी मंदिर मे बुधवार शाम सूरज ढलते ही लाखो दीप रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा कस्बे के अलावा दूरदराज के गावो से आये भक्तो ने मा के दरबार मे अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये मंदिर मे मौजूद अपार जनसैलाब माता के जयकारे लगा रहा था गौरतलब रहे कि मंदिर मे दीपदान का आयोजन बीते 41 वर्षो से अनवरत जारी है जिसका द्रश्य काफी मनमोहक होता है