Thursday, 29 September 2016

भारत ने पीओके मे घुसकर मारा

सम्पादक
उरी हमले के 10 दिन बाद भारतीय सेना ने 18 सैनिको की सहादत का बदला  ले लिया 45 साल मे पहली बार हमारे जवान एलओसी के पार करीब तीन किमी अंदर घुसे और चार घण्टे मे सात आतंकी कैम्पो को नेस्तनाबूत कर दिया और सेना ने पहली बार प्रेस कांफ्रेस कर सरजिकल हमले की जानकारी दी अभियान महानिदेश्क (डीजीएमओ) रणबीर सिंह ने गुरुवार को बताया ,हमे अत्यंत विश्वश्नीय सूचना मिली थी कि आतंकी नियंत्रण रेखा पर बने आतंकी शिविरो मे जम्मू -कश्मीर एवम अन्य महानगरो मे हमले के उद्देश्य से एकत्र हुय है उंहोने कहा की इसी सूचना के आधार पर हमारे जवानो ने नियंत्रण रेखा पार कर आतंकियो और उनके ठिकानो को नष्ट कर दिया
  • 12:30बजे बुधवार देर रात भारतीय पैरा कमांडो हेलीकाप्टर से अभियान के लिये निकले
  • 12:45 पैरा कमांडो एलओसी पर हेलीकाप्टर से उतर कर आतंकी कैम्पो की ओर बडे
  • 04:30 बजे सुबह सेना के कमांडो ने आपरेशन खत्म किया व सकुशल वापस लौट आए
  1. हमे भारतीय जवानो पर गर्व है उन्होने एक बार फिर अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकियो को नेस्तनाबूद कर दिया-राजनाथ सिंह (केंद्रीय ग्रहमंत्री)
  2. आतंकियो को मार गिराने का अभियान खत्म हो गया है सेना किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है-ले.ज.रणवीर सिंह(डीजीएमओ)
  3. पाकिस्तान की शांतिपूर्ण पडोस की इच्छा को उसकी कमजोरी ना समझे हम इस हमले की निंदा करते है-नवाज शरीफ(पाक प्रधानमंत्री)
  4. भारत की ओर से कोई हमला नही हुआ भारतीय मिडीया गोलीबारी को हमला करार दे सनसनी पैदा कर रही है(ख्वाजा आसिफ(पाक रक्षा मंत्री)

No comments:

Post a Comment